Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:08PM

पसीने के कारण नहीं होगा मेकअप खराब, ज्यादा देर तक मेकअप कायम रखने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान

Image
गर्मी और बारिश के इस उमसभरे सीजन मेंं पसीने से इसी मेकअप को बहने में मिनटों का वक्त भी नहीं लगता है। ऐसे में मेकअप को चेहरे पर ज्यादा समय तक कायम रखने के लिए कुछ बेहद ही आसान से स्टेप्स की मदद ली जा सकती है। 1. त्वचा को करें ठंडा चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद आइस पैड्स या आइस रोलर्स की मदद से ठंडक पहुंचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे 1-2 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और पांच मिनट के लिए चेहरे को यूं ही छोड़ दें। त्वचा को ठंडक पहुंचाने से त्वचा के रोम छिद्रों को सिकुड़ने में मदद मिलेगी और इसके साथ ही त्वचा में अत्यधिक तेल का बनना भी नियंत्रित होगा। 2. टोनर का इस्तेमाल है जरूरी अपने चेहरे के हिसाब से किसी भी टोनर का इस्तेमाल करें। जिनकी त्वचा तैलीय है, वे ऑयल फ्री टोनर का उपयोग कर सकते हैं, जिनकी त्वचा रूखी है, वे हाइड्रेटिंग टोनर अप्लाई कर सकते हैं। 3. हमेशा करें प्राइमर का इस्तेमाल त्वचा की सतह को चिकना बनाने के लिए जेल/सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर का उपयोग करना बेहद आवश्यक है। इससे चेहरे पर मेकअप अच्छे से बैठता है और लंबे समय तक टिकता है। 4. ऑयल फ्री, वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट ऑयल...