अखरोट को भिगोकर खाएं या सलाद में डालकर, इसे खाने से दिमाग की ताकत बढ़ती है, यह वजन कम करने में मदद करता है
अखरोट खाने से दिमाग़ तेज़ होता है, ये तो हम सभी ने सुना है। पर इसका सेवन करने के और भी कई फ़ायदे हैं, जिन्हें हम कम ही जानते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अखरोट वज़न घटाने और दिल की बीमारियों से लड़ने में भी मददगार है। आइए जानें इसके अन्य फ़ायदों के बारे में। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अखरोट किसी भी अन्य सूखे फल की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। यह शरीर को ऑक्सिडेटिव की कमी से निबटने में सहायता करता है और कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले हृदय रोगों से लड़ने में भी मददगार साबित होता है। ओमेगा 3 का स्रोत अखरोट ओमेगा 3 का अच्छा स्रोत है और यह दिल की बीमारियों और टाइप 2 शुगर को कम करने में मदद करता है। इसका रोज़ सेवन उन पुरुषों और महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद है जो नियमित रूप से शारीरिक और मानसिक कार्य करते हैं और बढ़ती उम्र में हैं। वज़न कम करे अखरोट कैलोरी से भरपूर होते हैं। एक मोटापा ग्रस्त व्यक्ति जो पांच दिनों या उससे अधिक समय के लिए अच्छी मात्रा में अखरोट खाता है उसकी भूख समय के साथ सीमित हो जाती है, और स्वास्थ्य भी सुधरता है। कैंसर का ख़तरा घटाता है अखरोट में पॉलीफेनोल्स नामक तत्व मौजूद...