Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:20PM

शूज़ के कलर से मैच करती हुई पॉलिश खरीदें, सॉफ्ट लेदर है तो पॉलिश के लिए हॉर्स हेयर ब्रश का इस्तेमाल करें

Image
सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी लेदर के शूज पहनना पसंद करती हैं। वैसे भी हर साल ठंड आते ही लेदर के शूज की डिमांड बढ़ जाती है। वैसे ऑफिस के लिए अलग और कैजुअल वीकेंड वेयर के लिए अलग शूज़ रखना बेहतर होगा। इन शूज़ का ठीक से ख्याल रखा तो ये सालों साल तक आपका साथ देंगे। इस तरह के शूज को हफ्ते में एक बार ज़रूर साफ करें। अगर आपके पास भी लेदर के शूज हैं तो यहां जानिए इसे पॉलिश करने का आसान तरीका ताकि आपके जूतों की चमक बनी रहे। 1. सॉफ्ट लेदर है, तो हॉर्स हेयर ब्रश से पॉलिश कर सकते हैं। यह सॉफ्ट होता है और जूते पर स्क्रैच बिल्कुल नहीं लगने देता। हॉर्स हेयर ब्रश को लिक्विड वॉश से आसानी से साफ किया जा सकता है। 2. पहले एक छोटे ब्रश के साथ जूते पॉलिश करें जिससे पॉलिश पूरे जूते पर लग जाए। अब रात भर इन्हें ऐसा ही रखे रहने दें। सुबह हॉर्स हेयर ब्रश लेकर जूतों पर पहले सूखी ब्रशिंग करें। इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़े से चमका लें। 3. शूज़ के कलर से मैच करती हुई पॉलिश ही खरीदें। न्यूट्रल वैक्स का इस्तेमाल नहीं करें तो बेहतर होगा। ये जूते के क्रीज के अंदर घुस जाती है और सफेद लाइनों वाली फिनिश देती है। Downlo...

क्रिएटिविटी पर फोकस करें, खाली बैठने के बजाय व्यस्त रहकर खुश रहें और दूसरों में खुशियां बांटें

Image
कोरोना का ये समय ऐसा है कि आमतौर पर न घर में सुकून है और न ही घर के बाहर। घर पर ज़्यादा समय गुज़ारो, तो बंदिश महसूस होने लगती है और घर से बाहर निकलो, तो लगातार मास्क पहनना पड़ता है। ऐसे में लगता है कि अच्छा है घर पर ही बैठा जाए। लेकिन घर पर रहकर भी कोई कितना टीवी देखेगा और सोएगा! समय इतनी आसानी से नहीं कटता। जब कहीं भी संतुष्टि न मिले, तो चिड़चिड़ापन होना स्वाभाविक है। यही चिड़चिड़ापन हमारे मन-मस्तिष्क पर असर कर रहा है। किसी काम में मन नहीं लग रहा है। जिन कामों में दिलचस्पी है भी, उन्हें करने की इच्छा नहीं हो रही। काम बहुत हैं, लेकिन उन्हें करने के लिए मन नहीं बना पा रहे। चिंता मत कीजिए, इस स्थिति में सिर्फ़ आप ही नहीं हैं। ये परिस्थितियां कमोबेश हर किसी की हैं। हम हालात तो तुरंत नहीं बदल सकते, किंतु अच्छी बात है कि ख़ुद को इसी क्षण से बदलना शुरू कर सकते हैं। यहां दिए गए सुझावों पर ग़ौर कीजिए, इन्हें अपनाने की कोशिश कीजिए, तो आप बेहतर महसूस करेंगे और कामकाज भी अच्छे ढंग से कर पाएंगे। 1 फोकस निश्चित पर रखें सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल है : स्थिति सामान्य कब होगी? अभी इसका कोई निश्चित उत्तर ...