Posts

Showing posts with the label 1733 June 23

ओडिसी डांसर महिमा खानुम ने नृत्य मुद्राओं द्वारा कोविड-19 से बचने का दिया संदेश, सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

Image
पिछले कुछ महीनों के दौरान लॉकडाउन में रहते हुए ऐसे कई लोग हैं जिन्होंनेअपनी कला को निखारने और इसे माध्यम बनाकर अपने जज्बात बयां करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दिल की बात कहने में हर उम्र के लोग सामने आए। इसी बीच ओडिसी डांस टीचर और कोरियोग्राफर महिमा खानुम ने कोविड-19 में सुरक्षा के उपाय अपनाने के लिए नृत्य की विभिन्न मुद्राओं को माध्यम बनाया। महिमा ने नृत्य के बल पर पारंपरिक ओडिसी डांस की मुद्राओं से कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें को बखूबी समझाया है। डांस एक सुंदर भाषा है महिमा का मानना है कि कोविड-19 के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में ओडिसी नृत्यकारगरतरीका हो सकता है। इससेपर्यावरण बचाने और महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर मुद्दों को भी आसानी से समझाया जा सकता है। उनके अनुसारडांस एक सुंदर भाषा है जिसमें विभिन्न मुद्राओं का उपयोग अपनी बात कहने के लिए किया जाता है। कोरोना काल में इन्हीं मुद्राओं द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया वीडियो बहुत पसंद किया गया। महिमा ने अपनी नृत्य शैली से दुनिया को देखने के नजरिये को बखूबी बयां कि...

दो बहनों ने मृत पिता के जन्मदिन पर दान की किडनी, अब युवाओं को अंग दान के लिए कर रहीं हैं प्रेरित

Image
आज के जमाने में लोग दूसरों को तो दूर अपनों को भी किडनी दान करने में संकोच करते हैं। वहीं, अमेरिका की दो बहनों ने हाल ही में दो अनजान लोगों को किडनी दान कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है। पिता को वे कितना चाहती थीं, इसका अंदाजापिता के साथ उनके बचपन के फोटो देखकर लगाया जा सकता है। अमेरिका के इलिनोइस निवासी मार्क गोराल्स्की किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। 2018 में उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स का कहना था समय रहते उनकी किडनी बदल दी जाती तो वे बच सकते थे। उनकी बेटी बेथानी गोराल्स्की उन्हें किडनी देने के लिए तैयार थीं। पर डॉक्टर्स का कहना था उस वक्त उनके पिता ट्रांसप्लांट के लिए स्वस्थ नहीं थे। पिता की मृत्यु के बाद दोनों बहनों बेथानी और हन्नाह ने पिता को श्रद्धांजलि स्वरूप अपनी किडनी दान करने का फैसला लिया। पिता के जन्मदिन पर किडनी दान करनेके बाद हन्नाह ने अपनेइंस्टाग्राम @Hannacures अकाउंट से पोस्ट कियाकि यदि आज आप होते तो 59 वर्ष के होते, जन्मदिन की बधाई हो पापा। हन्नाह कहती हैं जब कोई आपकाअपना इस दुनिया से जाता है तो मनमें हर वक्त यही बात आती है कि हम उनके लिए ऐसा क्या करें जि...

पहले से तैयार जायकों से खाने के शौकीन लोगों ने बनाई दूरी, ऑर्डर के साथ फ्रेश मेन्यू की मांग बढ़ी

Image
पिछले कुछ दिनों में कोरोना से सतर्क कस्टमर अपनी सेफ्टी के लिए खाने के उन्हीं ठिकानों को चुन रहे हैं जो उसके पैरामीटर्स पर खरे उतर रहे हैं। ठीक उसी तरह कैफे ओनर भी खुद की सेफ्टी के साथ-साथ कस्टमर की सेफ्टी का पूरा ख्याल रख रहे हैं। पिज्जा, पेटीज जैसे पहले बने जायकों ने अब कस्टमर्स ने दूरी बना ली है। पेमेंट करने तक का तरीका काफी बदल चुका है। अधिकतर रेस्टोरेंटवाले कैश पेमेंट से दूरी बना रहे हैं, जो ले रहे हैं वो पूरे पैसों को सैनेटाइज करके ही कैश बैग में रख रहे हैं। पहले प्लास्टिक की प्लेट और गिलास भी दे देते थे। अब ऐसा कोई भी आइटम नहीं दे रहे है जिसे छुना पड़े। यहां तक की केचअप की बॉटल भी नहीं दे रहे हैं। ऑर्डर तैयार करने में अब ज्यादा टाइम कैफे ओनर कहते हैं कि हर दो घंटे में पूरे एरिया को सैनेटाइज कर रहे हैं। 10 परसेंट सेल हो रही है, लेकिन स्टॉक में 15 परसेंट माल ही रख रहे हैं। केवल सिंगल कस्टमर्स के लिए 6-6 फीट की दूरी पर बैंच लगाई हुई है, जहां खड़े होकर खा सकते हैं। स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्टोरेंट में कस्टमर्स के लिएप्लेट्स भीडिस्पोजेबल यूज हो रहीहैं। ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइ...

कोविड 19 के दौरान गर्भवती महिलाओं और नई मांओं में चिंता व डिप्रेशन के मामले तेजी से बढ़े

Image
हाल ही में हुए सर्वेके अनुसार गर्भवती महिलाओं और नई मांओं मेंचिंता व डिप्रेशन की दर कोरोना काल में बढ़ी है। इस अध्ययन के अनुसार रिसर्चर्स ने 900 महिलाओं से बात की। इनमें से 520 महिलाएं गर्भवती थीं और 380 महिलाओं ने कुछ समय पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने पाया कि महामारी के दौरानगर्भवती महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण 15% से बढ़कर 41% हो गए। वहीं एंग्जाइटी की दर 29 % से बढ़कर 72% हो गई है। आंकड़े देखकर चिंतित हूं इस रिसर्च के सह लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ एलबर्टा, कनाडा में प्रेग्नेंसी एंडपोस्टपार्टम के एसोसिएट प्रोफेसर मार्गी डेवेनपोर्ट के अनुसार जिस तरह से गर्भवती महिलाओं में चिंता और डिप्रेशन की दर बढ़ी है, उसे देखकर मैं काफी चिंतित हूं। डिसऑर्डरके मामले बढ़ने की भी यही वजह है महामारी के दौरान इस दर के बढ़ने की वजह फिजिकल आइसोलेशन, घर के काम बढ़ना और बच्चों की देखभाल में दिन-रात लगे रहना है। इन सब कारणों से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के दिमाग पर निगेटव इफेक्ट हुआ है। प्री नेटल और पोस्टपार्टम डिप्रेशन डिसऑर्डरके मामले बढ़ने की भी यही वजह है। सिक्योरिटी न होने से बढ़ीचिंता डेवनपोर्ट क...