कोविड-19 के दौरान देशवासियों के साहस और उम्मीद को बढ़ाने का सराहनीय प्रयास, पाॅपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने लाॅन्च किया ‘हिम्मत है तो जीत है’ कैंपेन
भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं। आर्थिक मंदी के बावजूद हमारा देश इससे धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने देशवासियों के साहस और उम्मीद को बढ़ाने के लिए ‘हिम्मत है तो जीत है’ कैंपेन शुरू किया है। आप इस लिंक पर गीत को देख सकते हैं - https://www.youtube.com/watch?v=AUFsVgp2MuE इस कैंपेन के अंतर्गत लिखा गया यह गीत इस मुश्किल दौर में चुनौतियों से जूझ रहे आम लोगों की हिम्मत और उम्मीद की कहानियों को बयां करता है। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत एक रोचक और प्रेरणादायक गीत के साथ हुई। इस गीत के बोल, समाज के हर वर्ग के लोगों को प्रभावित करते हैं। यह गीत लोगों को मुश्किल हालातों में मजबूत बने रहने की प्रेरणा देता है। लोगों का हौसला बनाए रखने और उनमें एकजुटता की भावना को बढ़ाने के लिए पीएफआई ने इस अभियान की शुरुआत की है। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुत्तरेजा पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुत्तरेजा कहती हैं, ''सुरक्षित रहने के लिए हमें मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने औ...