Posts

Showing posts with the label 1733 June 10

इस मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद दही से बने 4 फेस पैक, पिंपल्स होंगे दूर, टैनिंग भी हटेगी

Image
दही से बने फेस पैक हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद है। इससे बने फेस पैक त्वचा को मुलायम, चमकदार और बेदाग बनाने में मदद करते हैं। इसे शहद, ओट्स या अन्य हेल्दी चीजों में मिलाकर लगाया जा सकता है। 1. दही-बेसन पैक यह फेस पैक सामान्य से तैलीय त्वचा वालोंके लिए मुफ़ीद है। ऐसे बनाएं : 2 बड़े चम्मच दही के साथ एक चम्मच बेसन मिलाएं। दोनों को तब तक मिलाएं जब तक कि चिकना मिश्रण तैयार न हो जाए। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद अच्छी तरह से धो लें। बेसन त्वचा को निखारने, साफ़ करने और चमकदार बनाने में मदद करता है। 2.दही-ओट्स फेस पैक यह फेस पैक संवेदनशील त्वचा वालोंके लिए ज़्यादा असरदार है। ऐसे बनाएं दही और ओट्स को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। पेस्ट चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह ब्लैकहेड्स और मुंहासे हटाने में मदद करता है। 3. दही-खीरा फेस पैक यह ठंडा फेस पैक सभी तरह की त्वचाके लिए उपयुक्त है। ऐसे बनाएं 2 चम्मच दही और 2 चम्मच खीरे के रस को मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर मालिश करें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह हाइड्रेटिंग...

सिर्फ पार्टनर की ओर ही नहीं बल्कि अन्य पुरुषों के स्पर्म की ओर भी तेजी से आकर्षित होते हैं महिलाओं के अंडे

Image
आईवीएफ से संतान की चाहत रखने वाले 60 कपल्स पर की गई स्टडी में ये बात सामने आई है कि महिलाओं के एग अपने पार्टनर के अलावा अन्य पुरुषों के स्पर्म के साथ भी ज्यादा अच्छे परिणाम देते हैं। 1. केमिकल रिलीज करते हैं महिलाओं के एग एक तरह का केमिकल रिलीज करते हैं जो स्पर्म के लिए सिग्नल का काम करके बेबी बर्थ को प्रोत्साहित करता है। लेकिन कुछ महिलाओं में यही केमिकल पार्टनर की तुलना में अन्य पुरुषों के साथ ज्यादा अच्छे रिजल्ट देता है। 2. स्पर्म चुन लेता है एक्सपर्ट यह मानते हैं कि महिलाओं का शरीर खुद ही ऐसे स्पर्म को चुन लेता है जो संतान उत्पत्ति के अनुकूल और अच्छी गुणवत्ता वाले हों। 3. अन्य पुरुषों की ओर भी आकर्षण सेंट मेरीज हॉस्पिटल द्वारा किए गए शोध के वरिष्ठ लेखक अौर मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रोफेसर डेनियल ब्रिसन के अनुसार हम अक्सर यही सोचते हैं कि एक महिला के एग सिर्फ उसके पार्टनर की ओर ही आकर्षित होते हैं। लेकिन सच तो यह है कि ये एग अन्य पुरुषों की ओर भी पार्टनर की तरह की अट्रैक्ट होते हैं। 4. एग को फर्टिलाइज करते हैं फिजिकल इंटीमेसी के बाद फेलोपियन ट्यूब म...

एसिडिटी और पेट की जलन दूर करता है ठंडा दूध, इन 4 चीजों से भी होगा फायदा

Image
आजक कई लोग पेट में गैस की समस्या से परेशानरहते हैं। पेट में दर्द, जलन, पेट फूलना और खट्‌टी डकारें आना आम समस्याएं बन गई हैं। इस तरह की दिक्कतों को नियंत्रित करने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्या कर सकते हैं, यहां जानिए। 1. दूध इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। कैल्शियम पीएच संतुलन को बनाए रखने और पाचन को सही बनाने में मदद करता है। यही कारण है कि ठंडा दूध एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स के दौरान होने वाली जलन से तुरंत राहत देता है। याद रखें कि ठंडा दूध गर्म दूध की तुलना में अधिक प्रभावी है। इसमें शक्कर या किसी भी प्रकार का पाउडर न मिलाएं। 2. अनान्नास इसका रस एसिडिटी और बदहजमी से राहत के लिए फायदेमंद है। अगर आपने मसालेदार भोजन किया है और एसिडिटी के लक्षण दिख रहे हैं तो एक गिलास अनन्नास का जूस पिएं। यह हाइपर एसिडिटी और बदहज़मी को कम करने के लिए आज़माया और परखा हुआ उपाय है। 3. सौंफ इसमें एनेथोल पाया जाता है जो पेट में ऐंठन कम करता है और पेट फूलने से रोकता है। यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भी भरपूर होता है, जो अच्छे पाचन की प्रक्रिया में सहायता करता है। चूंकि इसमें एंटी-अल्सर गु...

ओसीडी, डिस्लेक्सिया को हराकर जीतने वाली 2 महिलाएं, एक हैं बिजनेसवुमन तो दूसरी बनी नेटवर्क द डॉट्स की सीईओ

Image
जब घर में किसी बच्चे को गंभीर बीमारी का पता चलता है जैसे डिस्लेक्सिया या ऑटिज्म तो पैरेंट्स की फिक्र हर दम बनी रहती है।उनकी परेशानी उस वक्त औरबढ़ जाती है जब यही बच्चा सामाजिक रूप से अन्य बच्चों से कटने लगता है। ऐसे बच्चों के लिए दुनिया के साथ तालमेल बैठाना और कॅरिअर में सफलता पाना भी आसान नहीं होता। तमाम शारीरिक दिक्कतों के बाद भी विभिन्न रिसर्च यह साबित करते हैं किइन बच्चों में सुपर पॉवर होती है। इसी वजह से वे दुनिया को जीतने का दम रखते हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की रिसर्च के अनुसार न्यूरोलॉजिक डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों में असाधारण शक्ति होती है। उनकी यही ताकत चीजों को याद रखने और मैथ्स जैसे विषय में कुशलता पाने के रूप में भी देखी जाती है। यहां हम बात कर रहे हैं ऐसी दो मेगा सक्सेसफुल वुमन की जो न्यूरोलाॅजिकल डिसऑर्डर से ग्रस्तहोने के बाद भी सफल हैं। 1. बैरोनिस मिशेल मोन : मैं वो हर काम कर सकती हूं जो मशीन करती है बैरोनिस ऑब्सेसिव कंप्लसिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से ग्रसित हैं। वे एक बिजनेसवुमन और तीन बच्चों की मां हैं। वे कहती हैं जब मैं 30 साल की थी, तब तक मुझे इस बीमारी के बारे में पता न...