Posts

Showing posts with the label 1733 October 16

दिल्ली में पर्सनल डाइनिंग का ड्रैगनफ्लाय एक्सपीरियंस, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए बनवाए 10 पॉड्स जहां 100 लोगों के बैठने का इंतजाम किया

Image
लॉकडाउन के दौरान घर में लंबा समय बिताने के बाद अब लोगों ने एक बार फिर रेस्टोरेंट की ओर रूख करना शुरू किया है। इन दिनों ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जहां कस्टमर की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक दिल्ली का लाउंज कम फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट ड्रेगनफ्लॉय एक्सपीरियंस भी शामिल है। इस रेस्टोरेंट की शुरुआत लोकप्रिय रेस्टोरराइटर प्रियांक सुखीजा ने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ मिलकर की है। फिलहाल कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में आने वाले कस्टमर के लिए प्रायवेट पॉड्स बनाए हैं। प्रियांक चाहते हैं कि यहां आने वाले लोग पूरी सुरक्षा के साथ खाने का मजा ले सकें। ये पॉड्स ऊपर से खुले हुए हैं। इसे चारों ओर एक्रिलिक दीवारों से कवर किया गया है। यहां 8-10 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसे देखकर कोरोना काल के बाद बनने वाले रेस्टोरेंट के इंटीरियर का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां अन्य रेस्टोरेंट की तरह टेम्परेचर चेक और सैनिटाइजेशन का भी पूरा इंतजाम किया गया है। प्रियांक सुखीजा ने मशहूर रैपर बादशाह के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत ...

घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत एक महिला पति के रिश्तेदारों के घर में रहने की मांग कर सकती है, घरेलू हिंसा पीड़ित बहू को सास-ससुर के घर में रहने का भी हक

Image
सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हिंसा एक्ट में शेयर्ड हाउस होल्ड की परिभाषा का दायरा बढ़ाते हुए अपने एक फैसले में कहा है कि बहू का सास-ससुर के उस घर में रहने का हक है जिसमें वह अपने संबंधों के कारण पहले रह चुकी है। उसे पति या परिवार के सदस्यों द्वारा साझा घर से बाहर नहीं निकाला जा सकता है। यह फैसला 15 अक्टूबर को जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्‌डी और एम आर शाह की पीठ ने सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट की चार सदस्यीय पीठ ने घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में कहा कि इस देश में महिलाओं पर घरेलू हिंसा होती है और हर महिला को इसका कभी न कभी सामना करना पड़ता है। 2005 में घरेलू हिंसा कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस देश में इस कानून को लागू करना महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने कहा है कि एक महिला घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत उस घर में भी रहने का अधिकार मांग सकती है, जो सिर्फ उसके पति का नहीं बल्कि साझा परिवार का हो और जहां वह अपने रिलेशन की वजह से कुछ समय के लिए रह रही हो। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, अगर यह घर ससुराल वालों द्वारा ...

12 वीं की छात्रा गुनीशा अग्रवाल गरीब स्टूडेंट्स को मुफ्त बांट रहीं लैपटॉप और स्मार्टफोन, अपनी मां से प्रेरित होकर शुरू किया ये नेक काम

Image
कोरोना महामारी की वजह से ऐसे कई गरीब स्टूडेंट हैं जिनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई करना बिल्कुल भी आसान नहीं हैं। कहीं इंटरनेट कनेक्शन की दिक्कत है तो कहीं लैपटॉप और स्मार्टफोन जैसे डिवाइस खरीद पाना भी इन स्टूडेंट्स के लिए मुश्किल है। ऐसे स्टूडेंट्स की मुश्किलें चेन्नई की गुनीशा अग्रवाल ने कम की हैं। गुनीशा इन्हें मुफ्त में लैपटॉप और स्मार्टफोन बांट रही हैं। गुनीशा अग्रवाल 12वीं की छात्रा हैं। वे चेन्नई पुलिस कमिश्नर महेश कुमार अग्रवाल की बेटी हैं। गुनीशा को इस काम की प्रेरणा अपनी मां से मिली। एक बार गुनीशा ने देखा कि उसकी मां ने घर में काम करने वाली एक बाई की बेटी को लैपटॉप दिया ताकि वह ऑनलाइन क्लास में हिस्सा ले सके। तभी गुनीशा को इस बात का ख्याल आया कि अपनी मां की तरह उसे भी जरूरतमंद स्टूडेंट्स की मदद करना चाहिए। जब गुनीशा ने इन स्टूडेंट्स को फ्री में लैपटॉप और स्मार्टफोन देने की शुरुआत की। इतना ही नहीं जरूरतमंद छात्रों की मदद करने के लिए गुनीशा ने एक वेबसाइट भी बनाई है। स्टूडेंट्स के लिए ऑन लाइन क्लासेस को आसान बनाने के लिए गुनीशा के साथ कई आईटी एडवाइजर भी काम कर रहे हैं। एडवाइजर बालासु...

सब्यसाची मुखर्जी ने जैसलमेर के राजकुमारी रत्नावति गर्ल्स स्कूल की बच्चियों के लिए यूनिफॉर्म डिजाइन की, नैचुरल डाई, ब्लॉक प्रिंट और अजरख से बनाया इसे खास

Image
फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी इंडियन काउचर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखते हैं। फिलहाल वे सोशल मीडिया पर उनके द्वारा स्कूल यूनिफॉर्म डिजाइन करने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने जैसलमेर के राजकुमारी रत्नावति गर्ल्स स्कूल की लड़कियों के लिए यूनिफॉर्म डिजाइन किए हैं। इस यूनिफॉर्म में बच्चियों के फोटो वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर सब्यसाची मुखर्जी की यूनिक डिजाइन को सराहा जा रहा है। डिजाइनर ने हाल ही में एक यूएसए आधारित गैर-लाभकारी संगठन के साथ सहयोग किया, जिसे CITTA कहा गया। यह संस्था भारत में गरीबों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में काम करती है। सब्यसाची ने इन यूनिफॉर्म का नाम 'अजरख' रखा है। यह यूनिफॉर्म घुटनों तक लंबी एक फ्रॉक है जिसमें राउंड नेक और थ्री क्वार्टर स्लीव के साथ मैरून स्लेग्स शामिल है। इसमें दो पैच पॉकेट्स भी हैं। अजरख राजस्थान और गुजरात में होने वाली ब्लॉक प्रिंटिंग का एक पैटर्न है जिसे आमतौर पर मिनरल्स और सब्जियों की डाई से तैयार किया जाता है। इस खूबसूरत यूनिफॉर्म की फोटो सब्यसाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। इस डिज...