रूखी त्वचा के लिए पपीता-शहद से बना फेस पैक, बढ़ती उम्र का असर कम करने के लिए पपीते में केला मिलाकर लगाने से होगा फायदा
पपीता सेहत के साथ-साथ सौंदर्य भी संवारता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ़ और खिला-खिला बनाने के साथ ही झुर्रियों से भी बचाते हैं। बारिश में अक्सर त्वचा चिपचिपी रहती है। पपीता चिपचिपाहट की समस्या दूर करने के साथ ही रंग निखारता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। यह दाग़-धब्बे हटाने के अलावा मुंहासों की समस्या में भी राहत देता है।आइए जानते हैं कि घर बैठे ही पपीते के कौन-से सौंदर्य लाभ पाए जा सकते हैं। पपीता-शहद पैक अगर आपकी त्वचा रूखी है तो पपीते और शहद का फेस पैक लगाएं। इसके लिए पपीते को काटकर मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा-सा दूध और शहद मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ़ कर लें। इस पैक को सप्ताह में एक-दो बार लगा सकते हैं। दरअसल पपीता और शहद रूखी त्वचा को मुलायम बनाते हैं। पपीता और टमाटर अगर आपके चेहरे पर काले धब्बे हो गए हैं तो खीरा, पपीता और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर लेप जैसा बना लें। यह लेप चेहरे पर लगाएं। जब लेप सूख जाए तो एक बार फिर लगाएं। इस प्रकार सूखने पर...