इन फ्लाइट डाइनिंग को तरस रहे लोगों के लिए ईजी जेट एयरलाइन ने शुरू की फूड होम डिलीवरी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे क्रू मेंबर
कोरोना की वजह से उड़ानों पर प्रतिबंध लगने से कई लोग इन फ्लाइट डाइनिंग के लिए तरस रहे हैं। ऐसे ही लोगों के लिए ब्रिटेन की एयरलाइन ईजी जेट ने फूड होम डिलीवरी सेवा शुरू की है। इसमें विमान की ट्रॉली पर वही खाद्य पदार्थ होते हैं जो उड़ान के दौरान सर्व किए जाते हैं। इन्हें सर्व करने वाले क्रू की ड्रेस में होते हैं। अनुरोध करने पर वे सेफ्टी रूटीन भी करते दिखाते हैं।

ईजी जेट के बॉस इसे क्रू मेंबर को एक्टिव रखने का आसान तरीका मानते हैं। ईजी जेट के कैबिन सर्विस की डायरेक्टर टीना मिल्टन ने बताया - ''लॉकडाउन के बाद से हमारे क्रू मेंबर्स कस्टमर को सर्विस देना मिस कर रहे थे। इसलिए ये ट्रायल हमारे लिए एक अच्छा अवसर है। इसके जरिये एक बार फिर हमें कस्टमर्स की सेवा का मौका मिला है। इसलिए हमारी यही कोशिश है कि हम कस्टमर को अच्छी सर्विस दे सकें। उसके बाद नए साल में हम कस्टमर्स को अपनी फ्लाइट के जरिये सेवाएं देंगे''।

फिलहाल दी जाने वाली होम डिलिवरी सर्विस के लिए ये एयरलाइन किसी तरह का चार्ज नहीं लेती। होम डिलिवरी के दौरान इन क्रू मेंबर्स का ड्रेसिंग सेंस भी तारीफ के काबिल है। ये सभी ऑरेंज फेस मास्क पहने हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आते हैं। इस तरह इस क्रिसमस वे लोगों के बीच खाने के जरिये ही सही पर खुशियां जरूर बांट रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/386SlZX
https://ift.tt/2KdCxMO
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com