Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:40PM

ये पराठे सहजन की पत्तियों में आटा और हल्दी डालकर बनाएं, इसके फायदे बता रही हैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. रशिका अशरफ अली

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिट इंडिया मूवमेंट के एक साल पूरे होने पर कई हस्तियों से फिटनेस के संबंध में बात की। इस दौरान मोदी ने बताया कि वे फिट रहने के लिए हफ्ते में एक या दो बाद सहजन के पत्तों के पराठे खाते हैं। सहजन को मोरिंगा या ड्रमस्टिक्स भी कहते हैं। कई बीमारियों में इसकी पेड़ के पत्ते, छाल, फूल, फल, बीज यहां तक कि जड़ों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसकी पत्तियों से मिलने वाले फायदों को देखते हुए कई लोग इन पत्तियों से बनी टैबलेट भी खाते हैं। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. रशिका अशरफ अली के अनुसार, सहजन की पत्तियों से बने पराठे में क्लोरोजेनिक एसिड और फाइबर होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-कैंसर और एंटी-ट्यूमर गुण मौजूद होते हैं। इन पत्तियों में एंटी डायबिटीक प्रॉपर्टीज होती हैं जो शुगर लेवल नियंत्रित करने में सहायक हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है जो हडि्डयों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह एनीमिया के इलाज में भी कारगर है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पराठे सेंक...