Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:38PM

निकोला फोस्टर और जेसिका वॉकर स्वीमिंग से होने वाले फायदों के प्रति लोगों को कर रहीं जागरूक, जर्जर होते स्वीमिंग पुल बचाने का कर रहीं प्रयास

Image
लंदन की निकोला फोस्टर और जेसिका वॉकर लिडो लेडीज के नाम से जानी जाती हैं। लिडो का मतलब होता है खुले स्वीमिंग पूल। इंटरनेट, मोबाइल की दुनिया से दूर मस्ती के पल बिताती 56 साल की निकोला और जेसिका महिलाओं को स्वीमिंग करने के लिए प्रेरित करती हैं। लंदन में धीरे-धीरे लिडो की संस्कृति खत्म हो रही है। ये दोनों महिलाएं इसे बचाने के मिशन पर हैं। ये दोनों मिलकर तैराकी सिखाने की संस्था भी चलाती हैं। निकोल कहती हैं मैं स्वीमिंग से होने वाले मानसिक और शारीरिक लाभ के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहती हूं। इस वक्त ऐसे कई स्वीमिंग पूल हैं तो फायनेंस की कमी के चलते बंद होने की कगार पर हैं। हम ऐसे कई लोगों को जानते हैं जब हम दोनों की तरह स्वीमिंग को अपनी फेवरेट एक्सरसाइज मानते हैं। वे मानसिक शांति से लेकर स्क्वैड ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग करना पसंद करते हैं। इस वक्त महामारी की वजह से कई स्वीमिंग पूल बंद हैं। और कई बच्चे स्वीमिंग नहीं सीख पा रहे हैं। वे चाहती हैं कि ब्रिटेन में अधिक से अधिक लोग तैराकी सीखें और इसे लाइफ लॉन्ग एक्टिविटी बनाएं। जर्जर होते स्वीमिंग पूल को बचाने के लिए अगर समय रहते कोशिश नही...

भाई ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया और एमपीपीएससी की टॉपर बन गईं वसीमा शेख, अब डिप्टी कलेक्टर बनकर करेंगी गांव का नाम रोशन

Image
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) में महिला टॉपर्स की लिस्ट में तीसरा स्थान पाने वाली वसीमा शेख अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगी। फिलहाल सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर काम कर रहीं वसीमा ने अपनी पढ़ाई पूरी करने में तमाम तकलीफें देखीं। उनके परिवार ने पढ़ाई पर जोर दिया और आज नतीजा है कि वह टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हुई हैं। पिता मानसिक रूप से बीमार हैं वसीमा की पढ़ाई के लिए रिक्शा चलाने वाले उनके भाई खुद भी एमपीएससी की तैयारी कर चुके हैं। नांदेड़ के सांगवी नाम के छोटे से गांव की रहने वाली वसीमा के पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। मां दूसरों के खेत में काम करके घर चलाती थीं। वसीमा के भाई पैसों की कमी के चलते एमपीएससी की परीक्षा नहीं दे पाए। गांव में पैदल पढ़ने जाती थीं वसीमा अपनी कामयाबी का सारा श्रेय भाई और मां को देती हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाई मुझे नहीं पढ़ाते तो मैं इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती। मां ने बहुत मेहनत की। वसीमा नांदेड़ से लगभग 5 किलोमीटर दूर जोशी सख वी नामक गांव में पैदल पढ़ने जाती थीं। अमीरी-गरीबी कोई मायने नहीं रखती वसीमा 4 बहनों और 2 भाइयों में चौथे नंबर की हैं। वस...