कियारा मार्शेल ने 10 साल की उम्र में खोया एक पैर, आर्टिफिशियल पैर के सहारे मशहूर ब्रांड के लिए कर रही हैं मॉडलिंग
न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में रहने वाली कियारा ने दस साल की उम्र में अपना एक पैर खो दिया था। वे उस वक्त अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में गईं थी। जब वो वापिस आ रहीं थीं तभी शराब के नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी कियारा के पैर पर चढ़ा दी।
बुरी तरह से घायल कियारा के पैर को डॉक्टर नहीं बचा सके। लेकिन जल्दी ही उन्होंने कियारा को आर्टिफिशियल पैर इंप्लांट करके नई जिंदगी दी। अपनी मेहनत के बल पर कियारा आज फैशन वर्ल्ड में छाई हुई हैं।
कियारा कहती हैं अपना पैर खो देने के बाद मैं बहुत निराश थी। जब मैंने आर्टिफिशियल पैर के बारे में सुना तो एक नई उम्मीद जागी। जैसे-जैसे मैंने मॉडलिंग शुरू कि तो यह अहसास हुआ कि एक पैर के न होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं अपने कृत्रिमपैर के साथ भी लाइफ को एंजॉय कर सकती हूं।
2018 में वे अपने पोर्टफोलियो के साथ फैशन कैपिटल कहे जाने वाले न्यूयॉर्क गईं और ऐसी मॉडलिंग एजेंसी के साथ काम करने लगीं जो विकलांग या प्लस साइज महिलाओं के लिए काम करती थी। अपनी मेहनत के बल पर आज कियारा डिजाइन कंपनी एलेलेस की ब्रांड एंब्रेसेडर हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dpqBjA
https://ift.tt/2V6GG7s
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com