Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:41PM

50% महिलाएं सोशल मीडिया पर सेल्फी अपलोड करने के लिए करती हैं फिल्टर का इस्तेमाल, 80% महिलाओं ने माना सोशल मीडिया ने बनाया उन्हें ब्यूटी कॉन्शस

Image
महिलाएं सोशल मीडिया पर अपने फोटो पोस्ट करने से पहले खुद की तस्वीरों पर एक फिल्टर का उपयोग करती हैं क्योंकि साधारण फोटो में दिखने वाले चेहरे के रिंकल्स और स्ट्रेच मार्क्स उन्हें शर्मिंदगी का अहसास कराते हैं। 2000 महिलाएं पर किए गए इस सर्वे में पाया गया कि यह फीलिंग 24 साल या इससे कम उम्र की युवतियों में सबसे ज्यादा होती है। इनमें से 51% युवतियां ऐसी भी है जिन्होंने माना कि वे बिना फिल्टर के सोशल मीडिया पर कभी अपनी फोटो अपलोड नहीं करती हैं। डिजिटल एप का इस्तेमाल करती हैं वे महिलाएं जिनके शरीर पर सेल्युलाईट या स्ट्रेच मार्क्स के निशान थे, उनमें से सिर्फ 16% ने इन कमियों के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की। अपनी फोटो को अपलोड करने से पहले वे ऐसे डिजिटल एप का इस्तेमाल करती हैं जिससे उनकी खूबसूरती कम करने वाले इन निशानों को मिटाया जा सके। तारीफ के कमेंट्स और लाइक्स मिलते हैं ब्यूटी कॉन्शस इन महिलाओं में से 50% ने माना कि उनकी बिना एडिट की गई फोटो के बजाय फिल्टर का उपयोग करके अपलोड की गई फोटोज को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इन फोटो को देखकर उन्हें तारीफ भरे कमेंट्स और लाइक्स मिलते ...

बेरूत विस्फोट के वक्त अस्पताल में तीन बच्चों को बचाने वाली नर्स को सलाम, अपने जान की परवाह किए बिना पूरा किया फर्ज

Image
5 अगस्त को सेंट्रल बेरूत में दोपहर के वक्त हुए विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। ये धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। इस तेज धमाके की आवाज 150 किमी दूर तक सुनाई दी। इस विस्फोट से कोरोना महामारी का सामना कर रहे मरीजों और अस्पतालों को भी काफी नुकसान हुआ। ऐसे वक्त में फोटोग्राफर बिलाल मैरी जेविश ने सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की नर्स का ये फोटो खिंचा। इस महिला ने ब्लू ड्रेस पहनी है और इसके गले में मास्क लटका हुआ है। फोटो में वह तीन बच्चों को खुद से चिपकाएं हुए फोन पर बात करती नजर आ रही है। बिलाल मैरी का कहना है कि मैं पिछले 16 सालों से कई बड़ी घटनाओं को अपने कैमरे में कैद कर चुका हूं। लेकिन इस तरह की दिल छू लेने वाली फोटो मैंने कभी नहीं खिंची। इस नर्स के आसपास कई मरीजों की लाश बिछी हुई थी। यहां फोन पर बात करना भी आसान नहीं था। ऐसे में उसने अपना फर्ज पूरा करते हुए तीन न्यू बोर्न बेबी को सीने से लगाए रखा। ऐसे हालातों में भी अपनी जान की परवाह किए बिना अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्स लोगों की सेवा में लगे ...