नवरात्रि में बनाएं राजगीरा बूंदी रायता, सामक अप्पे और मखाना फिरनी, इससे आपको भरपूर पोषण भी मिलेगा
नवरात्र में नौ दिनों का उपवास कई लोग रखते हैं। अगर एक समय फलाहार ले रहे हैं, तो इसमें व्रत के आलू, साबूदाने की खिचड़ी और सिंघाड़े की पूड़ियों से हटकर कुछ ख़ास बनाकर देखिए।

ऐसे बनाएं :
- दही और एक कप पानी को बोल में डालकर अच्छी तरह से फेंटें। एक बोल में राजगीरे का आटा, अदरक का पेस्ट, 1/4 छोटा चम्मच नमक और 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
- कड़ाही में घी गर्म करें। तेज़ आंच करके मोटे छेद वाली छलनी कड़ाही पर रखें। इस पर घोल डालकर हाथ से फैलाते हुए बूंदी डालें। मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक तलकर बूंदी निकाल लें।
- ठंडी होने पर इन्हे फेंटें हुए दही में मिलाकर एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। फिर इसमें नमक मिलाएं और ऊपर से बचा हुआ काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, कटी हरी मिर्च और कटा हरा धनिया डालकर परोसें।

ऐसे बनाएं...
- सामक के चावल और साबूदाने को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर इनका पानी निकालकर मिक्सर में पीसें। इसे बोल में निकाल लें। इसमें दही और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से फेंटें। हरी मिर्च, हरा धनिया भी मिलाएं। ईनो डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
- अप्पे मेकर में घी लगाकर तीन चौथाई तक मिश्रण भरें और 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। इन्हें पलटकर दो मिनट और पकाएं। अप्पे निकालकर व्रत वाली चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।

ऐसे बनाएं :
- पैन में घी गर्म करें। मध्यम आंच पर मखानों को कुरकुरा होने तक रोस्ट करें। इन्हंे मिक्सर में दरदरा पीस लें। अलग पैन में दूध डालकर तेज़ आंच पर गर्म करें। उबाल आने पर आंच मध्यम करके चलाते हुए पकाएं।
- जब दूध पककर आधा हो जाए तो मखाने का चूरा मिलाकर पकाएं। दो मिनट के बाद पिसी शक्कर और इलायची पाउडर मिलाएं। गाढ़ी होने पर आंच बंद कर दें।
- मखाना फिरनी को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। ऊपर से पिस्ता, बादाम और किशमिश डालकर ठंडी-ठंडी परोसें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hvx0iX
https://ift.tt/34lJrqw
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com