Posts

Showing posts with the label 1733 August 07

''मददगार'' एक ऐसी लघुकथा जो रात के अंधेरे में रीता की आप बीती बयां करती है, वहीं ''वर्क फ्रॉम होम'' लॉकडाउन में ऑफिस की याद दिलाती है

Image
मददगार लघुकथा... गोविंद भारद्वाज गाड़ी ख़राब होने के कारण रीता को पैदल ही घर के लिए निकलना पड़ा। रात ज़्यादा होने की वजह से अंधेरा भी घना था। सूनी और लम्बी-सी सड़क पर कोई नहीं था, सिवाय डर के। तभी कुछ मनचले लड़कों की नज़र अकेली रीता पर पड़ गई। वे दौड़कर उसकी तरफ़ इस तरह आए जैसे भूखे भेड़ियों को काफ़ी दिनों बाद कुछ खाने को दिखाई दिया हो। वे रीता तक पहुंचकर कुछ कहते, उससे पहले एक नौजवान लगभग दौड़ता हुआ अचानक सामने आकर बोला, ‘आप डरें नहीं..मैं आपके साथ हूं।’ उसे देखकर लड़के हकबका गए। उधर एक अजनबी के मुंह से ये वाक्य सुनकर रीता को हैरानी तो हुई पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन क्या करती... कम से कम बात से तो भला लग रहा था। ख़ैर! मनचले लड़कों ने अपना रास्ता बदल लिया। कुछ दूर चलने के बाद रीता का घर आ गया था। उस नौजवान अजनबी से उसने कहा, ‘आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।’ ‘शुक्रिया की इसमें कोई बात नहीं है। एक बहन की रक्षा करना हर भाई का फ़र्ज़ होता है। मैंने तो सिर्फ़ फ़र्ज़ निभाया है।’ ‘क्या आपने मुझे बहन कहा..! न जान... न पहचान...। एक अकेली लड़की को रात के अंधेरे में बहन कहने वाला आदमी तो हो ही नहीं सक...

स्वाद और सेहत भरी 3 डिशेज, इन्हें ओवन में बनाएं या गैस पर पकाकर मजा ले सकती हैं

Image
व्यंजन स्वादिष्ठ होने के साथ-साथ सेहतमंद होना भी ज़रूरी है ताकि मन भरकर खाया जा सके। कुछ ऐसे ही स्वाद भरे व्यंजन आपके लिए लेकर आए हैं, जो स्वास्थ्यवर्धक सामग्रियों से तैयार किए गए हैं। इनमें कुछ ओवन में तैयार कर सकते हैं, तो कुछ इसके बिना। तो चलिए बनाकर देखते हैं। दाल तड़के के लिए : अदरक- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई, लहसुन- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई टमाटर- 2 बारीक कटे हुए कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस- 2 छोटे चम्मच गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच देसी घी- 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच जीरा- 1 छोटा चम्मच दालचीनी- 1 इंच सूखी खड़ी लाल मिर्च- 1 लौंग- 2 बड़ी इलायची- 1 हींग- 1 चुटकी विधि : - बड़े बोल में मक्के का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। - फिर बेकिंग सोडा, मटर, मेथी और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे मुलायम गूंध लें। इसकी गोल लोइयां बनाएं और हथेलियों से हल्का-सा दबाकर बीच में उंगली से छेद करें...

ट्रेडिशनल जॉब से कुछ अलग करना चाहती थी सरस्वती, हाइपर रियलिस्टिक फूड पेंटिंग ने दिलाई सारी दुनिया में शोहरत

Image
सरस्वती टीके एक हाइपर रियलिस्टिक आर्टिस्ट हैं। उनकी पैदाइश चेन्नई में हुई। पॉन्डिचेरी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने शादी की और वे यूएई चली गईं। उसके बाद लगभग दस साल तक वे सिंगापुर रहीं और फिर न्यूजर्सी में सेटल हुईं। हाइपर रियलिस्टिक फूड आर्ट में विशेष योग्यता रखने वाली इस आर्टिस्ट की राह बिल्कुल आसान नहीं थी। कई जगह से रिजेक्ट होने के बाद उसने कैसे ये मुकाम हासिल किया, जानिए उन्हीं की जुबानी : मेरा विश्वास कभी भी ट्रेडिशनल जॉब करने में नहीं रहा। कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद मैंने कुछ समय तक जॉब की। लेकिन जल्दी ही मैं एक जैसे रुटीन से बोर हो गई। 2007 और 2008 के बीच जब मैंने पेरिस के प्रतिष्ठित म्युजियम और सिंगापुर की आर्ट एग्जीबिशन के दौरान कई पेंटर्स की ड्राइंग देखी तो मेरी रुचि इस विषय में हुई। उन्हीं दिनों मैंने पेंटिंग को अपना करिअर बनाने का फैसला किया। अपने काम की शुरुआत में मैंने स्केचिंग सीखी। एक दिन इंटरनेट पर ड्राइंग्स के ट्यूटोरियल्स सर्च करते हुए मेरी नजर अचानक ही पेंटिंग के कुछ वीडियोज पर गई। तब मैंने कैनवास पर ऑइल पेंटिंग करना शुरू किया। ...

28 कैंसर पेशेंट बच्चों का सहारा बनीं गीता श्रीधर, दिन-रात इनकी सेवा में समर्पित होकर कहलाईं ''गीतू मां''

Image
चेन्नई की रहने वाली गीता श्रीधर शादी के बाद मुंबई शिफ्ट हो गईं। मुंबई में उन्होंने एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाना शुरू किया। इसी दौरान उनका काफी समय अपने बीमार पिता की देखभाल में बीता। लंबी बीमारी के बाद जब गीता के पिता इस दुनिया में नहीं रहे तो उन्होंने लोगों की मदद करने का फैसला किया। वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हर हाल में आगे रहती हैं। अपने काम की शुरुआत के दिनों में वह एक डॉक्टर से मिलीं जो उन्हें पुणे के एक अनाथ आश्रम में ले गए। इस आश्रम के अधिकांश बच्चों की उम्र 2 से 5 साल थी जो कैंसर से जूझ रहे थे। इन बच्चों को अच्छे इलाज के साथ ही पूरी देखभाल की भी जरूरत थी। गीता को लगा कि इन बच्चों की आर्थिक मदद से ज्यादा जरूरी इनके साथ रहना भी है ताकि इनकी सही देखभाल की जा सके। गीता इस आश्रम के 28 कैंसर पेशेंट को अपने साथ मुंबई ले गईं। गीता के पास मुंबई में अपने घर के अलावा भी एक फ्लैट था। इसी फ्लैट में उन्होंने बच्चों को रखा। इन बच्चों की कीमो थैरेपी चल रही थी और दवाओं का हेवी डोज दिया जा रहा था। इन बच्चों की देखभाल में गीता ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। गीता के पति हर हाल में उनके साथ ...

कुपवाड़ा की 23 साल की नादिया बेग की सक्सेस स्टोरी, अपने गांव से सबसे बड़ी एग्जाम क्लियर करने वाली पहली कश्मीरी लड़की

Image
श्रीनगर से हीरा अजमत की रिपोर्ट. ईद का जश्न अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि कश्मीर की 23 साल की नादिया बेग ने घाटी और परिवार को एक और जश्न मनाने लायक मुकाम हासिल किया है। 4 अगस्त को जारी यूपीएससी एग्जाम के रिजल्ट में नादिया ने 350 वी रैंक हासिल की है। नादिया अपने इलाके की पहली ऐसी लड़की हैं जिसने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। अपनी दूसरी कोशिश में सफल रहीं नादिया मानती है कि, अगर सही वक्त पर सही दिशा में कदम बढ़ाएं जाए तो इंसान की कोशिशें जरूर रंग लाती है। गौर करने वाली बात यह है कि इन कोशिशों में सिर्फ टैलेंट ही जीतता है, बाकी सारे फर्क अपनेआप खत्म हो जाते हैं। अपनी मां (पीले सूट में) और परिवार की बाकी महिलाओं के साथ नोटों का हार पहने नादिया। जानते हैं नादिया की कहानी उन्हीं की जुबानी मैं नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पुंजवा गांव से हूं। इल्म की बातें और तालीम की कद्र हमारे परिवार में शुरू से है। मेरे पिता टीचर हैं और दो बहनें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट हैं। मैंने अपनी प्राइमरी एजुकेशन विलगाम के पब्लिक स्कूल और सेकंडरी एजुकेशन सरकारी स्कूल से पूरी की। मुझे और बहनों को घर म...