Posts

Showing posts with the label 1733 November 22

मिली-जुली दालों को उबालकर बनाएं मिक्स दाल थेपला, पापड़ पर सब्जियों को मसाले के साथ स्प्रेड करके सर्व करें मसाला पापड़

Image
हम तरह-तरह की दालें पकाकर और चने की सब्ज़ियां बनाकर परोसते हैं। अगर थोड़ा परिवर्तन किया जाए, तो इनसे मसाला पापड़ या थेपले जैसे कई व्यंजन बना सकते हैं। इन्हें बनाना कैसे है, इसकी रेसिपी देखते हैं। मिक्स दाल थेपला सामग्री : मिली-जुली दाल (अरहर, मूंग, मसूर, चना, उड़द)- कुल 1 कप पालक के पत्ते- 1/2 कप आटा- 4 कप बेसन- 2 बड़े चम्मच तेल- 1 बड़ा चम्मच, मोयन के लिए अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच नमक- स्वादानुसार अजवाइन-1 छोटा चम्मच सफ़ेद तिल- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच हींग- 1/4 छोटी चम्मच ऐसे बनाएं दालों को 4-5 घंटे पहले धोकर और पानी में भिगोकर रखें। कुकर में दाल, पालक, नमक और पानी डालकर उबालें। तीन सीटी आने पर पांच मिनट तक धीमी आंच पर और पकाएं। पकी दाल को ठंडा करके मथनी या चम्मच से एक-सी करें। अब बोल में आटा लें और पकी हुई दाल समेत सभी सामग्रियां मिलाएं और नरम आटा गूंध लें। इसे 5-10 मिनट के लिए ढंककर रखें। आटे की बराबर आकार की लोइयां बनाएं और पतला व गोलाकार थेपला बेलें। गर्म तवे पर मध्यम से तेज़ आंच पर दो...

बच्चों के लिए मां की ममता बयां करती लघुकथा अनुभूति, मिजाज़ एक मालकिन का नौकरानी के प्रति प्रेम दर्शाती है

Image
लघुकथा...अनुभूति लेखक : आशा पाराशर सुलभा को मनाने में पूरे दो दिन लगे थे शेखर को। मानती ही नहीं थी। सुलभा की नज़र में कितनी भी ग़रीबी क्यों न हो, अपने जुड़वां बेटों में से एक बेटा किसी निःसंतान विदेशी दंपती को पैसे लेकर गोद देना उसे बेचने के समान है। जबकि शेखर का तर्क था कि यह बेटे को बेचना न होकर उसके सुखद भविष्य की गारंटी है। उसे वह सब मिलेगा जो हम न दे पाएंंगे। जो पैसा मिलेगा उससे शेखर कोई काम करेगा और सुलभा से भी दो घरों का झाड़ू-बर्तन छुड़वा देगा। सुलभा जैसे-तैसे मानी। उसने बेटे के साथ में देने के लिए एक थैले में टूटे-फूटे खिलौने रख दिए। उस रात बहुत बरसात हुई, मानो बादल भी उसकी विदाई पर रो रहे थे। बाहर बिल्ली के रोने की आवाज़ सुन सुलभा अनिष्ट की आशंका से कांप उठी। हश्-हश् कर अंदर से भगाया, पर वह कुछ देर बाद फिर रोने लगती। आख़िर तंग आकर सुलभा ने शेखर को जगाया। दोनों ने बाहर आ कर देखा, पास वाली कोठरी के बंद दरवाज़े के बाहर बिल्ली बरसात में भीगकर कांप रही थी। बंद कोठरी से उसके बच्चे की रोने की आवाज़ आ रही थी, जो ग़लती से अंदर बंद हो गया था। दरवाज़ा खुलते ही वह तीर की तरह बिल्ली के पास प...

गोल्डन ब्लेंड्स से बढ़ाएं टेबल की शान, पिक्चर-परफेक्ट लुक के लिए स्लीक और शाइनी कटलरी व ग्लास रखें

Image
रोज एक ही तरह से सेट होने वाली डाइनिंग टेबल को त्योहार के मौसम में अलग अंदाज में सेट किया जा सकता है। शुरुआत ट्रेंडी टेबल वेयर और कटलरी से की जा सकती है, जो किसी भी टेबल सेटिंग का कोर होती हैं। डिनरवेयर और फ्लैटवेयर में रेंज काफी है। फेस्टिव सीज़न में एक क्लासिक फैमिली मील के लिए ये टेबल आइडियाज़ दिलचस्प साबित होंगे। 1. गोल्डन टच गोल्डन ब्लेंड्स किसी भी टेबल की शान बढ़ा देते हैं। अब वॉर्म मैटेलिक्स के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। रोज़ी कॉपर से लेकर बीमिंग ब्रास और गोल्ड के शेड्स डाइनिंग टेबल पर क्लासी लगते हैं। लग्जरी टेबल सेटिंग आइडिया की तलाश है, तो गोल्ड से बेहतर कुछ नहीं। इसे अन्य लग्जरी मटेरियल के साथ भी टीम किया जा सकता है, जैसे - मार्बल डिनरवेयर। गोल्ड टेबल सेटिंग्स को आसानी से अन्य रंगों के साथ लेयर भी किया जा सकता है। यह बेहद वाइब्रेंट लुक देगा। स्पार्कल और नेचुरल फील के लिए अर्दी या लीफ टोन्स भी गोल्ड के साथ रखे जा सकते हैं। 2. आर्ट डेको डिज़ाइन टेबल पर हिस्टॉरिक लुक क्रिएट करना चाहते हैं तो आर्ट डेको डिजाइन आज़मा सकते हैं। इसमें ज्योमेट्रिक और मोनोक्रोम पैटर्न्स शामिल...

संडे स्पेशल रेसिपी, समा चावल की स्टफ्ड इडली बनाकर घर में सबका दिल जीत लें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sunday special recipe, make Stuffed Idli of Sama Rice and win hearts at home from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V1TpIx https://ift.tt/35SMp72