Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:14PM

जम्मू-कश्मीर की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं पूजा देवी, हैवी व्हीकल्स चलाने का सपना पति की रजामंदी से पूरा किया

Image
तीन बच्चों की मां पूजा देवी जम्मू-कश्मीर की पहली फीमेल पेसेंजर बस ड्राइवर हैं। उन्होंने जम्मू से कठुआ के बीच बस चलाकर कई महिलाओं के लिए मिसाल पेश की है। पूजा ने बताया कि वह हमेशा से बस या ट्रक ड्राइवर बनना चाहती थीं। सच तो यह है कि हैवी व्हीकल्स चलाना उनका सपना था। वे एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक किसान थे और उनकी मां के पास इतना पैसा नहीं था कि वे पूजा की पढ़ाई का खर्च उठा सकें। इसी वजह से वे पढ़ नहीं पाईं। पूजा के पति उनके ड्राइवर बनने के फैसले से पहले तो नाखुश थे। उन्होंने पूजा को समझाया कि महिलाओं के लिए ड्राइविंग एक अच्छा प्रोफेशन नहीं है। लेकिन पूजा ने उन्हें ये कहकर मना लिया कि ड्राइविंग उनका सपना है जिसे वे हर हाल में पूरा करना चाहती हैं। पूजा ने अपने ड्राइविंग के सफर के बारे में बताया कि ''सबसे पहले मैंने कार चलाना सीखा। उसके बाद मैं एक स्कूल में ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर बनीं। मुझे टैक्सी चलाने की भी आदत थी। उसके बाद मैंने हैवी व्हीकल्स चलाने की शुरुआत की। मेरे मामा ने मुझे बस चलाना सिखाया। इसके लिए वे अपने मामा का अहसान मानती हूं। लेकिन तब मुझे बस चला...

ब्रॉडबैंड कनेक्शन, एक स्मार्टफोन, अच्छे कम्युनिकेशन स्किल और कंप्यूटर चलाने की क्षमता से मिल सकती है जॉब

Image
महिलाएं किसी भी संस्थान की एचआर गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में भी हम पाते हैं कि महिलाएं रिलेशनशिप बिल्डिंग और आत्मविश्वास बढ़ाने में पुरुषों से बेहतर हो सकती हैं। इसलिए इसमें आश्चर्य नहीं कि जब सही काम के लिए सही व्यक्ति की तलाश की बात होती है तो महिलाएं बेहतर प्रदर्शन करती हैं। पेशेवर या इंडस्ट्री के अर्थों में इस काम को रिक्रूटमेंट, टैलेंट अधिग्रहण, सोर्सिंग या हेड हंटिंग कहते हैं। इन सबके लिए कंसल्टेंसी या रिक्रूटमेंट फर्म सेटअप करना रोमांचक अवसर हो सकता है। आपके क्लाइंट बेस पर निर्भर करेगी इसके लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन, एक स्मार्टफोन, अच्छा कम्युनिकेशनल स्किल और रिज्यूमे के अच्छे स्रोत की जरूरत होती है। पहली दो जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं। स्पीकिंग इंग्लिश, हिन्दी या अन्य किसी भाषा की जरूरत आपके क्लाइंट बेस पर निर्भर करेगी। रिज्यूमे के स्रोत अलग-अलग और काफी विविध होते हैं। इनमें लाखों सीवी वाले बड़े जॉब पोर्टल से लेकर विशेषज्ञता वाले प्रोफेशनल की सीवी रखने वाले स्रोत भी शामिल होते हैं। विज्ञापन डाला जा सकता है कुछ पोर्टल भी हैं जो प्रोफेशनल...