Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:19PM

इन फ्लाइट डाइनिंग को तरस रहे लोगों के लिए ईजी जेट एयरलाइन ने शुरू की फूड होम डिलीवरी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे क्रू मेंबर

Image
कोरोना की वजह से उड़ानों पर प्रतिबंध लगने से कई लोग इन फ्लाइट डाइनिंग के लिए तरस रहे हैं। ऐसे ही लोगों के लिए ब्रिटेन की एयरलाइन ईजी जेट ने फूड होम डिलीवरी सेवा शुरू की है। इसमें विमान की ट्रॉली पर वही खाद्य पदार्थ होते हैं जो उड़ान के दौरान सर्व किए जाते हैं। इन्हें सर्व करने वाले क्रू की ड्रेस में होते हैं। अनुरोध करने पर वे सेफ्टी रूटीन भी करते दिखाते हैं। ईजी जेट के बॉस इसे क्रू मेंबर को एक्टिव रखने का आसान तरीका मानते हैं। ईजी जेट के कैबिन सर्विस की डायरेक्टर टीना मिल्टन ने बताया - ''लॉकडाउन के बाद से हमारे क्रू मेंबर्स कस्टमर को सर्विस देना मिस कर रहे थे। इसलिए ये ट्रायल हमारे लिए एक अच्छा अवसर है। इसके जरिये एक बार फिर हमें कस्टमर्स की सेवा का मौका मिला है। इसलिए हमारी यही कोशिश है कि हम कस्टमर को अच्छी सर्विस दे सकें। उसके बाद नए साल में हम कस्टमर्स को अपनी फ्लाइट के जरिये सेवाएं देंगे''। फिलहाल दी जाने वाली होम डिलिवरी सर्विस के लिए ये एयरलाइन किसी तरह का चार्ज नहीं लेती। होम डिलिवरी के दौरान इन क्रू मेंबर्स का ड्रेसिंग सेंस भी तारीफ के काबिल है। ये सभी ऑरे...

सामान की खरीदारी में बच्चों की मदद लें, उनसे साफ-सफाई के छोटे-मोटे काम करवाएं ताकि वे घर साफ रखने की सोच अपना सकें

Image
हर त्योहार और उत्सव से बच्चों को जोड़ना बहुत ज़रूरी है। इससे उन्हें दूर नहीं रखें क्योंकि यही वह समय होता है जब वे बहुत कुछ सीख सकते हैं। ये समय संभलकर तैयारियां करने का है। घर की जमावट, सजावट, ख़रीदारी आदि की योजनाएं बनानी हैं और बहुत ध्यान भी रखना है। वहीं बच्चे घर में ही स्कूल अटेंड कर रहे हैं। सो, इस साल उन्हें न सिर्फ महामारी जैसे ख़तरों का सामना करते हुए रहने बल्कि इसी दौरान उत्सव की तैयारी करना भी सिखाया जा सकता है। हर साल वे स्कूल जाने के कारण घर की सफ़ाई आदि में हाथ नहीं बंटा पाते थे, इस बार पर्व के आधार से लेकर पूरे विस्तार में वे शामिल हो सकते हैं। त्योहार की तैयारियों के साथ-साथ वे इनके मायने और कौशल सीख सकते हैं। ख़रीदारी में मदद लें कोविड के समय बच्चों को घर के बाहर ले जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सामान की सूची तैयार करते वक़्त उन्हें साथ रखें। ऑनलाइन ख़रीदारी कर रहे हैं, तो उन्हें सामान दिखाएं। कपड़े, कोई मशीन या अन्य ज़रूरी सामान ख़रीदते वक़्त किन बातों का ख़्याल रखना है और कैसे सही सामान चुनना है, इसकी जानकारी दे सकते हैं। ज़रूरत के सामान में क्या ज़रूरी है और क्यों कुछ ग़ैरज़रू...

वैशाली प्रिया ने बिहार के हरिहरपुर गांव की महिलाओं को केले के तने से कपड़ा बनाना सिखाया, अपने प्रोजेक्ट के जरिये लोगों को दिए रोजगार के अवसर

Image
बिहार के हाजीपुर की महिलाएं पूरे भारत में बेस्ट क्वालिटी के गन्ने की खेती करने के लिए मशहूर हैं। फिलहाल इन महिलाओं ने एक फैशन आंत्रप्रेन्योर वैशाली प्रिया के मार्गदर्शन में केले के तने से फाइबर बनाना सीखा है। 25 वर्षीय वैशाली ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार देकर और उनमें फैशन की समझ विकसित करके बेस्ट क्वालिटी के कपड़े और सामान के जरिये यूरोपियन एक्सपोर्ट मार्केट में जगह बनाई है। इस युवा आंत्रप्रेन्योर ने 'सुरमई बनाना एक्सट्रेक्शन प्रोजेक्ट लॉन्च' किया है। अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से वे ग्रामीण महिलाओं को ऑर्गेनिक और नैचुरल फाइबर प्रोडक्ट बनाना सीखाती हैं। उनके इस प्रोजेक्ट में लोकल कृषि विज्ञान केंद्र भी मदद कर रहा है। वैशाली ने इस काम की शुरुआत के लिए केले की खेती के लिए प्रसिद्ध गांव हरिहरपुर की 30 महिलाओं के साथ शुरुआत की थी। वैशाली कहती हैं ''इस प्रोजेक्ट से होने वाले मुनाफे को देखते हुए इससे और लोग भी जुड़ते जा रहे हैं। यहां महिलाओं को कपड़ा बनाने से जुड़ी कई बारीकियां जैसे कपड़े को भिगोना, बुनना और उसकी प्रोसेसिंग आदि सिखाई जाती है''। हरिहरपुर म...