Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:16PM

आइवरी कोस्ट कंपनी अफ्रीकन बच्चों के लिए हर साल बना रही 150,000 ब्लैक डॉल्स ताकि बच्चे इस कल्चर की खूबसूरती को समझें

Image
आइवरी कोस्ट की प्रसिद्ध लाइमा डॉल ब्रैंड्स ने ब्लैक डॉल लॉन्च की हैं। यह शुरुआत खासतौर पर अफ्रीकी बच्चों को ध्यान में रख कर की गई है। कंपनी ने कहा कि वह पहले 1.50 लाख डॉल्स का उत्पादन करेगी। हेड डिजाइनर सारा कोलिबेली ने कहा, ''हम चाहते हैं कि अफ्रीकी बच्चे इस तथ्य के प्रति सचेत रहें कि उनकी संस्कृति संपन्न है''। नैमा डॉल्स बनाती हुई अफ्रीकी महिलाएं। पिछले पांच सालों से इस कंपनी की नैमा डॉल्स को लगभग 20 महिलाएं मिलकर बना रही हैं। क्रिसमस पर उन्होंने मिलकर इस तरह की डॉल्स के 32 मॉडल्स बनाए हैं। इन डॉल्स को रंग-बिरंगे वैक्स प्रिंट्स और अफ्रीकन मास्क से सजाया जाता है। आबिदजान के ऑफिस में कार्यरत एक आर्किटेक्ट कोलीबेली ने बताया कि हम चाहते हैं बच्चे अपने जीवन में सही फैसले लेने की क्षमता विकसित करें। डॉल बनाने वाली कंपनी बच्चों को यह बताना चाहती है कि अफ्रीकी कल्चर बहुत खूबसूरत है। हम बच्चों को इस डॉल के माध्यम से ये बताना चाहते हैं कि अफ्रीकी कल्चर बहुत खूबसूरत है। हाल ही में इस कंपनी ने एक नई मॉडल 'एस्सा' को डिजाइन किया है। इन डॉल्स में सबसे ज्यादा अदजोबा ...

65 साल से अधिक उम्र की हर पांच में से एक महिला को अल्जाइमर, रिसर्च का दावा है इसके लिए 3 तरह के जींस जिम्मेदार होते हैं

Image
अमेरिका की दो तिहाई महिलाओं को अल्जाइमर है। कई रिसर्च ने ये दावा किया था कि महिलाओं में इस बीमारी के बढ़ने की वजह उनका लंबी उम्र तक जीवित रहना है। लेकिन हाल ही में की गई रिसर्च इससे जुड़े अन्य पहलुओं की ओर ध्यान आकर्षित करती है। एक स्टडी के अनुसार 65 साल से अधिक उम्र वाली हर पांच में से एक महिला को अल्जाइमर है। अल्जाइमर की वजह से ऐसी कई महिलाएं हैं जो एक ही वाक्य के दौरान कहे जाने वाले कई शब्द भूलने लगती हैं। लेकिन इस बीमारी का असर पुरुषों के बजाय महिलाओं को क्यों होता है? एक स्टडी में पाया गया कि बढ़ती उम्र में मेनोपॉज इसकी वजह हो सकती है जिससे महिलाओं के शरीर से एस्ट्रोजन लेवल कम होने लगता है। यह जानने के लिए वैज्ञानिकों ने महिलाओं और पुरुषों के दिमाग की स्कैनिंग की और यह पता लगाया कि अल्जाइमर का एस्ट्रोजन लेवल से कोई कनेक्शन नहीं होता है। वैज्ञानिकों ने महिलाओं और पुरुषों के दिमाग की स्कैनिंग की और यह पता लगाया कि अल्जाइमर का एस्ट्रोजन लेवल से कोई कनेक्शन नहीं होता है। एक अन्य रिसर्च ने ये दावा किया कि महिलाओं का बैली फैट बढ़ने की वजह से उन्हें पुरुषों की अपेक्षा अल्जाइमर का खतरा...