Posts

Showing posts with the label 1733 December 03

आईपीएस अंकिता शर्मा यूपीएससी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को पढ़ाती हैं ताकि गरीबी के चलते उनके सपने अधूरे न रह जाएं

Image
जिन लोगों ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई दिक्कतों का सामना किया हो, वे ये जानते हैं कि उनकी तरह मेहनत करने वालों की राह आसान नहीं है। आईपीएस ऑफिसर अंकिता ने अपने जीवन में मुश्किल हालातों को देखकर ये सीखा कि ऐसे वक्त में की गई मदद सारी उम्र याद रहती है। यूं तो अंकिता प्रशासनिक कामों में पूरे हफ्ते व्यस्त रहती हैं। लेकिन संडे के दिन अपने रूटीन से समय निकालकर वे सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को पढ़ाती हैं। इस वक्त उनका ऑफिस ही क्लास रूम बन जाता है। अंकिता उन स्टूडेंट्स को पढ़ा रही हैं जो गरीबी के चलते कोचिंग की महंगी फीस नहीं दे सकते। यह आईपीएस ऑफिसर खुद छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक छोटे से गांव से है। अंकिता ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। जिस वक्त अंकिता सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि कोई उनका मार्गदर्शन करने वाला नहीं था। लेकिन अंकिता ने हार नहीं मानी। वे अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करने में सफल रहीं। अंकिता ने ऐसे बच्चों की मदद के लिए एक इंस्टाग्राम पेज बनाया जो सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से ...

तेलंगाना के शशिकांत ने अपनी शादी के लिए छपवाए ईको फ्रेंडली वेडिंग कार्ड, इस अनोखी पहल से किया पर्यावरण बचाने का प्रयास

Image
ऐसे कई लोग हैं जो पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास 2018 बैच के भारतीय ट्रैफिक सर्विस ऑफिसर शशिकांत कोरावथ ने भी किया। अपनी शादी में मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए शशिकांत ने ग्रीन वेडिंग कार्ड छपवाए। इन्हें सीड पेपर से बनाया गया है। अगर इस कार्ड के टुकड़ों को जमीन में बो दिया जाए तो इससे तीन अलग-अलग तरह की वैरायटी वाले फूल और पौधे उगाए जा सकते हैं। इसी तरह इस कार्ड के लिफाफे से 3 तरह की सब्जियों वाले पौधे उगाए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस युवा ऑफिसर की क्रिएटिविटी को सराहा जा रहा है। शशिकांत के अनुसार, इंविटेशन कार्ड को देखने के बाद लोग फेंक देते हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण को नुकसान होता है। इसलिए हमें अपने प्रयास से पर्यावरण बचाना चाहिए। शादी से जिंदगी की नई शुरुआत होती है। यही वो वक्त है जब हम अच्छे कामों की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस कपल का प्रयास है कि उनकी शादी में प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल न किया जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sasikanth of Telangana got eco friendly wedding card pr...

नेपाल में महिला सैनिक कर रहीं कोरोना के मृतकों की अंत्येष्टि, वे इस काम को करते हुए गर्व महसूस करती हैं

Image
नेपाल में कोरोना से दम तोड़ने वालों की अंत्येष्टि महिला सैनिक कर रही हैं। नेपाल जैसे हिंदू राष्ट्र में जहां महिलाओं के मृत शरीर को छूने पर भी पाबंदी है, वहां महिला सैनिकों को इस साहसिक काम की जिम्मेदारी दी गई है। 25 साल की महिला सैनिक रचना ने कहा - ''जब से मेरी ड़यूटी शुरू हुई है, तब से मैं अपने परिवार के साथ नहीं हूं, लेकिन मेरा परिवार और मेरे दोस्त खुश हैं। पिछले महीने अपने इस काम के पहले दिन ही मैं अस्पताल से श्मशान घाट तक छ: कोरोना पेशेंट को अंत्येष्टि के लिए लेकर आई थी''। कोरोना से मृत मरीजों को अंत्येष्टि के लिए ले जाती महिलाओं को काठमांडू में पशुपति श्मशान गृह में देखा जा सकता है। नेपाल आर्मी के प्रवक्ता संतोष बी पोद्याल ने बताया कि ''महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है। इससे पहले महिलाएं हॉस्पिटल, इंजीनियरिंग और विपदाओं के बीच खुद को साबित कर चुकी हैं। पहली बार उन्हें मृतकों की अंत्येष्टि का मौका मिला है। हम ये कह सकते हैं कि इस तरह से वे अपनी सीमाओं से बाहर काम कर रही हैं''। एक अन्य महिला सैनिक कृष्णा कुमार...

इटली में 101 साल की मारिया ने तीन बार कोरोना को मात दी, डॉक्टर बोले इस उम्र में इतनी जल्दी ठीक होते किसी को नहीं देखा

Image
इटली की 101 साल की मारिया ओरसिंघेर का नाम कोरोना वॉरियर्स के रूप में दर्ज किया गया है। खुद डॉक्टर भी कह रहे हैं कि नौ माह के अंतराल में तीन बार कोरोना संक्रमित होने के बावजूद हर बार मारिया ने इस जानलेवा वायरस को मात देकर सचमुच हमें हैरान कर दिया है। मारिया पहली बार फरवरी में कोरोना से संक्रमित हुई थीं। उनकी बेटी कार्ला ने बताया - ''मैंने मां को फरवरी में सोंडालो में अस्पताल में भर्ती कराया था। तब यहां बड़ी संख्या में कोरोना से पीड़ित बुजुर्गों की मौत हो रही थी। हम काफी डरे हुए थे। मां के ठीक होने के बाद डॉक्टरों ने मुझे बताया कि उन्होंने कभी भी इतनी उम्रदराज व्यक्ति को कोरोना से इतनी जल्दी ठीक होते हुए नहीं देखा''। आनंदी बाई पाटील सितंबर में कोरोना को मात दे चुकी हैं। उन्हें सांस लेने में किसी असिस्टेंट की सहायता की भी जरूरत नहीं पड़ी थी और न ही उनका बुखार अधिक था। जुलाई में उन्होंने अपना 101 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। सितंबर में दोबारा संक्रमित हुईं और नवंबर में तीसरी बार उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। फिलहाल वह घर पर बेड रेस्ट कर रही हैं। मारिया पहली बुजुर्ग नहीं हैं...

एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो वेजिटेबल स्ट्यू बनाकर देखें, इसका डिफरेंट टेस्ट सबको पसंद आएगा

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today If you have become bored after eating the same vegetable, then try making vegetable stew, everyone will like its different test. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mDWQkE https://ift.tt/3olgrX4