Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:30PM

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 47 शिक्षकों को किया सम्मानित, इनमें से 18 अध्यापिकाओं ने ये सम्मान पाकर बढ़ाया महिलाओं का गौरव

Image
आज शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 47 शिक्षकों को सम्मानित किया। इन सबको बधाई देने के साथ ही कोविंद ने भविष्य में इन्हें अच्छे काम करने की प्रेरणा भी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्चुअल समारोह में 47 अध्यापकों को सम्मानित किया, उनमें 18 अध्यापिकाएं हैं यानी लगभग 40% महिला टीचर्स को ये सम्मान मिला है। उन्होंने टीचर्स को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आप सभी की प्रतिबद्धता और मेहनत का परिणाम है। आप सभी ने शिक्षा के स्तर में अपनी गुणवत्ता को बढ़ाकर अपने-अपने विषयों को इतना रुचिकर बनाया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को इससे लाभ हुआ है। कठिन समय में भी आप सभी ने मेहनत कर बच्चों के विश्वास को लगातार बढ़ाया। जिन महिलाओं को ये सम्मान मिला, उनके नाम इस प्रकार हैं : 1. गीता कुमारी : राजस्थान 2. सिंधु प्रभु देसाई : गोवा 3. मीशा घोषल : पश्चिम बंगाल 4. रूही सुल्ताना : जम्मू कश्मीर 5. स्नेहिल पांडे : उत्तर प्रदेश 6. ज्योति अरोड़ा : दिल्ली 7. संगीता सोहनी : महाराष्ट्र, मुंबई 8. सपना सोनी : दुर्ग, छत्तीसगढ़ 9.सुधा पेन्नुली : उत्तराखंड 10. ईश...