Posts

Showing posts from October, 2020

संडे स्पेशल रेसिपी: मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी ओट्स चीला

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sunday Special Recipe: Prepare healthy and tasty oats cheela in minutes from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mE8tHV https://ift.tt/3jPYg9j

हार्ट डिसीज, कैंसर और मोटापे से बचना है तो वीगन डाइट लें लेकिन इसे 3 महीने से ज्यादा लेते हैं तो ये बातें ध्यान रखें

Image
वजन घटाना चाहते हैं और हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो वीगन डाइट को अपना सकते हैं। फल, सब्जी और अनाज से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स पेट को दुरस्त रखने के साथ कैंसर का खतरा घटाते हैं। लेकिन कई महीनों तक इस डाइट के सहारे रहना खतरनाक है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सुरभि पारीक कहती हैं, जब भी इस डाइट की शुरुआत करें तो इसके साथ कुछ और सप्लिमेंट्स लें वरना कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आज वर्ल्ड वीगन डे के मौके पर जानिए वीगन डाइट को अपनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है... वीगन डाइट कैंसर का खतरा घटाती है, रिसर्च में साबित हुआ अमेरिका में हुई एक स्टडी बताती है वीगन डाइट वजन घटाने में कारगर है। इसमें फैट बेहद कम मात्रा में होने के कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हृदय रोगों का खतरा घटता है। फल और सब्जियों के जरिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रखते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। मेयो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीगन डाइट में नॉन-वेज नहीं शामिल होता, इसलिए ये कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाते हैं। इसमें फायबर...

ये छोटी-छोटी टिप्स आपको बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे

Image
ये छोटी-छोटी टिप्स आपको बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे https://ift.tt/2G6A3hq बालों के झड़ने hair loss की समस्या बहुत बढ़ती जा रही है। लोग बाल झड़ने से बचाने के लिए तरह-तरह के उपचार करते है। लेकिन कोई खास फायदा नहीं होता है। जानें ये खास टिप्स... बालों के झड़ने की समस्या महिलाओं में भी बढ़ रही है, जानें इसके बारे में 1- मेथी के चूर्ण में एलोवेर और पानी मिलाकर उसे गीला कर उसका लेप बालों में लगाएं फिर थोड़ी देर बाद धो लें, इससे फायदा मिलेगा। 2- डैंड्रफ के लिए नीम के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मसाज करें। डैंड्रफ नहीं होगा तो बाल भी नहीं झड़ेगे। 3 - रीठा व शिकाकाई से बालों को धुलें। 4- गीले बालों में तेल न लगाएं। 5- दही व नींबू के पेस्ट से बालों की मसाज करें। 6- सही मात्रा में पोषक तत्व लें । 7- भृंगराज रसायन, भृंगराज व आंवला चूर्ण, मिश्री, काली तिल पीसकर सुबह-शाम पांच ग्राम पानी के साथ लें इससे फायदा मिलेगा। 8- तनाव से बाल झड़ने लगते हैं। इस लिए ज्यादा तनाव न लें। 9- गीले बालों में कंघी न करें । इससे बाल ज्यादा टूटते हैं October 27, 2020 at 07:35PM Patrika :...

बटर को लंबे समय तक इस्तेमाल करना है तो इसे फ्रीजर में रखें, आलू-प्याज को कभी एक साथ न रखें वरना ये जल्दी खराब हो जाएंगे

Image
फूड आइटम्स की लाइफ बढ़ाने के लिए उन्हें रखने का सही तरीका जानना जरूरी है। कई फलों को एक साथ रखने से बचें वरना ये जल्दी खराब होने लगते हैं। वहीं सब्जियों और सॉस को रखने का तरीका भी जानें ताकि ये अधिक समय तक फ्रेश रहें। फ्रूट्स सभी फ्रूट्स एक साथ एक ही बास्केट में रखेंगे तो वे तेजी से पकना शुरू होंगे और सब एक साथ ही खराब भी हो जाएंगे। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ फ्रूट्स इथीलिन गैस छोड़ते हैं जो फलों को जल्दी खराब कर देती है। इसलिए केले, सेब, टमाटर, नाशपाती को एक दूसरे से अलग रखना चाहिए ताकि वे ज्यादा दिनों तक खराब न हों। बटर फ्रिज में बटर रखना ठीक है, लेकिन इसे तेज खुश्बू वाले आइटम से दूर रखें। बटर बेहद तेजी से कोई भी खुश्बू एब्जॉर्ब कर लेता है। अगर कुछ हफ्तों के अंदर ही इस्तेमाल करना है तो ठीक है, लेकिन लंबा चलाना है तो बटर को फ्रीजर में रखें। आलू-प्याज़ आलू और प्याज एक साथ नहीं रखने चाहिए। यदि इन दोनों को साथ रखते हैं तो आलू जल्दी स्प्राउट होंगे। आलू को हमेशा ठंडी और हवादार जगह पर रखना चाहिए। सब्जियां जिन थैलियों में सब्जियां आती हैं यदि उन्हीं थैलियों सहित सब्जियों को फ्रिज मे...

कर्ली बालों के लिए वाइड पिन सेटिंग वाले पैडल ब्रश का इस्तेमाल करें, पतले बालों में कंघी करने से पहले इन्हें 90% तक सूखा लें

Image
कुछ लड़कियों के बाल नैचुरली खूबसूरत होते हैं, लेकिन आज भी कुछ ऐसी लड़कियां है जो बालों को लंबा व घना बनाने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट व प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। अगर इन सबके बावजूद आपके हेयर हेल्दी नहीं हैं तो बालों को ब्रश करने का सही तरीका जानें। यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा नजर आने लगेगा। जरूरी हैं सही स्ट्रोक्स : नाजुक/ सीधे बाल सॉफ्ट, फ्लेक्जिबल ब्रिसल ब्रश चुनना चाहिए। हेयर एक्सपर्ट्स गीले ब्रश का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। ब्रशिंग से पहले रूट्स पर वॉल्यूमाइजिंग स्प्रे लगाया जा सकता है। थिक /कर्ली बाल कंघी का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये लचीली नहीं होती और बालों के साथ मुड़ती नहीं है। लीव-इन कंडीशनर या जेल लगाकर बाल सुलझा सकते हैं। वाइड पिन सेटिंग वाले पैडल ब्रश भी ले सकते हैं। फ्रिजी हेयर फ्रिजी और रूखे बालों को सुलझाने के लिए बोर ब्रिसल ब्रश लेना चाहिए। बोर ब्रिसल्स स्कल्प के नेचुरल ऑइल को पूरे बालों में सही तरीके से फैलाते हैं जिससे आपके बाल फ्रिजी नहीं होते। पतले /डैमेज बाल बाल पतले, डैमेज या कलर ट्रीटेड हैं तो ज्यादा आसानी से टूटते हैं। ब्रशिंग को आसान बना...

लोगों की पसंद बने ओवरसाइज्ड प्लांट्स, कमरों में कर्व्स और ऑर्गेनिक शेप्स शामिल करने के लिए आर्चेस पर दिया जा रहा खास ध्यान

Image
2020 में होम इंटीरियर ने सेंटर स्टेज लिया है। वजह ये कि लोग अब घर में ज्यादा समय बिता रहे हैं। आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स इस दौर में अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझ रहे हैं और इंटीरियर डिजाइन में क्लाइंट्स को सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें कुछ डिजाइंस ऐसी हैं जो नए ट्रेंड बना रही हैं और कुछ फ्यूचर प्रिडिक्शंस भी हैं, जो बताते हैं कि आने वाले समय में कितना बदल जाएगा इंटीरियर। बायोफिलिक डिजाइन इंटीरियर डिजाइन प्रोजेक्ट्स में इंडोर प्लांट्स ने अच्छी खासी जगह बना ली है। अब ओवरसाइज्ड प्लांट्स को घर में रखने का ट्रेंड शुरू हुआ है। बायोफिलिक डिजाइन का मतलब है- नेचर से कनेक्टेड इंटीरियर। ज्यादातर घरों में ग्रीनरी के लिए बड़ी जगह निकाली जा रही है जिससे शारीरिक सेहत, दिमागी सेहत और ओवरऑल इकोसिस्टम में सुधार होना माना जाता है। रीक्लेम्ड वुड, हैंगिंग प्लांट्स, ग्रीन वॉल्स और ग्रीन इंस्टॉलेशंस अब मेन स्ट्रीम इंटीरियर का हिस्सा होंगे। आर्चेस घर में कर्व्स और ऑर्गेनिक शेप्स शामिल करने के लिए ‘आर्च’ दिए जाएंगे। आर्चेस को घर के अंदर लाने के लिए दीवारों पर डेकोरेटिव पैटर्न्स भी पेंट किए जा सक...

हर स्त्री में छिपा है मां दुर्गा का रूप, नवरात्रि के इस दिन को अपने संकट मिटाने और जीवन में सुख, समृद्धि व सुरक्षा का माध्यम बनाएं

Image
भगवती दुर्गा के 108 नामों में आद्या (मूल, आरंभ) है, तो चिता (मृत्युशैया) भी। लोकमानस में देवी के कई रूप हैं। कुछ स्नेहशील और ममतामय हैं, तो कुछ हिंसक और डरावने भी। उनका सर्वाधिक शांत, सुंदर और कांतिमय रूप ‘गौरी’ है और सबसे उग्र, हिंसक और क्रूर रूप देवी ‘काली’ का है। अपने इन्हीं विविध रूपों और नामों के साथ मां दुर्गा पूजी जाती हैं। इसकी दो तरह से व्याख्या की जा सकती है- हर स्त्री है दुर्गा देवी की आठ भुजाओं और उनमें सुशोभित अस्त्र-शस्त्रों की तुलना आज या पहले की स्त्री से करें। हम देखेंगे कि हमारे समाज में स्त्रियों पर बहुआयामी कर्तव्य और उत्तरदायित्व का बोझ रहा है और उन्होंने पूरी सफलता, सामर्थ्य और निष्ठा के साथ उनका निर्वहन भी किया है। स्पष्ट है कि स्त्री-अस्मिता के सर्वोत्तम प्रतीक के रूप में देवी आराधना धार्मिक दृष्टि से ही नहीं अपितु सामाजिक दृष्टि से भी तर्कसंगत होगी। परिवर्तन की प्रेरक देवदत्त पटनायक कहते हैं कि देवी जब अपना रूप बदलती हैं, तो वे परिवर्तन के लिए प्रेरित करती हैं। सर्जक भंजक में परिवर्तित हो सकता है। भंजक रक्षक में बदल सकता है। जो हानि पहुंचाता है वह संरक्षण ...

चुकंदर से बनाए लाल या गुलाबी कलर, हरा कलर बनाने के लिए पालक के ताजा पत्तों का करें इस्तेमाल

Image
कई ऐसे व्यंजन हैं जिन्हें अलग-अलग रंगों में बनाना चाहते हैं, लेकिन फूड कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। कुछ प्राकृतिक फूड कलर घर पर ही बना सकते हैं। फल-सब्ज़ियों से घर पर ही तैयार फूड कलर सिंथेटिक फूड कलर के मुक़ाबले बहुत बेहतर होते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज़ से सुरक्षित भी। रंग दो तरह से तैयार कर सकते हैं, पहला तरल और दूसरा पाउडर के रूप में। इन्हें ग्रेवी, स्क्वैश, केक, पेस्ट्रीज़, कुकीज़, आइसक्रीम, स्मूदीज़, जलेबी, पास्ता, चावल, मैकरोनी, मीठे व्यंजन, मठरी-नमकीन आदि में डाल सकते हैं। तरल रंगों को कम मात्रा में बनाकर लगभग 15 दिन से एक महीने तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और पाउडर को 2-3 महीने तक। जब पाउडर रंग का इस्तेमाल करना हो तो उसे थोड़े-से गुनगुने पानी में घोलकर मिलाएं और उपयोग करें। नारंगी फूड कलर तरल नारंगी गाजर को छील लें और थोड़े-से पानी के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें। फिर इसका गूदा छलनी से छानकर रस अलग कर लें। इस रस को 2 कप पानी के साथ तब तक उबालें, जब तक ये आधा न रह जाए। इसे ठंडा करके फ्रिज में स्टोर करें। पाउडर नारंगी गाजर को पतला-पतला काटकर धूप या माइक्रोवेव में सुखा लें...

जैतून के तेल में थोड़ी-सी शक्कर मिलाकर अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से स्क्रब करें, संतरे के छिलकों के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाएं

Image
अमूमन महिलाओं की शिक़ायत रहती है कि उनकी आर्मपिट्स यानी बग़लें शरीर की बाक़ी त्वचा के मुक़ाबले गहरे रंग की होती हैं। यदि आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस मुश्किल को दूर किया जा सकता है। गहरे रंग या काले अंडरआर्म्स के कारण महिलाएं हर तरह की ड्रेसेस पहनने के अपने शौक़ को पूरा नहीं कर पातीं। वहीं साफ़ और बेदाग़ आर्मपिट आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। दुर्गंध युक्त व गहरी या काली दिखने वाली आर्मपिट कई बार शर्मिंदगी का कारण बनती हैं। क्या हैं कारण... क ई बार अधिक पसीने के कारण आर्मपिट का रंग गहरा हो जाता है और उनसे दुर्गंध आने लगती है। वहीं अन्य कारणों की बात करें तो बार-बार वैक्सिंग कराना, हेयर रिमूवल क्रीम का अधिक इस्तेमाल, डियोड्रेंट के कारण, टैलकम पाउडर का अधिक इस्तेमाल आदि। इन सभी कारणों की वजह से आर्मपिट का रंग सामान्य त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है। कैसे साफ़ कर सकते हैं... 1. नहाते समय लूफा का प्रयोग करें। इससे सफ़ाई बेहतर तरीक़े से होती है बिना अलग से साबुन का इस्तेमाल किए। 2. अंडरआर्म्स को हमेशा अच्छे मॉइश्चराइज़र से नम रखें। 3. बहुत चुस्त या कसे...

कपड़े से चाय के दाग निकालने के लिए उस पर बेकिंग सोडा डालकर रगड़ें, हल्दी के दाग निकालने के लिए बेसन का घोल लगाएं

Image
कपड़ों पर लगे दाग़ निकालना अक्सर मुश्किल होता है, चाहे वे मेकअप के दाग़ हों या फिर खाने-पीने के। लेकिन घरेलू उपायों को अपनाकर इस दाग़ों को आसानी से दूर कर सकते हैं। बस इतना याद रखें कि बहुत गर्म पानी से दाग़ न निकालें। इसका विपरीत प्रभाव हो सकता है। दाग़ और पक्के हो सकते हैं। इसके बजाय सादे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें तो आपका काम आसान हो जाएगा। मिट्टी के दाग़ यदि कपड़े पर मिट्टी के दाग़ लगे हैं और वे सूख चुके हैं, तो डिटर्जेंट और पानी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे दाग़ पर 5-7 मिनट लगाकर छोड़ दें। दाग़ आसानी से निकल जाएंगे। पसीने के दाग़ सफेद कपड़ों से पसीने के दाग़ निकालना मुश्किल होता है। इसके लिए बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन परॉक्साइड और पानी समान मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसे दाग़ वाली जगह पर लगाकर अच्छी तरह से रगड़ें। क़रीब आधा घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से धो लें। चाय के दाग़ चाय के दाग़ अक्सर लग ही जाते हैं। इन्हें निकालने के लिए दाग़ वाले कपड़े को गीला करके उस पर बेकिंग सोडा डालकर रगड़ें और आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद साफ़ पानी से धो दें। इसके अलावा टूथपेस...

इस तरह स्टोर करें अपना किचन नाइफ सेट, नाइफ ब्लॉक को किचन काउंटर पर रखें और मैग्नेटिक नाइफ बार को किचन की दीवारों पर सजाएं

Image
नाइफ सेट को रखने के लिए किचन में जगह तय करना जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर आपको इसे ढूंढना न पड़े। इसी तरह किन चीजों को काटने के लिए किस तरह के नाइफ की जरूरत पड़ती है, ये भी जान लें। सब्जियों से लेकर सलाद की सही कटिंग इन नाइफ सेट की मदद से आसानी से की जा सकती है। नाइफ के ये सेट आपका किचन वर्क कम करने में मदद करेंगे। वुडन नाइफ ब्लॉक ज्यादातर कुक्स काउंटर पर नाइफ ब्लॉक्स ही रखते हैं। फायदे ब्लॉक्स नाइफ को सुरक्षित और व्यवस्थित रखते हैं। इसमें हर छुरी की अलग जगह होती है। ये काउंटर पर आकर्षक लगते हैं और आपका नाइफ कलेक्शन दिखाते हैं। नुकसान इनकी कीमत ज्यादा होती है। नाइफ को ब्लॉक में स्टोर करने से पहले धोना जरूरी है वरना बैक्टीरिया पनप सकते हैं। मैग्नेटिक नाइफ बार होम किचन को गुरमे किचन जैसा लुक देते हैं। प्रोफेशनल्स भी इसका इस्तेमाल करते हैं। फायदे छोटे किचन के लिए अच्छा विकल्प है क्योंकि ये काउंटर पर जगह नहीं लेते और दीवार पर लगते हैं। नुकसान ब्लॉक्स और प्लास्टिक गार्ड की तरह आसान नहीं हैं। इसे इंस्टॉल करने में आपकी स्किल्स काम आएंगी। इसे सही लेवल पर लगाने से ही सुविधा होगी। प...

शादी के बाद झगड़े या नाराजगी से बचने की दोनों करें पहल, एक दूसरे को समझें ताकि शादीशुदा जिंदगी मजे से चलती रहे

Image
विवाह से पहले होने वाले पति-पत्नी एक-दूसरे से ढेरों वादे करते हैं। लेकिन परिस्थितियां बदलने पर जब ये वादे पूरे नहीं होते तो दोषारोपण का दौर शुरू हो जाता है। इस कारण रिश्ता कमज़ोर होने के साथ ही आने वाला कल भी बिगड़ने लगता है। ऐसा न हो इसके लिए कुछ बातों को गांठ बांध लेना ही बेहतर है। कमिटमेंट क्यों टूटते हैं दरअसल शादी के पहले सबकुछ अच्छा लगता है। ज़िम्मेदारियां नहीं होती, रोक-टोक नहीं होती, लेकिन शादी के बाद परिवार में रहना, रिश्ते निभाना, समय की कमी होना आदि सामान्य बातें होती हैं। कई बार नौकरी में दबाव, परिवार का प्रेशर, ख़र्च बढ़ना आदि कई मुश्किलें सामने आती हैं। इसलिए धीरे-धीरे कमिटमेंट कमज़ोर पड़ने लगते हैं और वास्तविकता से दो-चार होना पड़ता है। इसलिए झगड़े या नाराज़गी से पहले इस बात को समझें कि अब ज़िम्मेदारी दोनों की है। एक के निभाने से रिश्ता नहीं निभेगा, दोनों की साझेदारी ज़रूरी है। मामला बराबरी का है मान लीजिए कि पति ने शादी के पहले वादा किया कि वो शादी के पहले ही साल विदेश यात्रा पर ले जाएगा, लेकिन विवाह के बाद आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर ऐसा सम्भव नहीं हो पाया, तो ऐसे में वादा ख...

नवरात्रि में बनाएं राजगीरा बूंदी रायता, सामक अप्पे और मखाना फिरनी, इससे आपको भरपूर पोषण भी मिलेगा

Image
नवरात्र में नौ दिनों का उपवास कई लोग रखते हैं। अगर एक समय फलाहार ले रहे हैं, तो इसमें व्रत के आलू, साबूदाने की खिचड़ी और सिंघाड़े की पूड़ियों से हटकर कुछ ख़ास बनाकर देखिए। ऐसे बनाएं : - दही और एक कप पानी को बोल में डालकर अच्छी तरह से फेंटें। एक बोल में राजगीरे का आटा, अदरक का पेस्ट, 1/4 छोटा चम्मच नमक और 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। - कड़ाही में घी गर्म करें। तेज़ आंच करके मोटे छेद वाली छलनी कड़ाही पर रखें। इस पर घोल डालकर हाथ से फैलाते हुए बूंदी डालें। मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक तलकर बूंदी निकाल लें। - ठंडी होने पर इन्हे फेंटें हुए दही में मिलाकर एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। फिर इसमें नमक मिलाएं और ऊपर से बचा हुआ काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, कटी हरी मिर्च और कटा हरा धनिया डालकर परोसें। ऐसे बनाएं... - सामक के चावल और साबूदाने को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर इनका पानी निकालकर मिक्सर में पीसें। इसे बोल में निकाल लें। इसमें दही और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से फेंटें। हरी मिर्च, हरा धनिया भी म...

26 साल की लैटी ने 14 बच्चों को गोद लिया, किसी के लिए बनीं मां तो किसी के लिए निभाया बड़ी बहन का फर्ज

Image
महज 26 साल की लैटी मैकमास्टर अब 14 बच्चों की मां हैं। इंग्लैंड की लैटी ने तंजानिया के इन 14 बच्चों को अधिकारिक रूप से गोद लिया है। लैटी 18 साल की उम्र में तंजानिया आईं थीं, तब से यहीं बस गईं हैं। अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद लैटी ने खाली समय का इस्तेमाल करने के बारे में सोचा। वह बैग पैक करके अफ्रीकाई देश तंजानिया आ गईं। यहां की स्थिति के बारे में उन्होंने इंटरनेट पर काफी रिसर्च की थी। वह एक महीने के लिए तंजानिया आईं थीं, लेकिन यहां के हालात देखकर वह काफी भावुक हो गईं। उन्होंने देखा कि हजारों बच्चे अपना जीवन सड़कों पर गुजारते हैं। इनमें से कई बच्चे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के शिकार हैं। इसके बाद लैटी ने यहीं बसने का फैसला किया। महज 18 साल की उम्र में लैटी के इस निर्णय ने जाहिर तौर पर उनके माता-पिता को चिंता में डाल दिया। वह उस अनाथालाय में तीन साल तक रुकीं। तीन साल बाद कुछ कारणों से उस अनाथालय को बंद करने की नौबत आ गई। उसके बाद लैटी ने वहां के 9 बच्चों को गोद ले लिया। तंजानिया में रहकर वह 14 बच्चों के साथ अनाथालय चला रही हैं। लैटी ने इसके लिए एक चैरिटी संस्था बनाई है। इंग्लैंड म...