ब्रिटेन में टैम्पोन टैक्स खत्म होने से महिलाओं को मिली राहत, अब पीरियड्स प्रोडक्ट्स कम दामों में मिलेंगे

ब्रिटेन ने मासिक धर्म उत्पादों पर लगने वाला टैम्पोन टैक्स जनवरी 2021 से खत्म कर दिया है। इस कदम से महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित उत्पाद कम दरों में मिलेंगे। अब तक ब्रिटेन में इन उत्पादों पर 5 फीसदी वैट लगाया जाता था जिसे टैम्पोन टैक्स का नाम दिया गया था। ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि संक्रमण काम के समाप्त होने तक यह कदम उठाया जा रहा है।

ब्रिटेन की ट्रेजरी ने अनुमान लगाया है कि इस कदम से एक औसत महिला को उनके जीवनकाल में लगभग 3 लाख की बचत होगी। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली एक सोसायटी की सीईओ फेलिसिया विलो ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हमने एक लंबा रास्ता तय किया है। आखिरकार सैनिटरी प्रोडक्ट को लग्जरी आइटम्स से बाहर कर दिया गया। कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, केन्या और कुछ अमेरिकी राज्यों में सैनिटरी उत्पादों पर टैक्स नहीं लगाया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women get relief from the abolition of tampon tax in Britain, now menstrual related products will be available at lower prices


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b3DKBo

https://ift.tt/2X50rNB

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी