Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:27PM

करनाल में दूल्हा घर में रखी मर्सिडीज के बजाय ट्रैक्टर पर ले गया बारात, किसानों का साथ देने के लिए किया ये काम

Image
हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों का समर्थन करने के लिए कई लोग अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास करनाल में एक दूल्हे ने अपनी शादी के दौरान किया। उसने बारात के लिए मर्सिडिज के बजाय ट्रैक्टर को चुना। बारातियों ने दूल्हे का साथ देते हुए ट्रैक्टर पर बैठकर जय जवान, जय किसान के नारे लगाए। दूल्हे ने अपनी इस पहल से किसानों के साथ होने का संदेश दिया। सोशल मीडिया पर करनाल के इस दूल्हे की तारीफ हो रही है। वेल एजुकेटेड इस दूल्हे की दुल्हनिया आई टी प्रोफेशनल है। उसने भी अपने होने वाले पति का पूरा साथ दिया। दूल्हे ने बताया कि वह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ किसानों से मिलने जाएंगे। इस कपल ने अपनी शादी के दौरान मिली राशि भी किसान आंदोलन की मदद के लिए दान कर दी। इस दूल्हे का नाम सुमित है जिसकी बारात चार ट्रैक्टरों पर निकली। सभी ट्रैक्टरों पर भारतीय किसान यूनियन के झंडे लगे दिखाई दिए। सुमित के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार भी खेती करते हैं, वहीं दुल्हन का परिवार भी खेतीबाड़ी से जुड़ा है। इसलिए वे किसानों की दिक्कतें समझते हैं। किसानों का साथ देने के लिए किया गया ये प्रयास सराहनीय है। ...

सिक्के के आकार वाली प्लेट और कटोरे में वियतनाम के देशी व्यंजन, इसे दुनियाभर में फेमस करने की पहल; एक प्लेट की कीमत 6 हजार रुपए तक

Image
वियतनाम में खाने को पेश करने का विशेष चलन शुरू हुआ है। यहां के टेड्रिशनल व्यंजनों को सिक्के के आकार की प्लेट और कटोरे में पेश किया जाता है। इसे फूड मिनिएचर कहा जाता है। इसे तैयार करने का काम वियतनाम की आर्टिस्ट नगुएन थी कर रही हैं। 28 साल की नगुएन ने इसकी शुरुआत एक साल पहले की थी। इन्हें यहां के खानपान से बेहद लगाव है, इसी को पेश करने के लिए इन्होंने यह शुरुआत की। खाने के अलग-अलग मॉडल को तैयार करने में 90 फीसदी क्ले और 10 फीसदी लिक्विड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। इसे देखकर कहना मुश्किल है कि ये नकली है। यूं हुई फूड मिनिएचर की शुरुआत नगुएन थी कहती हैं, वियतनाम के खानपान में काफी वैरायटी है। हर व्यंजन की एक अलग ही खूबसूरती है। मैं चाहती थी लोग देशी खाने के इस अंदाज से रूबरू हों। उन्हें पता चले कि ये देखने में कितने लाजवाब लगते हैं। इसलिए इसकी शुरुआत की। दुनिया में कम पॉपुलर है यहां का खानपान वियतनाम की कई डिशेज ऐसी हैं जो जुबान पर पानी ले आती है लेकिन दुनियाभर में लोग इन्हें कम ही जानते हैं। जैसे स्वीट राइस डेजर्ट कही जाने वाले डिश 'छे कोम'। नगुएन कहती हैं, डिशेज ...