Posts

Showing posts with the label 1733 October 09

क्रिएटिविटी पर फोकस करें, खाली बैठने के बजाय व्यस्त रहकर खुश रहें और दूसरों में खुशियां बांटें

Image
कोरोना का ये समय ऐसा है कि आमतौर पर न घर में सुकून है और न ही घर के बाहर। घर पर ज़्यादा समय गुज़ारो, तो बंदिश महसूस होने लगती है और घर से बाहर निकलो, तो लगातार मास्क पहनना पड़ता है। ऐसे में लगता है कि अच्छा है घर पर ही बैठा जाए। लेकिन घर पर रहकर भी कोई कितना टीवी देखेगा और सोएगा! समय इतनी आसानी से नहीं कटता। जब कहीं भी संतुष्टि न मिले, तो चिड़चिड़ापन होना स्वाभाविक है। यही चिड़चिड़ापन हमारे मन-मस्तिष्क पर असर कर रहा है। किसी काम में मन नहीं लग रहा है। जिन कामों में दिलचस्पी है भी, उन्हें करने की इच्छा नहीं हो रही। काम बहुत हैं, लेकिन उन्हें करने के लिए मन नहीं बना पा रहे। चिंता मत कीजिए, इस स्थिति में सिर्फ़ आप ही नहीं हैं। ये परिस्थितियां कमोबेश हर किसी की हैं। हम हालात तो तुरंत नहीं बदल सकते, किंतु अच्छी बात है कि ख़ुद को इसी क्षण से बदलना शुरू कर सकते हैं। यहां दिए गए सुझावों पर ग़ौर कीजिए, इन्हें अपनाने की कोशिश कीजिए, तो आप बेहतर महसूस करेंगे और कामकाज भी अच्छे ढंग से कर पाएंगे। 1 फोकस निश्चित पर रखें सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल है : स्थिति सामान्य कब होगी? अभी इसका कोई निश्चित उत्तर ...

ब्रिटेन में इंडियन कपल ने 250 मेहमानों को बुलाकर की अनोखी शादी, उन्हें कार में खाना दिया, दुल्हा-दुल्हन बग्गी में बैठकर घूमे और सबको कर दिया खुश

Image
इस समय महामारी की वजह से कई शादियां टल रही हैं। वहीं अगर कुछ शादियां हो भी रही हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजीन का खास ख्याल रखा जा रहा है। कोरोना काल में होने वाली ऐसी ही शादियों में इन दिनों ब्रिटेन में संपन्न हुई रोमा पोपट और विनल पटेल की शादी चर्चा में है। 250 मेहमानों के साथ विशाल ब्रेक्सेटेड पार्क में ये शादी संपन्न हुई। मेहमानों ने कार में बैठकर ही पार्क में हुई इस शादी को वीडियो स्क्रीन पर देखा। कोविड-19 के चलते ब्रिटेन सरकार की ओर से मेहमानों की संख्या कम करने की वजह से वेडिंग सेरेमनी के दौरान सिर्फ 15 लोगों मौजूद रहे। लंदन में लंबे समय से रह रहे इस कपल ने वेडिंग वेन्यू के लिए विशाल पार्क चुना और डेकोरेट गोल्फ बग्गी में बैठकर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। जिन वेटर्स ने इस शादी में मेहमानों के खानपान का इंतजाम किया, उन्होंने भी मास्क पहन रखा था। इस तरह शादी के दौरान ज्यादा मेहमान होने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया। रोमा ने बताया कि उनकी शादी में दोस्त और रिश्तेदार सभी शामिल हुए। हालांकि उन्होंने पहले से मेहमानों को आमंत्रित करने की कोई योजना नहीं ब...

67 वर्षीय लॉरेंजा को कहते हैं 'लेडी निन्जा', ब्लैक बेल्ट इस महिला ने अपनी पड़ोसन को चोर से बचाने के लिए ऐसे मारा पंच कि खूब मिली तारीफ

Image
कैलिफोर्निया में रहने वाली लॉरेंजा मारूजो की उम्र 67 है। ब्लैक बेल्ट इस महिला को लेडी निन्जा के नाम से जाना जाता है। उसने घर में घुस आए चोरों से न सिर्फ खुद को बल्कि पड़ोस में रहने वाली 81 साल की महिला को भी बचाया। लॉरेंजा ने बताया कि जब चोर उनके घर में अंदर आया तो उसने कहा वापिस चले जाओ तो वह चुपचाप सुनता रहा। उसके बाद वह पड़ोस के अपार्टमेंट में रहने वाली 81 साल की बुजुर्ग महिला एलिजाबेथ मेकरे के घर में घुसा। एलिजाबेथ ने बताया कि चोर ने उसे पकड़ा और जमीन पर गिरा दिया। एलिजाबेथ चीखने लगी। तभी मारूजो ने एलिजाबेथ के चीखने की आवाज सुनी और वह दौड़ कर उनकी मदद के लिए आई। मारूजो के मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग इस वक्त उनके काम आई। उसने चोर से एलिजाबेथ को छुड़ाया। फिर उस पर लात-घुसे और पंच मारना शुरू किया। मारूजो कहती हैं - ''मैं उस लड़के को जान से मारना नहीं चाहती थी। इसलिए मैंने उसके हाथ पकड़े और उसे जमीन पर गिरा दिया। तभी वह खड़ा हुआ और मेरे दोनों हाथ मोड़ने लगा। ठीक उसी वक्त मैंने फुर्ती दिखाई और उसे किक मारी जिससे उसे चोट लगी''। वह दर्द से कराहते हुए कहने लगा- ''तुमने मुझ...

1 करोड़ 46 लाख रुपए में बिका था दुनिया का सबसे कीमती बैग, 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बने इस बैग के चारों ओर 40 हीरे जड़े हुए हैं

Image
वैसे तो दुनिया भर में आए दिन नीलामी होती रहती है पर इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जिनकी चर्चा दुनिया भर में होती है। ऐसी ही एक खास नीलामी साल 2018 में लंदन में हुई थी। जहां एक पर्स को नीलाम किया गया था। नीलामी के दौरान वह पर्स 1 करोड़ 46 लाख रुपए में बिका था। खास बात यह है कि यह बैग 10 साल पुराना था। स्मोकी ग्रे रंग के हर्मेस बर्किन के इस बैग में व्हाइट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया था, जिसने इसे काफी खूबसूरत रूप प्रदान किया। बैग की लंबाई 30 सेंटीमीटर है। इसमें इस्तेमाल किया गया ताला 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है जिसका वजन 68.4 ग्राम है। इसके चारों ओर 40 गोल डायमंड जड़े हुए हैं। बैग के तीन अलग-अलग हिस्सों में 8.2 कैरेट के 200 से अधिक डायमंड लगे हुए हैं। फ्रांस के लग्जरी फैशन हाउस हर्मेस ने 1981 में एक बैग डिजाइन किया था जिसे बर्किन नाम दिया गया। इसका नाम एक्टर और सिंगर जेन बर्किन के नाम पर रखा गया था। यह दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ। आमतौर पर नए बर्किन बैग करीब 6 लाख 30 हजार रुपए से शुरू होते हैं, लेकिन इसे खरीदने के लिए लोगों को वेटिंग लिस्ट से होकर गुजरना पड़ता है। Download Dainik Bh...