Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:20PM

अमेरिका के एक कपल ने 5 एकड़ जमीन पर बनाया खूबसूरत बंगला, अपनी बीमार बेटी को ठीक करने के लिए किया घर का अनोखा इंटीरियर

Image
लिंडसे और गोर्डन एडवर्ड ने अपने घर को खास बनाने के लिए जो क्रिटविटी दिखाई, वो यकीनन तारीफ के काबिल है। उन्होंने पांच एकड़ में फैली नर्सरी को मॉडर्न रिट्रीट में बदल दिया। इस खूबसूरत घर के आर्किटेक्ट माइस वेन डेर रोह और फ्रैंक रॉयड राइट हैं। इस खूबसूरत घर ने लिंडसे और गोर्डन की परेशानियां दूर करने में भी काफी मदद की। फोटो साभार : फिशर जर्मन उनकी 3 बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम जॉर्जिया है जिसकी उम्र 18 साल है। उसके बाद दो बेटियां सियेना और गिगी भी हैं। जॉर्जियां जब पांच साल की थी, तब से उसे एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसीज रेट सिंड्रोम है। जॉर्जिया सात साल की उम्र तक ठीक से चल भी नहीं पाती थीं। इसलिए उन्होंने अपने नए घर में जॉर्जिया की सुविधा के अनुरूप बड़े आकार के दरवाजे और चौड़े दालान को पसंद किया। घर के हर कोने का इंटीरियर तारीफ के काबिल है। इस कपल का मानना है कि जॉर्जिया की बीमारी ठीक करने में इस घर ने उनकी बहुत मदद की। यहां शिफ्ट होने से पहले जॉर्जिया को अटैक आते थे। लेकिन यहां चारों ओर बिखरी हरियाली और ओपन स्पेस की वजह से उसे अटैक आना कम हुए। जॉर्जिया के लिए हर कमरे में ओपन स्प...

मिशिगन की एक ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट की दादी को पड़ा दौरा, स्कूल टीचर जूलिया कूच एजवुड ने समझदारी से लिया काम और बचा ली उनकी जान

Image
अमेरिका में पहली क्लास की एक टीचर की सूझबझ की तारीफ हो रही है। जूलिया कूच नाम की टीचर ने ऑनलाइन क्लास के दौरान फोन पर एक छात्रा की दादी से बात करते हुए भांप लिया कि उन्हें दौरा पड़ा है। उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल को फोन किया और एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर छात्रा के घर पहुंचीं। दादी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी जान बच गई। जूलिया कूच एजवुड एलीमेंटर स्कूल की पहली कक्षा की वर्चुअल क्लास में पढ़ा रहीं थीं। वे बताती हैं इसी दौरान एक बच्ची की दादी सिंथिया फिलिप्स का फोन आया। उन्हें बच्ची के स्कूल टैबलेट को चार्ज करने में परेशानी हो रही थी। सिंथिया से बात करने के दौरान जूलिया ने महसूस किया कि उनकी आवाज अस्पष्ट है। उन्हें समझ नहीं आया कि सिंथिया क्या कहना चाह रही हैं। जूलिया समझ नहीं पा रही थीं कि सिंथिया क्या कहना चाह रही हैं। जूलिया को अहसास हुआ कि सिंथिया खतरे में हैं। इसलिए उन्होंने तुरंत स्कूल के प्रिंसिपल चार्ली लवलेडी को बताया। उसके बाद उन्होंने स्टाफ के जरिये एंबुलेंस को फोन करवाया। लवलेडी के मुताबिक ''जब मैंने सिंथिया से बात की तो उनकी आवाज मिनट दर मिनट लड़खड़ाती जा र...

पहले से तैयार जायकों से खाने के शौकीन लोगों ने बनाई दूरी, ऑर्डर के साथ फ्रेश मेन्यू की मांग बढ़ी

Image
पिछले कुछ दिनों में कोरोना से सतर्क कस्टमर अपनी सेफ्टी के लिए खाने के उन्हीं ठिकानों को चुन रहे हैं जो उसके पैरामीटर्स पर खरे उतर रहे हैं। ठीक उसी तरह कैफे ओनर भी खुद की सेफ्टी के साथ-साथ कस्टमर की सेफ्टी का पूरा ख्याल रख रहे हैं। पिज्जा, पेटीज जैसे पहले बने जायकों ने अब कस्टमर्स ने दूरी बना ली है। पेमेंट करने तक का तरीका काफी बदल चुका है। अधिकतर रेस्टोरेंटवाले कैश पेमेंट से दूरी बना रहे हैं, जो ले रहे हैं वो पूरे पैसों को सैनेटाइज करके ही कैश बैग में रख रहे हैं। पहले प्लास्टिक की प्लेट और गिलास भी दे देते थे। अब ऐसा कोई भी आइटम नहीं दे रहे है जिसे छुना पड़े। यहां तक की केचअप की बॉटल भी नहीं दे रहे हैं। ऑर्डर तैयार करने में अब ज्यादा टाइम कैफे ओनर कहते हैं कि हर दो घंटे में पूरे एरिया को सैनेटाइज कर रहे हैं। 10 परसेंट सेल हो रही है, लेकिन स्टॉक में 15 परसेंट माल ही रख रहे हैं। केवल सिंगल कस्टमर्स के लिए 6-6 फीट की दूरी पर बैंच लगाई हुई है, जहां खड़े होकर खा सकते हैं। स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्टोरेंट में कस्टमर्स के लिएप्लेट्स भीडिस्पोजेबल यूज हो रहीहैं। ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइ...