आईपीएस अंकिता शर्मा यूपीएससी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को पढ़ाती हैं ताकि गरीबी के चलते उनके सपने अधूरे न रह जाएं

जिन लोगों ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई दिक्कतों का सामना किया हो, वे ये जानते हैं कि उनकी तरह मेहनत करने वालों की राह आसान नहीं है। आईपीएस ऑफिसर अंकिता ने अपने जीवन में मुश्किल हालातों को देखकर ये सीखा कि ऐसे वक्त में की गई मदद सारी उम्र याद रहती है। यूं तो अंकिता प्रशासनिक कामों में पूरे हफ्ते व्यस्त रहती हैं। लेकिन संडे के दिन अपने रूटीन से समय निकालकर वे सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को पढ़ाती हैं। इस वक्त उनका ऑफिस ही क्लास रूम बन जाता है।

अंकिता उन स्टूडेंट्स को पढ़ा रही हैं जो गरीबी के चलते कोचिंग की महंगी फीस नहीं दे सकते। यह आईपीएस ऑफिसर खुद छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक छोटे से गांव से है। अंकिता ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। जिस वक्त अंकिता सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि कोई उनका मार्गदर्शन करने वाला नहीं था। लेकिन अंकिता ने हार नहीं मानी। वे अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करने में सफल रहीं।

अंकिता ने ऐसे बच्चों की मदद के लिए एक इंस्टाग्राम पेज बनाया जो सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते। इस पेज के जरिये वे कई स्टूडेंट से जुड़ीं और उन्हें पढ़ाना शुरू किया। अंकिता रायपुर में बढ़ रहे अपराधिक मामलों को नियंत्रित करने के लिए भी मशहूर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPS Ankita Sharma teaches students studying UPSC so that their dreams are not left incomplete due to poverty.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g7DzWu

https://ift.tt/3lwnESp

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी