दीपिका से लेकर प्रियंका तक स्वेटर और थाई हाई बूट्स से सेट कर रहीं फैशन गोल, इनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी पहनें कुछ खास

विंटर वार्डरोब को अपडेट करने का वक्त एक बार फिर आ गया है। अगर आप अपने विंटर वियर को लेकर कॉन्शस हैं तो बॉलीवुड की इन तीन दीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इनकी तरह सिर्फ स्वेटर या लॉन्ग कोट ही नहीं बल्कि हाई हील बूट भी आपको फैशन में आगे रखने में मदद करेंगे। इसे एक साल खरीदकर दूसरे साल भी वियर किया जा सकता है क्योंकि इस तरह के ऑप्शन कभी आउट ऑफ फैशन नही होते हैं। गर्ल्स की पसंद में शामिल इन तीन तरह के विंटर वियर को इस साल अपने वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं।

दीपिका पादुकोण का फुल नेक स्वेटर
कोजी और स्टाइलिश लुक के लिए दीपिका की तरह फुल नेक स्वेटर ट्राय करें। लाइट पिंक कलर का ये स्वेटर आप ऑफिस से लेकर पार्टी के लिए भी खरीद सकती हैं। इसके साथ मैचिंग और कंट्रास्ट दोनों तरह के स्कार्फ अच्छे लगते हैं। इसके साथ डार्क बॉटम जैसे जींस या ट्राउजर का चुनाव करें। कॉलेज से लेकर फॉर्मल वियर के तौर पर ये अच्छे लगते हैं। विंटर में मोनोक्रोम लुक के लिए भी ये ऑप्शन परफेक्ट है।

आलिया भट्‌ट के हाई हील बूट्स
विंटर में जितना महत्व आप अपने स्वेटर को देती हैं, उतना ही फुटवियर को लेकर भी क्रेजी रहती हैं। इसीलिए आपके कलेक्शन में हाई हील बूट शामिल करें। ब्लैक या व्हाइट कलर के बूट्स हर कलर की ड्रेस के साथ सूट होंगे। इसे विंटर के बाद गर्मी के दिनों में भी पार्टी वियर ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। ये बूट्स मिनी ड्रेस के अलावा डेनिम या नी लेंथ ड्रेस पर भी आकर्षक लगते हैं।

प्रियंका का स्वेटर के साथ लाॅन्ग कोट का कॉम्बिनेशन
स्वेटर को जब कोट के साथ पहना जाता है तो यह आपके लुक को बढ़ाने में मदद करता है। फॉर्मल लुक के लिए इसे प्रियंका की तरह प्लेन ओवरकोट के साथ पहनें। इसके साथ एनिमल प्रिंट का विकल्प बेहतर है। विंटर वियर के लिए परफेक्ट ये ड्रेस दिन या रात किसी भी समय कैरी कर सकती हैं। इसके साथ मैचिंग स्कार्फ या कैप भी आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fashion sets from Deepika to Priyanka to sweaters and Thai high boots, you can wear something special with their inspiration


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38WjgcN

https://ift.tt/32ZhQKM

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी