Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:15PM

26 साल की लैटी ने 14 बच्चों को गोद लिया, किसी के लिए बनीं मां तो किसी के लिए निभाया बड़ी बहन का फर्ज

Image
महज 26 साल की लैटी मैकमास्टर अब 14 बच्चों की मां हैं। इंग्लैंड की लैटी ने तंजानिया के इन 14 बच्चों को अधिकारिक रूप से गोद लिया है। लैटी 18 साल की उम्र में तंजानिया आईं थीं, तब से यहीं बस गईं हैं। अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद लैटी ने खाली समय का इस्तेमाल करने के बारे में सोचा। वह बैग पैक करके अफ्रीकाई देश तंजानिया आ गईं। यहां की स्थिति के बारे में उन्होंने इंटरनेट पर काफी रिसर्च की थी। वह एक महीने के लिए तंजानिया आईं थीं, लेकिन यहां के हालात देखकर वह काफी भावुक हो गईं। उन्होंने देखा कि हजारों बच्चे अपना जीवन सड़कों पर गुजारते हैं। इनमें से कई बच्चे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के शिकार हैं। इसके बाद लैटी ने यहीं बसने का फैसला किया। महज 18 साल की उम्र में लैटी के इस निर्णय ने जाहिर तौर पर उनके माता-पिता को चिंता में डाल दिया। वह उस अनाथालाय में तीन साल तक रुकीं। तीन साल बाद कुछ कारणों से उस अनाथालय को बंद करने की नौबत आ गई। उसके बाद लैटी ने वहां के 9 बच्चों को गोद ले लिया। तंजानिया में रहकर वह 14 बच्चों के साथ अनाथालय चला रही हैं। लैटी ने इसके लिए एक चैरिटी संस्था बनाई है। इंग्लैंड म...

घर में बच्चों के खिलौने रखने के लिए अलमारी का करें इस्तेमाल, कार्डबोर्ड के टुकड़े कर उसमें जमा सकती हैं मेकअप का सामान

Image
बच्चों के खिलौने, तार और केबल्स, अतिरिक्त गिलाफ़-चादर आदि घर के बिखरे-बिखरे दिखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कुछ तरक़ीबों के साथ इस बेतरतीबी से निबटा जा सकता है। वस्तुओं की जगह निर्धारित हो और समेटने की सीख याद रहे तो बिखराव की कोई गुंजाइश ही नहीं रहेगी। हाउसकीपिंग के चंद गुर यहां दिए जा रहे हैं। आज़माइए और व्यवस्थित रहिए। 1. खिलौनों की जगह बच्चों के खिलौने हर जगह बिखरे रहते हैं तो उन्हें एक जगह व्यवस्थित रखें। इसके लिए घर में रखी खुली अलमारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अलमारी में इलास्टिक बांध दें और खिलौने इसके अंदर कर दें। इससे बच्चे इन्हें आसानी से निकालने के साथ ही वापस जगह पर रख सकेंगे। 2. गिलाफ़ साथ रखें तकिए के गिलाफ़ धोकर रखने पर ये अक्सर समय पर मिलते नहीं हैं। इन्हें अलग-अलग रखने के बजाय साथ रखें। इसके लिए एक गिलाफ़ में सारे गिलाफ़ तह करके रख दें। जब भी ज़रूरत हो इन्हें निकाल लें। इससे ये जगह पर व्यवस्थित रहेंगे। चादर को उसके साथ के गिलाफ़ में भी रख सकते हैं। इससे पूरा सेट साथ में रहेगा। 3. केबल न उलझें कई केबल्स को साथ लगाने पर वे आपस में उलझ जाते हैं। ये समस्या रोज़ न आए इसक...

93 साल की पंछू बाई वाट्सएप की मदद से 40 साल बाद पहुंची अपने गांव, गांव वालों ने रोते हुए कहा अलविदा

Image
डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से बिछड़े हुए लोगो को किस तरह मिलाया जा सकता है, अगर इस बात को समझना है तो पंछू बाई के बारे में जानिएजहां सोशल मीडिया की वजह से लंबे समय से बिछड़ा हुआ परिवार एक बार फिर मिल गया। मराठी में ही बात करती थीं लगभग 53 साल पहले पंछू बाई पर मध्यप्रदेश के दमोह गांव में मखुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जब नूर खान नाम के एक शख्स ने न सिर्फ उनकी जान बचाई बल्कि उन्हें अपने घर में जगह भी दी।नूर खान के घर में रहते हुए भी पंछू बाई सिर्फ मराठी में ही बात करती थी। नूर के परिवार का हिस्सा बन गईं हालांकि कुछ ही समय में वे नूर के परिवार का हिस्सा बन गईं। परिवार के सब लोग उन्हें मौसी कर कर बुलाने लगे।2007 में नूर खान इस दुनिया में नहीं रहे। फिर उनके बेटे इसरार और पूरे परिवार ने पंछू बाई की अच्छी देखभाल की। वे उन्हें अपनी दादी मानते थे और उनकी अच्छी केयर भी करते थे। कुछ शब्दों को गूगल किया एक दिन मोबाइल पर इंटरनेट देखते हुए इसरार ने पंछू बाई से उनके गांव के बारे में पूछा। मराठी में जितना उन्होंने बताया उसे समझते हुए इसरार ने कुछ शब्दों को गूगलकिया। कुछ ही देर में इसरार ने पंछू बा...