शूज़ के कलर से मैच करती हुई पॉलिश खरीदें, सॉफ्ट लेदर है तो पॉलिश के लिए हॉर्स हेयर ब्रश का इस्तेमाल करें

सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी लेदर के शूज पहनना पसंद करती हैं। वैसे भी हर साल ठंड आते ही लेदर के शूज की डिमांड बढ़ जाती है। वैसे ऑफिस के लिए अलग और कैजुअल वीकेंड वेयर के लिए अलग शूज़ रखना बेहतर होगा। इन शूज़ का ठीक से ख्याल रखा तो ये सालों साल तक आपका साथ देंगे। इस तरह के शूज को हफ्ते में एक बार ज़रूर साफ करें। अगर आपके पास भी लेदर के शूज हैं तो यहां जानिए इसे पॉलिश करने का आसान तरीका ताकि आपके जूतों की चमक बनी रहे।

1. सॉफ्ट लेदर है, तो हॉर्स हेयर ब्रश से पॉलिश कर सकते हैं। यह सॉफ्ट होता है और जूते पर स्क्रैच बिल्कुल नहीं लगने देता। हॉर्स हेयर ब्रश को लिक्विड वॉश से आसानी से साफ किया जा सकता है।

2. पहले एक छोटे ब्रश के साथ जूते पॉलिश करें जिससे पॉलिश पूरे जूते पर लग जाए। अब रात भर इन्हें ऐसा ही रखे रहने दें। सुबह हॉर्स हेयर ब्रश लेकर जूतों पर पहले सूखी ब्रशिंग करें। इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़े से चमका लें।

3. शूज़ के कलर से मैच करती हुई पॉलिश ही खरीदें। न्यूट्रल वैक्स का इस्तेमाल नहीं करें तो बेहतर होगा। ये जूते के क्रीज के अंदर घुस जाती है और सफेद लाइनों वाली फिनिश देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Buy a polish that matches the color of the shoes, if you have soft leather, use a horse hair brush to polish.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f9abP0

https://ift.tt/2IHZMxO

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी