Posts

Showing posts from November, 2020

राजगीरे और सिंघाड़े के आटे को मिलाकर बनाना पैनकेक बनाएं, घी डालकर सेंक लें और सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Make Pancake by mixing Rajgire and Singharan flour, bake it with ghee and serve it hot from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37kjTdX https://ift.tt/3fUPwyk

हरियाणा का अमरिक सुखदेव ढाबा विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे किसानों को मुफ्त दे रहा खाना, दिल जीतने वाले इस काम की खूब हो रही तारीफ

Image
पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित देश के कई राज्यों में कृषि बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच कई लोग किसानों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसी ही लोगों में दिल्ली हरियाणा हाई वे पर बना अमरिक सुखदेव ढाबे के मालिक भी शामिल हैं। इस ढाबे में विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे किसानों को तीन दिन तक मुफ्त खाना दिया जा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह ढाबा सुर्खियां बटोर रहा है। इंडियन नेशनल कांग्रेस की यूथ विंग ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये इस ढाबे की एक क्लिप शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विट में कहा - ''यह मेरा भारत है। इसे सलाम। दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर मुरथल का अमरीक सुखदेव ढावा किसानों को मुफ्त में खाना खिला रहा है''। इस ढाबे के एक प्रवक्ता ने बताया - ''सिख समुदाय में सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। हम इस वक्त अपने इसी धर्म को निभा रहे हैं। भविष्य में इन किसानों को जब भी जरूरत पड़ेगी, हम इन्हें सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे। हम इंसानियत के नाते यह काम कर रहे हैं''। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amrik Sukhde...

लियोन कीर दुनियाभर की सड़कों पर खूबसूरत पेंटिंग करने के लिए हैं मशहूर, सोशल मीडिया पर वायरल उनकी बनाई टॉयलेट सीट वाली पेंटिंग

Image
लियोन कीर के 2-डी, 3-डी और 4-डी स्ट्रीट आर्ट को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये पेंटिंग है या सच्चाई। इन दिनों उनकी बनाई एक पेंटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे अमेरिका के भूतपूर्व खिलाड़ी रेक्सचैपमैन ने शेयर किया है। लियोन ने सड़क पर टॉयलेट की एक पेंटिंग बनाई है। पहली नजर में देखकर लगेगा कि यह एक टॉयलेट है। लेकिन कन्फ्यूजन पैदा करने वाला यह एक बेहतरीन पेंटिंग आर्ट है, जिसे आर्टिस्ट के हाथों का जादू कहा जा सकता है। वे दुनिया भर में सड़कों को कैनवास बनाकर अलग-अलग तरह की आकर्षक पेंटिंग बनाती हैं। उनकी इस पेंटिंग को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सच में वे टॉयलेट की सीट पर खड़ी हैं। उनकी कला को यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, मैक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कई एशियाई देशों में प्रदर्शित किया गया है। वे अपनी पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास करती हैं। फिर चाहे वह पर्यावरण को बचाने की बात हो या महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आदि। लियोन द्वारा किए गए स्ट्रीट आर्ट को सारी दुनिया में सराहा जा रहा है। Download Dainik Bh...

महामारी ने महिलाओं के लघु उद्योगों को बुरी तरह प्रभावित किया, 43% इंटरप्राइजेस को हर महीने 10,000 से भी कम का फायदा हुआ

Image
भारत में कोरोना काल ने महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे लघु उद्योगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे सामाजिक और आर्थिक अंतर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस सर्वे के अनुसार, महिलाओं के लिए सरकार, बैंक और अन्य फायनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को जेंडर सेंसिटिव पॉलिसी लागू करना चाहिए ताकि वे इस स्थित से उबर सकें। यह सर्वे ग्लोबल अलायंस फॉर मास इंटरप्रेन्योरशिप और क्रेया यूनिवर्सिटी की लीड संस्था (नॉन प्रॉफिट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) के सहयोग से हुआ। इस सर्वे की शुरुआत मई 2020 में हुई जो जनवरी 2021 तक जारी रहेगा। इस संस्था ने जुलाई से अगस्त के बीच में 1,800 उद्योगों के डाटा का अध्ययन किया। सर्वे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान को शामिल किया गया। इस सर्वे के अनुसार कोरोना काल महिलाओं द्वारा संचालित किये जाने वाले लघु उद्योगों और छोटी कंपनियों को अधिक नुकसान हुआ है क्योंकि पुरुषों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट के बजाय महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद बहुत कम मार्जिन के साथ बाजार में बिकते हैं। महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे 43% इंटरप्राइजेस को हर महीने 10,000 ...

आधे घंटे में बन कर तैयार हो जाते हैं चीज बॉल्स, हरी या लाल चटनी के साथ कर सकते हैं सर्व

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Cheese balls can be prepared in half an hour, you can serve guests with green or red chutney from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33t6hfd https://ift.tt/2Ji2YR2

हर तरह के टेक्सचर वाले बालों के लिए परफेक्ट चॉकलेट हेयर मास्क, इसे 15 दिन में एक बार ही लगाएं

Image
स्किन पर कोको के बेहतर नतीजे देखने के बाद अब बालों में भी इसका प्रयोग किया जा रहा है। कोको बिल्कुल नैचुरल प्रोडक्ट है और इसीलिए ये बाल और स्किन दोनों के लिए अच्छा है। हर तरह के टेक्सचर वाले बालों के लिए चॉकलेट हेयर मास्क को परफेक्ट बताया जा रहा है। आप भी इसे बनाने का तरीका जानें : इंग्रीडिएंट्स : डार्क चॉकलेट बार (70 प्रतिशत कोको) ऑलिव ऑइल थोड़ा सा पानी इसे बनाने का तरीका : - बॉइलर में चॉकलेट को पिघला लें। चॉप्ड चॉकलेट को सॉसपैन में डालें। इसे सीधे आंच पर न चढ़ाएं, बल्कि एक अन्य पैन में पानी गर्म कर उसकी स्टीम के जरिए इसे मेल्ट करना है। बीच में वुडन स्पून से हिलाते रहें। - चॉकलेट पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें ऑलिव ऑइल और पानी मिला लें। अब स्पैट्यूला डालकर देखें। अगर ये ड्रिप नहीं हो रहा है, इसका मतलब मिक्स तैयार है। - मिक्स को एक कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें। बस, कुछ ही देर में यह मास्क बालों में लगाने के लिए तैयार हो जाएगा। बालों को पहले गीला कर लें, फिर रूट से टिप तक मास्क लगा लें। - अब बालों को नरिश करने के लिए रूट और टिप्स पर हल्के हाथ से मसाज करें। 30 मिनट के लिए इसे ल...

ब्राइडल मेकअप खुद करना चाहती हैं तो मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी रखें, मैट आईशैडो से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

Image
पैंडेमिक के चलते बहुत से लोग सैलून जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में कई लोग ब्राइडल मेकअप भी घर में ही करने के बारे में विचार कर रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप खुद ब्राइडल मेकअप कर सकती हैं। 1. अभी से प्रैक्टिस शुरू करें : सही तकनीक पकड़ने के लिए अपने हाथों को सेट करने के लिए अभी से ही मेकअप की प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं, तभी शादी के दिन फ्लॉलेस मेकअप कर पाएंगे। मेकअप की प्रैक्टिस चार-पांच महीने पहले ही शुरू कर देनी चाहिए। 2. मेकअप प्रोडक्ट्स : ब्राइडल मेकअप के लिए प्रोडक्ट्स खास ही होने चाहिए। इसके लिए अभी से रिसर्च शुरू कर सकते हैं। 3. फेशियल : शादी के दिन तक कम से कम तीन से चार बार फेशियल हो जाने चाहिए। इससे कॉम्प्लेक्शन निखर जाता है। महीने में एक या दो बार घर में भी फेशियल किए जा सकते हैं। 4. स्किन केयर प्रोडक्ट्स : मेकअप प्रोडक्ट्स के अलावा कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी होने चाहिए। मेकअप से पहले स्किन को मॉइश्चुराइज करना जरूरी है। सही मॉइश्चुराइजर से शादी वाले दिन स्किन हेल्दी दिखाई देगी। स्पार्कल प्रोडक्ट्स से बचें: सफेद पाउडर और एसपीएफ की तरह हर तरह के स्पार्कल प्रोडक्ट्...

रिटायर्ड नर्स रेयान घायल सैनिकों को गिफ्ट कर रहीं केक, अब तक खिला चुकी हैं 10 लाख से ज्यादा केक की स्लाइस और पेस्ट्रीज

Image
ब्रिटेन के अस्पतालों में भर्ती सैनिकों को अपने परिजनों के बाद अगर किसी का इंतजार रहता है तो वह है केक लेडी का। 59 साल की कैथ रेयान अपने हाथों से बना हुआ केक अस्पताल ले जाती हैं और घायल सैनिकों के साथ मिलकर केक काटती हैं। पिछले 11 सालों से ये सिलसिला लगातार चल रहा है। रिटायर्ड नर्स रेयान को सैनिकों ने ही 'केक लेडी' नाम दिया है। वह ब्रिटेन के अस्पतालों में अब तक 1260 विजिट कर चुकी हैं। इस दौरान सैनिकों को 10 लाख से ज्यादा केक की स्लाइस और पेस्ट्रीज खिला चुकी हैं। इस सबकी शुरुआत 2009 में हुई थी। उस वक्त रेयान अस्पताल में अपनी बीमार बहने के लिए केक लेकर गईं थीं। उसी अस्पताल में भर्ती सैनिकों के साथ भी उन्होंने केक बांटा था। लेकिन सैनिकों ने मजाक में अपने लिए अलग से ट्रीट देने की बात कही। रेयान ने देखा कि घायल सैनिक दर्द से कराह रहे हैं। ऐसे में केक का एक छोटा सा टुकड़ा उनकी खुशी की वजह बन गया था। अगले दिन रेयान 35 सैनिकों के लिए केक लेकर पहुंच गईं। अब तो पूरे ब्रिटेन से सैनिक केक की मांग करते हैं। रेयान ने इसके लिए बकायदा एक वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज 'केक 4 केजुअल्टीज...

अगर एक जैसे सूप और स्वाद से बोर हो गए हैं तो एक नए स्वाद के लिए बनाएं संडे स्पेशल अनियन सूप

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today If you are bored by drinking similar soup, then make Sunday special onion soup for a new taste from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37gxWRI https://ift.tt/2Vdb0gv

कारपेट से चाय या कॉफी के दाग हटाना हो तो विनेगर का इस्तेमाल करें, तेल के दाग हटाने के लिए काम आएगा शेविंग क्रीम

Image
दाग के निशान आपके कारपेट को जल्दी खराब कर सकते हैं। इसलिए इसकी सही देखभाल करते हुए इन दागों को मिटाने का आसान तरीका जानें ताकि कारपेट सालों साल खराब न हो। यहां बताई जा रहीं आसान ट्रिक आपके जरूर काम आएंगी। चाय और कॉफी : सफेद विनेगर को पानी में मिक्स करना है और दाग पर ऐसे मलना है कि ज्यादा फैल न जाए। विनेगर का मिक्स दाग पर रब करना है। इसके लिए साफ कपड़ा, टॉवल या स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें। खाने के दाग : सबसे पहले तो केवल पानी से कपड़ा गीला करके ही सफाई करें। इसके बाद अगर स्मेल की दिक्कत आए तो बेकिंग सोडा लेकर दाग पर लगा सकते हैं। इससे स्मेल भी चली जाती है और कारपेट सैनिटाइज़ भी हो जाता है। नेल पॉलिश : डेढ़ चम्मच विनेगर, डिटर्जेंट और पानी का मिक्सचर लेकर इसे स्पॉन्ज या साफ कपड़े से दाग पर मलना है। इसके बाद एक बार ठंडे पानी से दाग को रिंस करना है। नेल पॉलिश के दाग हट जाएंगे। फ्रूट ज्यूस : डिशवॉशिंग डिटर्जेंट की दो या तीन ड्रॉप्स दाग पर रखकर मलना है। ऐसे दागों को घिसना नहीं चाहिए वरना ये और फैल जाते हैं और अंदर तक धंस भी जाते हैं। इन्हें धीरे धीरे मलकर निकाला जा सकता है। ऑइल : तेल के ...

बिहार में उगने वाला एक खास तरह का चावल है मैजिक राइस, इसे सादे पानी में डालने पर ही यह पक जाता है

Image
बासमती से लेकर न जाने कितने तरह के चावल हमने खाए होंगे, लेकिन मैजिक राइस के बारे में बहुत कम लोगों ने सुना होगा। बिहार में पैदा किया जाने वाला यह एक खास तरह का चावल होता है, जिसे चूल्हे या गैस पर पकाने की जरूरत नहीं होती। इसे नॉर्मल पानी में डालने पर यह पक जाता है। इसलिए इसका नाम मैजिक राइस पड़ा है। वैसे यह चावल बिहार के चंपारण जिले के हरपुर गांव के रहने वाले विजय गिरि नामक किसान ने उगाया है। 10 वीं तक पढ़े विजय धान और गेहूं की नई किस्में पैदा करने के लिए मशहूर हैं। राइस की यह किस्म असम में काफी प्रचलित है। वहां इसे जीआई टैग प्राप्त है। मैजिक धान की खासियत यह है कि इसे सामान्य पानी में आधे-पौन घंटे के लिए छोड़ दें। यह पककर, फूलकर वही स्वाद देगा, जैसा स्वाद बाकी किस्म के राइस चूल्हे पर कुकर में पकाने पर देते हैं। इसकी कीमत 40 से 50 रुपए किलो होती है। वैसे, राइस की यह किस्म असम में काफी प्रचलित है। वहां इसे जीआई टैग प्राप्त है। विजय गिरि काला गेहूं और काला धान भी उगा रहे हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स कम होता है। इसके अलावा विजय गिरि काला गेहूं और काला धान भी उगा रहे हैं क्योंकि इसम...

डीप-क्लीनिंग के लिए बेडशीट को हाथ से न धोकर वॉशिंग मशीन का उपयोग करें, इन्हें स्टीम आयरन करें ताकि ये सैनिटाइज हो जाएं

Image
अब जब लोग अधिकतर समय घर पर ही रहते हैं तो घर की साफ-सफाई बेहद जरूरी हो गई है। त्योहार के मौसम में घरों की सफाई हो रही है। घर की सफाई करते हुए बेहद जरूरी है बेडशीट्स की सफाई और सैनिटाइजेशन। रोज वैक्यूम क्लीन होनी चाहिए डेड स्किन, धूल वगैरह से एलर्जी नहीं है तो भी बेडशीट को रोजाना बकायदा वैक्यूम करना चाहिए। इस तरह एलर्जी के विकसित होने से बच सकते हैं। वैक्यूम क्लीनर नहीं हो तो मोटे ब्रिसल वाले डस्टिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। वीकली वॉश बेड पर कई प्रकार के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। एक हफ्ते में तो ये जर्म्स का प्लेग्राउंड बन जाता है। असरादर डीप-क्लीनिंग के लिए बेडशीट को हाथ से न धोकर वॉशिंग मशीन का उपयोग करें। इसमें ज्यादा डिटर्जेंट नहीं लगेगा। डायरेक्ट ब्लीच न करें हालांकि ब्लीच असरदार डिसइंफेक्टेंट है पर इसे डायरेक्ट इस्तेमाल करने से ज्यादातर बेडशीट्स खराब हो जाती हैं, खासकर डार्क और प्रिंटेड बेडशीट्स। ब्लीच को केवल सफेद शीट्स के लिए इस्तेमाल करें। केमिकल इस्तेमाल करने से पहले बेडशीट के वॉशिंग इंस्ट्रक्शन को ध्यान से पढ़ लें। डिसइंफेक्टेंट लोग हर्बल डिसइंफेक्टेंट चुन रहे...

लंच या डिनर में टेस्टी और हेल्दी फ्राइड लौकी बनाएं, सिर्फ 15 मिनट में हो जाएगी तैयार

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Make tasty and healthy fried gourd for lunch or dinner, it will be ready in just 15 minutes from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36erw6b https://ift.tt/39l6x3J

घर-परिवार की जानकारियां किसी और के साथ साझा न करें, निजी विवाद और मनमुटाव घर के बाहर किसी को न बताएं

Image
कई बार हम अपनी निजी ज़िंदगी की जानकारियां दोस्तों या क़रीबियों से साझा कर बैठते हैं। पर हमारे जीवन से जुड़ी कुछ बातें हम तक ही सीमित रहें तो अच्छा है। ये सुरक्षा के लिहाज़ से भी ज़रूरी है। पासवर्ड और पिन नंबर एटीएम का पिन नंबर हो या ईमेल/ सोशल मीडिया का पासवर्ड, ये सभी गोपनीय जानकारियां हैं। आपका एटीएम पिन और सोशल मीडिया का पासवर्ड किसी के साथ न बांटें, फिर वो चाहे कोई क़रीबी या मित्र ही क्यों न हो। इनकी जानकारी सिर्फ़ परिवार के सदस्यों को होनी चाहिए, उनके अलावा और किसी को नहीं। पॉलिसी आदि के विवरण आपकी कितनी बीमा पॉलिसीज़ हैं और कितने रक़म की हैं या उनमें नॉमिनी कौन हैं इत्यादि की जानकारी भी अपने तक रखें। इसी तरह बैंक में कितनी रक़म जमा है या कितने क्रेडिट कार्ड आपके पास हैं, ये परिवार के अलावा किसी को न बताएं। सतर्क रहें, क्योंकि कई बार पैसों का दिखावा भी मुश्किलें खड़ी कर देता है। घर-परिवार की जानकारियां परिवार में माता-पिता या भाई-बहन कब और कहां जाते हैं, कितने बजे घर आते हैं या दफ्तर जाते हैं तो कब आते हैं, वहां से घर आने में कितना समय लगता है आदि जानकारियां संवेदनशील होती हैं। इस...

छाेले और आलू में मसाला मिलाकर बनाएं चना लहसुनिया कबाब, वेज शामी कबाब को काले चने में बेसन मिलाकर फ्राई करें

Image
हम तरह-तरह की दालें पकाकर और चने की सब्ज़ियां बनाकर परोसते हैं। अगर थोड़ा परिवर्तन किया जाए, तो इनसे लज़ीज़ कबाब, मसाला पापड़ या थेपले जैसे कई व्यंजन बना सकते हैं। इन्हें बनाना कैसे है, इसकी रेसिपी देखते हैं। चना लहसुनिया कबाब क्या चाहिए : छोले- 2 कटोरी, उबले हुए आलू- 1 बड़े आकार का उबला हुआ बेसन- 2 बड़े चम्मच लहसुन- 20 से 22 कलियां, कुटी हुईं नमक- स्वादानुसार हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच पुदीना पाउडर या कटी हुईं पत्तियां- 1 छोटा चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच केवड़ा जल- 4-5 बूंदें भुना जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच तेल- ज़रूरत के अनुसार ऐसे बनाएं : उबले हुए छोले और आलू को हाथों से मसल लें। पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और इसमें कुटी हुईं लहसुन की कलियां डालकर गुलाबी होने तक भून लें। इन्हें निकालकर अलग रखें। पैन के बचे हुए तेल में बेसन डालकर गुलाबी होने तक भूनें। अब सभी सामग्रियां और भुना लहसुन, बेसन, आलू-छोले का मिश्रण मिलाएं और आट...