दीपिका से लेकर प्रियंका तक स्वेटर और थाई हाई बूट्स से सेट कर रहीं फैशन गोल, इनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी पहनें कुछ खास
विंटर वार्डरोब को अपडेट करने का वक्त एक बार फिर आ गया है। अगर आप अपने विंटर वियर को लेकर कॉन्शस हैं तो बॉलीवुड की इन तीन दीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इनकी तरह सिर्फ स्वेटर या लॉन्ग कोट ही नहीं बल्कि हाई हील बूट भी आपको फैशन में आगे रखने में मदद करेंगे। इसे एक साल खरीदकर दूसरे साल भी वियर किया जा सकता है क्योंकि इस तरह के ऑप्शन कभी आउट ऑफ फैशन नही होते हैं। गर्ल्स की पसंद में शामिल इन तीन तरह के विंटर वियर को इस साल अपने वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं। दीपिका पादुकोण का फुल नेक स्वेटर कोजी और स्टाइलिश लुक के लिए दीपिका की तरह फुल नेक स्वेटर ट्राय करें। लाइट पिंक कलर का ये स्वेटर आप ऑफिस से लेकर पार्टी के लिए भी खरीद सकती हैं। इसके साथ मैचिंग और कंट्रास्ट दोनों तरह के स्कार्फ अच्छे लगते हैं। इसके साथ डार्क बॉटम जैसे जींस या ट्राउजर का चुनाव करें। कॉलेज से लेकर फॉर्मल वियर के तौर पर ये अच्छे लगते हैं। विंटर में मोनोक्रोम लुक के लिए भी ये ऑप्शन परफेक्ट है। आलिया भट्ट के हाई हील बूट्स विंटर में जितना महत्व आप अपने स्वेटर को देती हैं, उतना ही फुटवियर को लेकर भी क्रेजी रहती हैं। इस...