कियारा मार्शेल ने 10 साल की उम्र में खोया एक पैर, आर्टिफिशियल पैर के सहारे मशहूर ब्रांड के लिए कर रही हैं मॉडलिंग
न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में रहने वाली कियारा ने दस साल की उम्र में अपना एक पैर खो दिया था। वे उस वक्त अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में गईं थी। जब वो वापिस आ रहीं थीं तभी शराब के नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी कियारा के पैर पर चढ़ा दी। बुरी तरह से घायल कियारा के पैर को डॉक्टर नहीं बचा सके। लेकिन जल्दी ही उन्होंने कियारा को आर्टिफिशियल पैर इंप्लांट करके नई जिंदगी दी। अपनी मेहनत के बल पर कियारा आज फैशन वर्ल्ड में छाई हुई हैं। 27 साल की कियारा आज टॉमी हीलफिगर और टीन वॉग जैसे ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती हैं। वे अपनी ही तरह की अन्य लड़कियों को शारीरिक विकलांगता के बाद भी जिंदगी में सफल होने की प्रेरणा देती हैं। कियारा विभिन्न फोटोशूट के दौरान मॉडलिंग करते हुए अपने आर्टिफिशियल पैर को छिपाती नहीं बल्कि हर शो में दिखाती हैं ताकि उन्हीं की तरह अन्य विकलांग लड़कियों को हौसला मिल सके। कियारा कहती हैं अपना पैर खो देने के बाद मैं बहुत निराश थी। जब मैंने आर्टिफिशियल पैर के बारे में सुना तो एक नई उम्मीद जागी। जैसे-जैसे मैंने मॉडलिंग शुरू कि तो यह अहसास हुआ कि एक पैर के न हो...