Posts

Showing posts with the label 2021 at 12:30PM

अपने बच्चों को सही सीख दें:लोन लेना बुरी बात है, बच्चों के मन से यह धारणा दूर करना जरूरी है, इसे कब लेना अच्छा और कैसे बुरा है, यह भी बताएं

from वीमेन | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3cx3lmU https://ift.tt/eA8V8J

ब्रिटेन में टैम्पोन टैक्स खत्म होने से महिलाओं को मिली राहत, अब पीरियड्स प्रोडक्ट्स कम दामों में मिलेंगे

Image
ब्रिटेन ने मासिक धर्म उत्पादों पर लगने वाला टैम्पोन टैक्स जनवरी 2021 से खत्म कर दिया है। इस कदम से महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित उत्पाद कम दरों में मिलेंगे। अब तक ब्रिटेन में इन उत्पादों पर 5 फीसदी वैट लगाया जाता था जिसे टैम्पोन टैक्स का नाम दिया गया था। ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि संक्रमण काम के समाप्त होने तक यह कदम उठाया जा रहा है। ब्रिटेन की ट्रेजरी ने अनुमान लगाया है कि इस कदम से एक औसत महिला को उनके जीवनकाल में लगभग 3 लाख की बचत होगी। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली एक सोसायटी की सीईओ फेलिसिया विलो ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हमने एक लंबा रास्ता तय किया है। आखिरकार सैनिटरी प्रोडक्ट को लग्जरी आइटम्स से बाहर कर दिया गया। कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, केन्या और कुछ अमेरिकी राज्यों में सैनिटरी उत्पादों पर टैक्स नहीं लगाया जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Women get relief from the abolition of tampon tax in Britain, now menstrual related products will be available at lower prices from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3...

बच्चों के बीच खुशियां बांट रहा दुनिया का सबसे बड़ा तितली गार्डन, यहां बच्चे अपनी बनाई तितली ड्राइंग को टी शर्ट पर प्रिंट भी करवा सकते हैं

Image
घूमने, शॉपिंग करने और छुटि्टयां बिताने के लिए ज्यादातर लोग दुबई जाना पसंद करते हैं। यहां के सबसे फेमस मिरेकल गार्डन में एक बटरफ्लाई गार्डन भी है। इसे दुनिया का पहला और सबसे बड़ा कवर्ड बटरफ्लाय गार्डन का दर्जा मिला है। इसमें 26 प्रजातियों की 15,000 तितलियां हैं। यहां प्रवेश करते ही आपके चारों ओर रंग-बिरंगी तितलियां मंडराने लगती हैं। यहां किड्स एरिया भी बना हुआ है। जहां बच्चे तितली की ड्राइंग कर सकते हैं। आराम से बैठकर ड्राइंग में कलर भर सकते हैं। वे अपनी बनाई तितली ड्राइंग को अपने टी शर्ट पर प्रिंट भी करवा सकते हैं। इस गार्डन के अंदर के तापमान को मेंटेन करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाती है। यहां अनगिनत किस्म के फूल हैं जिनसे तितलियां भोजन लेती हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में 15 फूड स्टेशन बनाए गए हैं। इन फूड स्टेशनों पर पोषक तत्वों के सिरप, आम, अनानास और तरबूज जैसे फलों के साथ शकर का घोल रखा जाता है क्योंकि तितलियां शकर के घोल और फलों का रस ज्यादा पसंद करती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sharing happiness among children, world's largest bu...