Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:56PM

टीवी सीरियल 'सास भी कभी बहू थी' से चर्चा में रहीं जया भट्टाचार्य, अब ट्रांसजेंडर्स, सेक्स वर्कर्स और जरूरतमंदों के खाने की जिम्मेदारी उठाकर बनीं समाज सेविका

Image
जया भट्टाचार्य ने लॉकडाउन में ट्रांसजेंडर्स, सेक्स वर्कर्स और उन सब जरूरतमंदों के खाने का प्रबंध किया जो कोरोना महामारी की वजह से बेरोजगार हैं। वे अपने इस काम को सिर्फ लोगों तक पहुंचने का जरिया मानती हैं। वैसे भी जया का नाम हर घर में पहचाना जाता है। कभी टीवी एक्ट्रेस के तौर पर अपनी खास पहचान रखने वाली जया ने जिज्ञासा बाई, सुधा बुआ, सक्कू बाई और वसुंधरा पांडे के नाम से अलग-अलग धारावाहिकों में भूमिका निभाई है। जया ने कई टीवी सीरियल्स जैसे सास भी कभी बहू थी, गंगा, झांसी की रानी, थपकी प्यार की में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। लेकिन एक अदाकारा होने के साथ ही वे समाज सेविका के तौर पर भी अपनी खास पहचान रखती हैं। जया पिछले 20 सालों से एनिमल वेलफेयर की दिशा में काम कर रही हैं। ये काम उन्होंने उस वक्त भी जारी रखा जब लोग कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में घरों मे बंद थे। वे कहती हैं लॉकडाउन होने पर मैंने पुलिस की परमिशन से एनिमल वेलफेयर के लिए काम किया। जब उनसे यह पूछा जाता है कि वे समाज सेवा से कैसे जुड़ी तो वे कहती हैं - ''लॉकडाउन के शुरुआती दौर में मैं उन महिलाओं के सम...