Posts

Showing posts with the label 1733 September 28

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

Image
एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...

अरुणाचल प्रदेश के एक कपल ने 16 बीघा जमीन दान कर आदर्श गांव की स्थापना की, यहां रहने की पूरी सुविधा देने के लिए पिछले 3 साल से कर रहे मेहनत

Image
एक मॉडल विलेज की स्थापना करने के लिए गिबी और मिनली टैटो ने अपनी 16 बीघा जमीन दान की है। यह जमीन पश्चिमी सियांग के पास केरांग और कियक गांव में बॉर्डर रोड़ के पास है। इस गांव का नाम कपल के नाम पर मिनली-गिबी या एमजी रखा गया है। यह कपल पिछले तीन साल से आदर्श गांव की स्थापना के लिए प्रयास कर रहा है। इन दोनों ने मिलकर पहले यहां पक्की सड़क बनवाई। उसके बाद बच्चों के लिए पार्क और खेल का मैदान बनवाया। मिनली टैटो का कहना है कि उन्होंने यहां ड्रैनेज सिस्टम, पशुओं के रहने की पूरी व्यवस्था और नियोजित स्थान पर अनाज रखने का इंतजाम भी किया। इसके अलावा मॉडर्न टॉयलेट और बिजली का पर्याप्त प्रबंध किया ताकि यहां बसने वाले लोगों को हर सुविधा मिल सके। उसके बाद भी यहां कई काम करना बाकी है। आदर्श गांव बनाने में जी-जान से जुटा है ये कपल। इस गांव में जल्दी ही ये कपल प्रेयर रूम भी बनवाएंगे। साथ ही गांव वासियों के लिए जंगल की लकड़ी का इंतजाम भी किया जा रहा है। गांववासियों के लिए एक बार सभी जरूरतों के पूरा होने पर गांव का उद्घाटन किया जाएगा। इस कपल के बारे में जब अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जानक...

फैशन ग्रेजुएट एकता जायसवाल का स्टार्ट अप 'हस्तकथा', अपने ब्रांड के जरिये दे रहीं हैंडमेड गारमेंट्स को बढ़ावा ताकि बुनकरों को रोजगार के अवसर मिल सकें

Image
हमारे देश के अधिकांश फैशन ब्रांड जहां मिल से बने कपड़े का उपयोग अपनी डिजाइनर ड्रेसेस को तैयार करने के लिए करते हैं, वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, हैदराबाद से ग्रेजुएट एकता जायसवाल हैंड एंब्रॉयडरी और हैंड टेक्निक द्वारा अपने ब्रांड 'हस्तकथा' के लिए ड्रेसेस डिजाइन करती हैं। एकता डाइंग, एंब्रॉयडरी और प्रिंटिंग में भी हैंडमेड तकनीकी का सहारा लेती हैं। एकता कहती हैं ''अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए अधिकांश डिजाइनर मशीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मैंने अपनी डिजाइनर ड्रेसेस तैयार करने में भारतीय कारीगरी और स्लो फैशन को अपनाया है। मैं अपने प्रयासों से हैंडमेड गारमेंट्स को प्रमोट करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं मेरे प्रयासों से बुनकरों और अन्य कारीगरों को रोजगार मिले''। हस्तकथा में मैक्सी ड्रेस के अलावा बैग और जंप सूट, स्कार्फ की वैरायटी भी देखने के लायक है। एकता ने अपनी सहेली दिव्या के साथ मिलकर 2016 में अमेरिकन ई-कॉमर्स वेबसाइट 'इट्सी' पर 'हस्तकथा' की शुरुआत की थी। हस्तकथा के जरिये लोककला और पांरपरिक टेक्सटाइल्स का उपयोग लिनेन ओर कॉटन क...

क्लाउड किचन का बिजनेस महिलाएं 25,000 के निवेश से घर में शुरू कर सकती हैं, इससे जुड़ी खास बातें बता रहे हैं चटर-पटर फूड के फाउंडर प्रशांत कुलकर्णी

Image
कोरोना महामारी की वजह से कई बिजनेस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फूड इंडस्ट्री भी इनमें से एक है। हालांकि बदलती जरूरतों और तकनीकी के संगम ने हमारे लिए कई नए विकल्प तैयार कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्लाउड किचन। क्लाउड किचन एक प्रकार का ऐसा रेस्टोरेंट है जहां सिर्फ टेक अवे ऑर्डर ही दिए जा सकते हैं। इसे घर के किचन से लेकर प्रोफेशनल किचन तक में शुरू किया जा सकता है। इसमें स्विगी और जोमैटो जैसी फूड डिलीवरी एप से ज्यादातर ऑनलाइन ऑर्डर आते हैं। आप ऑफ लाइन बाजार भी खोल सकते हैं जैसे कि किसी रेस्टोरेंट को रेगुलर सप्लाय करना, हॉस्टल और कार्पोरेट ऑफिसेस तक रोज लगने वाले टिफिन की जरूरत को पूरा करना, पार्टियों के कैटरिंग ऑर्डर लेना आदि। त्योहारों के समय कुछ खास तरह के पकवानों के ऑर्डर ले सकते हैं जैसे होली में गुझिया के ऑर्डर लेना आदि। क्लाउड किचन शुरू करने के लिए बहुत कम पूंजी की जरूरत होती है। घर से यह काम शुरू करने के लिए सिर्फ 25,000 रुपयों के निवेश की जरूरत पड़ती है। प्रोफेशनल स्तर पर शुरू करने पर इसमें चार लाख रुपए तक का खर्च आ सकता है। यह खर्च मुख्य र...