Posts

Showing posts with the label 1733 June 15

केरल में कोराेना देवी की पूजा करने वाला अनिलन हुआ ट्रोल, असम में महिलाएं कोरोना को दे रही देवी का दर्जा

Image
दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर लोगों के बीच अंधविश्वास भी तेजी से बढ़ा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर केरल का एक व्यक्ति कोरोना देवी की पूजा करने को लेकर चर्चा में है। सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि बिहार, झारखंड औरपश्चिम बंगाल के भी कई लोग कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए इसे देवी मानकर पूजा कर रहेहैं। केरल के कडक्कल में रहने वाले अनिलन अपने घर में कोरोना देवी की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनिलन कहते हैं कि मैं देवी कोरोना की पूजा उन स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस, मीडिया कर्मी और वैज्ञानिकों के लिए कर रहा हूं जो कोरोना वायरस को हराने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अनिलन कहते हैं कि लोगों में जागरूकता फैलाने का यह मेरा तरीका है। कुछ लोग इसे अंधविश्वास का नाम दे रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी का तरीका मान रहे हैं। अनिलन सरकार के मंदिर खोलने के फैसले को गलत मानते हैं। वे कहते हैं कि कोरोना के प्रकाेप से बचने के लिए इस वक्त सबसे अच्छा यही हैं कि घर में रहें और कोरोना देवी की पूजा करें। असम की महिलाएं पूजा से खुश कर रही कोरोना देवी को उत्तरी असम में...

फलों और सब्जियों को ब्लीच से डिसइंफेक्टेंट करना है नुकसानदायक, चीजों को बैक्टीरिया फ्री करने का तरीका बता रही हैं डाइटीशियन अनामिका सेठी

Image
कोविड - 19 के दौरान अपने हाथों और घर को अल्कोहल बेस्ड सेनिटाइजर से डिसइंफेक्टेंट करना तो सही है। लेकिन खाने की चीजों को डिसइंफेक्टेंट करने के लिए ब्लीच जैसे केमिकल का उपयाेग आपकी सेहत को नुकसान पहंुचा सकता है। कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए हम सभी कई तरह की सावधानी बरत रहे हैं। मेडिकल प्रोफेशनर्स भी हमें कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इन दिनों ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो खाने की चीजों से बैक्टीरिया खत्म करने के लिए सेहत को नुकसान पहंुचाने वाले डिस्इंफेक्टेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही वे एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि कई लोग फलों और सब्जियों को साफ करने के लिए ब्लीच का उपयोग कर रहे हैं। सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की वेबसाइट पर जारी 19% लोगों पर किए गए सर्वे के अनुसार स्टोर से लाई गई चीजों को बैक्टीरिया फ्री करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल गलत है। इस सर्वे से ये 3 बातें साबित होती है। 1. कोरोना वायरस पर हुई अब तक की किसी शोध से यह साबित नहीं होता कि खाद्य सामग्री को डिस्इंफेक्टेंट करने के लिए ब्लीच का उपयाेग किया जाना चाहिए। - कोरोना काल में ग...

वेदिका ने घोली पापा के जीवन में खुशियाें की मिठास, प्रेम और सम्मान की चाहत ने हीरू के स्वभाव को बदला

Image
लघुकथा# 1.मिठास आज सुबह जब वेदिका के पिता मार्निंग वॉक से घर लौटे, तो कुछ उदास-से दिखाई दिए। हॉल में आकर सोफे पर बे-मन से बैठ गए। वेदिका ने किचन में जाकर अपनी मां से कहा, ‘मां, आज पापा की चाय में एक चम्मच चीनी और मिला दो।’ ‘क्यों? तुम्हारे पिता तो फीकी चाय पीते हैं न!’ मां ने थोड़ा हैरान होकर पूछा। ‘पापा का मूड आज कुछ ख़राब लग रहा है। चीनी की मिठास से शायद ठीक हो जाए।’ वेदिका ने जवाब दिया। ‘मूड ख़राब है! क्यों, क्या हुआ उन्हें अचानक?’ मां ने पूछा। ‘होना क्या है, आज फिर किसी की बेटी या पोती की शादी की ख़बर मिल गई होगी या फिर हो सकता है मेरी ही शादी का ज़िक्र किसी ने छेड़ दिया होगा इसलिए परेशान होंगे।’ वेदिका ने कहा। ‘परेशान होने वाली बात ही है, पिता हैं वो तुम्हारे। उन्हें तुम्हारी फ़िक्र नहीं होगी तो किसे होगी? वे भी चाहते हैं कि हमारे जीते जी तुम्हारी शादी हो जाए।’ मां ने कुछ चिंतित स्वर में कहा। ‘मां प्लीज़, अब आप शुरू मत हो जाइएगा। जल्दी से चाय लेकर हॉल में आ जाइए।’ इतना कह वेदिका किचन से बाहर चली गई। पीछे-पीछे मां भी चाय की ट्रे लेकर पहुंची। पिता अब भी कहीं अपने ख़्यालों मे...

कुकिंग के पैशन को बिजनेस में तब्दील करने का यही है सही वक्त, ऑन लाइन कुकिंग क्लास से भी हो सकती है अच्छी कमाई

Image
कोरोनावायरस संकट ने रेस्टोरेंट्स के लिए नई चुनौतियां पैदा कर दी हैं। हालांकि, इससे घरेलू महिलाओं के लिए बेहतरीन अवसर भी सामने आए हैं। खासकर उन महिलाओं के लिए जिनके लिए खाना पकाना एक पैशन की तरह है। पिछले एक दशक में देशभर में कई रेस्टोरेंट चैनखुलने से भारतीयों के बीच अलग-अलग तरह के खाने की पसंद डेवलप हुई है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग घरों में रोज एक जैसा खाना खाकर थकने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण लोग इस समय रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने से भी डर रहे हैं। सफाई और हाइजीन इन दिनों सबकी सोच में शामिल है। हाउस आंत्रप्रेन्योर आशिका जैन के टिप्स 1. कोराना काल में घरेलू महिलाएं कुकिंग के अपने पैशन को एक बिजनेस में तब्दील कर सकती हैं। विशेष प्रकार का खाना बनाने से लेकर ऑनलाइन कुकिंग क्लास लेने तक इस समय फूड इंडस्ट्री में कई बड़े मौके मौजूद हैं। 2. स्टूडेंट्स या अकेले रहने वाले युवाओं के लिए टिफिन सर्विस का बिजनेस लंबे समय से महिलाओं के लिए आकर्षक बिजनेस विकल्प रहा है। इनके अलावा वे अब मौखिक पब्लिसिटी के दम पर विशेष तरह काखाना बनाकर उसके लिए मार्केट तैयार कर सकती हैं...