Posts

Showing posts with the label 2020 at 10:49AM

गुजरात की इकलौती गन विक्रेता दीप्तिमान त्रिवेदी, पिछले 22 सालों से कर रहीं लाइसेंस अस्त्र भंडार का संचालन

Image
दीप्तिमान अशोकभाई त्रिवेदी को महिला शक्ति की जीती जागती तस्वीर कहें, तो गलत नहीं होगा। वे गुजरात की इकलौती लाइसेंसधारी अस्त्र विक्रेता हैं और 1998 से राजकोट में लाइसेंस अस्त्र भंडार का संचालन कर रही हैं। उनके प्रभुकृपा ऑर्म्स एम्यूनिशन स्टोर में 60 से 65 रिवॉल्वर, पिस्तौल, कई तरह की राइफलें हैं। दीप्तिमान बताती हैं भारतीय हथियार करीब एक लाख में आ जाता है जबकि विदेशी के लिए 25 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। शुरुआत कैसे हुई, इस बारे में पूछने पर दीप्तिमान बताती हैं कि राजकोट में रजवाड़ों के समय की इकलौती अस्त्र-शस्त्र की दुकान बंद हो गई थी। तभी उन्हें विचार आया कि क्यों न सरकार से विधिवत इजाजत लेकर वे खुद इसमें हाथ आजमाएं। लाइसेंस मिल गया और उन्होंने यह काम शुरू कर दिया। उन्हें इस बात की खुशी है कि पिछले 22 सालों से वे इस दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। वे चाहती हैं पुरुषों का क्षेत्र माने जाने वाले इस काम में महिलाओं की संख्या बढ़े। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Deeptiman Trivedi, the only gun seller from Gujarat, operating a licensed arm...

केरल की अपर्णा कांच की बेकार बोतलों से बनाती हैं होम डेकोरेशन का सामान, यहां आने वाले टूरिस्टों को देती हैं पर्यावरण बचाने का संदेश

Image
केरल की रहने वाली 24 साल की अपर्णा इधर-उधर से कांच की बोतलें उठाकर लाती हैं और उससे होम डेकोरेट करने वाले बेहद खूबसूरत प्रोडक्ट बनाती हैं। बीएड कर चुकी यह छात्रा आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए वेस्टेज बोतलें ही इस्तेमाल करती हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूक अपर्णा मन्रोतुरुत्तु में रहती हैं। यह स्थान कोल्लम से कुछ दूर एक टूरिस्ट प्लेस हैं। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला 2017 में शुरू हुआ। मां को वेस्ट से बेस्ट बनाते देखकर इनकी रूचि भी इस क्षेत्र में बढ़ी। इनका गांव टूरिस्ट प्लेस होने के कारण उन्हें क्षेत्र में कूड़ा व कांच की बोतलें पड़ीं दिखती थीं। ये पढ़ने के लिए रोजाना कोल्लम जाती थीं और लौटते वक्त सड़क पर पड़ी बोतलें घर ले जाती थीं। यह देख लोग हंसा करते थे और चिढ़ाकर उनका काम कुप्पी रख दिया था। अपर्णा इन्हीं बोतलों को साफ करके कलात्मक बनातीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। कई लोगों ने इनकी तारीफ की। अपर्णा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और लोगों से अपने क्षेत्र की अष्टमुडी झील साफ करने के लिए मदद मांगी तो कई लोग आगे आए। इसी साल 17 से 21 मार्च तक उन्होंने सोशल मीडिया के दोस्तों के साथ मिलकर पूर...