Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:45PM

सोशल मीडिया पर महिलाओं ने शेयर की 40 प्लस के बाद मिलने वाली सफलता की दास्तां, बताया कामयाबी की राह में उम्र मायने नहीं रखती

Image
सफलता के लिए उम्र कोई रूकावट नहीं है। अगर महिलाओं के बारे में बात की जाए तो अधिक से अधिक महिलाएं पारंपरिक मानसिकता को तोड़ कर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। ट्विटर यूजर डौग मुरानो ने लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से 40 प्लस के बाद मिली सफलता की कहानियों को शेयर करने के लिए कहा। वे ऐसे लोगों को सोशल मीडिया के जरिये प्रमोट करना चाहते हैं जिन्होंने बढ़ती उम्र में सफलता हासिल की। उन्होंने ऐसे कई लोगों का भी जिक्र किया जिन्होंने अपना सब कुछ खोने के बाद कामयाबी पाई। ऐसे तमाम लोग उनकी नजरों में तारीफ के काबिल हैं। ## एक ट्विटर यूजर मीना आनंद ने कहा- ''मैंने 50 साल की उम्र में लॉ स्कूल में एडमिशन लिया। उन दिनों मैंने एक ऐसी क्लास में पढ़ाई जहां सभी यंग थे। उन्हें लग रहा था मैं उनकी लेक्चरर हूं। मेरे लिए फिर से स्टूडेंट बनना अच्छा अनुभव था। मैंने लॉ डिग्री प्राप्त की। कानून जैसा कुछ नहीं...'' ## ब्रियाना ने ग्रेजुएशन के दौरान अनुभव को शेयर करते हुए लिखा - ''ग्रेजुएशन की पढ़ाई में और 90 के दशक की शुरुआत में ...

लॉकडाउन ने सिखाई हम सबको 5 हेल्दी हैबिट्स, जो ताउम्र आएंगी सबके काम

Image
लॉकडाउन को लंबा वक्त हो गया। कोरोना वायरस के इफेक्ट से बचने के लिए जो हेल्दी हैबिट्स हमने तालाबंदी के शुरुआती दिनों में अपनाईं थीं, वे अब आदत बन चुकी हैं। इनके जरिए आप कोविड-19 से ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों से बचकर हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। स्वस्थ खानपान इस महामारी के दौरान लोगों ने स्वस्थ खानपान के महत्व को जाना। आमतौर पर सेहतभरा खानपान करने वालों में संक्रमण की दर नहीं के बराबर देखने को मिली। लॉकडाउन में स्वस्थ खानपान का महत्व लोगों को समझ में आया। मेडिकल चेकअप जरूरी कुछ महीनों पहले की ही बात की जाए तो आपकी यही सोच थी कि मेडिकल चेकअप की अभी क्या जरूरत है। ये तो कभी भी कराया जा सकता है। लेकिन कोराेना के बढ़ते असर ने हम सभी को यह सिखाया कि सेहत को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसलिए हर उम्र के लोगों को समय-समय पर मेडिकल चेकअप जरूर कराते रहना चाहिए। सीखा व्यायाम का महत्व ऐसे कई लोग हैं जो तालाबंदी के पहले यह कहते नहीं थकते थे कि व्यायाम करने का समय ही कहां है। लेकिन घर में लंबे समय तक रहते हुए उन्हें व्यायाम का पूरा मौका भी मिला। इससे मिलने वाले फायदे का असर लाेगो...