घर-परिवार की जानकारियां किसी और के साथ साझा न करें, निजी विवाद और मनमुटाव घर के बाहर किसी को न बताएं
कई बार हम अपनी निजी ज़िंदगी की जानकारियां दोस्तों या क़रीबियों से साझा कर बैठते हैं। पर हमारे जीवन से जुड़ी कुछ बातें हम तक ही सीमित रहें तो अच्छा है। ये सुरक्षा के लिहाज़ से भी ज़रूरी है।
पासवर्ड और पिन नंबर
एटीएम का पिन नंबर हो या ईमेल/ सोशल मीडिया का पासवर्ड, ये सभी गोपनीय जानकारियां हैं। आपका एटीएम पिन और सोशल मीडिया का पासवर्ड किसी के साथ न बांटें, फिर वो चाहे कोई क़रीबी या मित्र ही क्यों न हो। इनकी जानकारी सिर्फ़ परिवार के सदस्यों को होनी चाहिए, उनके अलावा और किसी को नहीं।
पॉलिसी आदि के विवरण
आपकी कितनी बीमा पॉलिसीज़ हैं और कितने रक़म की हैं या उनमें नॉमिनी कौन हैं इत्यादि की जानकारी भी अपने तक रखें। इसी तरह बैंक में कितनी रक़म जमा है या कितने क्रेडिट कार्ड आपके पास हैं, ये परिवार के अलावा किसी को न बताएं। सतर्क रहें, क्योंकि कई बार पैसों का दिखावा भी मुश्किलें खड़ी कर देता है।

घर-परिवार की जानकारियां
परिवार में माता-पिता या भाई-बहन कब और कहां जाते हैं, कितने बजे घर आते हैं या दफ्तर जाते हैं तो कब आते हैं, वहां से घर आने में कितना समय लगता है आदि जानकारियां संवेदनशील होती हैं। इसके अलावा दरवाज़े की चाबियां आपके पास ही हों, ये भी सुनिश्चित करें।
निजी विवाद और मनमुटाव
घर का झगड़ा, बहस, मनमुटाव या समस्याएं बाहर किसी को न बताएं। आपके आस-पास कई ऐसे लोग मौजूद होंगे, जिन पर विश्वास करके ये बातें आप साझा करते होंगे। वे भले ही दुरुपयोग न करें, पर हो सकता है कि कोई और भी सुन रहा हो और फ़ायदा उठा ले। इसलिए व्यक्ति को परखें और तब भी सोच-समझकर ही कुछ साझा करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nYI08A
https://ift.tt/3lfh9Dv
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com