Posts

Showing posts with the label 2020 at 10:50AM

1 करोड़ 46 लाख रुपए में बिका था दुनिया का सबसे कीमती बैग, 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बने इस बैग के चारों ओर 40 हीरे जड़े हुए हैं

Image
वैसे तो दुनिया भर में आए दिन नीलामी होती रहती है पर इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जिनकी चर्चा दुनिया भर में होती है। ऐसी ही एक खास नीलामी साल 2018 में लंदन में हुई थी। जहां एक पर्स को नीलाम किया गया था। नीलामी के दौरान वह पर्स 1 करोड़ 46 लाख रुपए में बिका था। खास बात यह है कि यह बैग 10 साल पुराना था। स्मोकी ग्रे रंग के हर्मेस बर्किन के इस बैग में व्हाइट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया था, जिसने इसे काफी खूबसूरत रूप प्रदान किया। बैग की लंबाई 30 सेंटीमीटर है। इसमें इस्तेमाल किया गया ताला 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है जिसका वजन 68.4 ग्राम है। इसके चारों ओर 40 गोल डायमंड जड़े हुए हैं। बैग के तीन अलग-अलग हिस्सों में 8.2 कैरेट के 200 से अधिक डायमंड लगे हुए हैं। फ्रांस के लग्जरी फैशन हाउस हर्मेस ने 1981 में एक बैग डिजाइन किया था जिसे बर्किन नाम दिया गया। इसका नाम एक्टर और सिंगर जेन बर्किन के नाम पर रखा गया था। यह दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ। आमतौर पर नए बर्किन बैग करीब 6 लाख 30 हजार रुपए से शुरू होते हैं, लेकिन इसे खरीदने के लिए लोगों को वेटिंग लिस्ट से होकर गुजरना पड़ता है। Download Dainik Bh...

किचन गार्डन को बढ़ावा देने के लिए नंजामल मुफ्त दे रहीं पौधे, लोग कहने लगे "सुपर दादी'

Image
विभिन्न प्रकार की सब्जियों के पौधे मुफ्त में बांटकर तमिलनाडु की 84 वर्षीय नंजामल भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। कोयंबटूर के थोप्पम्पत्ति गांव में वे किचन गार्डन कल्चर को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों में बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। एक न्यूज एजेंसी ने अम्मा की खबर व फोटो ट्विटर पर पोस्ट कर दी। उसके बाद अम्मा के समर्थन में रीट्वीट की बाढ़ आ गई। सुपर दादी संबोधित किया कई लोगों ने कमेंट्स में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘सुपर दादी’ नाम से संबोधित किया है। ज्यादातर लोगों के कमेंट हैं कि यह एक शानदार प्रयास है, यदि आपके घर में जगह है तो किचन गार्डन का यह कल्चर फॉलो करना चाहिए। यह सही प्रयोग होगा। उम्र भी कोई बाधा नहीं नंजामल उर्फ सुपर दादी का विचार सब्जियों के पौधे अपने पूरे राज्यभर में वितरित करने का है। सबसे खास बात यह है कि इस कठिन काम में उनकी उम्र भी कोई बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि ग्रामीणों के पास खुद के रसोई घर हों और वे अपने दम पर जैविक सब्जियां उगाएं।’ अम्मा की मेहनत रंग ला रही है और अब उनका पूरा गांव अपने घरों में सब्जियों का बगीचा बनाने में जुटा हुआ है। ...