Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:22PM

यौन शोषण होने के बाद डिप्रेशन में रही, अपनी ही तरह जुल्म का शिकार 100 लड़कियों के साथ बनाई 'रेड ब्रिगेड', अब लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती हैं

Image
उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक राजधानी लखनऊ में अपने साहस के दम पर अभी तक 75,000 से ज्यादा लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने वाली उषा विश्वकर्मा आज महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। उषा द्वारा स्थापित की गई रेड ब्रिगेड ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड है। उषा ने समाज की भलाई के लिए किए गए प्रयासों से ये साबित कर दिया है कि दुनिया का अस्तित्व औरतों से ही है। उषा का बचपन गरीबी में बीता। 2010 में वे झुग्गी के बच्चों को पढ़ाने जाती थीं। वहीं एक लड़के ने टिन शेड में बने क्लासरूम में उनका यौन शोषण किया। उषा कहती हैं - ''जब वह लड़का मेरे करीब था तो मुझमें इतना साहस भी नहीं था कि मैं उसका विरोध कर सकती। उसकी बढ़ती हरकतों को देखकर मैंने उसे दो थप्पड़ मारे और वहां से भाग निकली''। इस घटना का उषा के दिमाग पर गहरा प्रभाव हुआ। उसके बाद लगभग छह महीने तक वह डिप्रेशन में रहीं। उषा के मन में तब ये विचार आया कि अगर मैं अपनी ही तरह की लड़कियों के लिए कोई प्रयास न कर सकी तो मेरी पढ़ाई बेकार ही जाएगी। अपनी इसी सोच के चलते 2011 में उषा ने 'रेड ब्रिगेड' की शुरुआत की। सबसे पहले उसने 15 ऐस...

हर बीमारी से लड़ने की पहली ताकत देती है मां, जीवन भर की इम्‍युनिटी प्रदान करता है मां का दूध

Image
कोरोना काल में हर व्‍यक्ति इस वक्त इम्‍युनिटी के पीछे भाग रहा है। बाजार में इम्‍युनिटी बूस्टर धड़ल्ले से बिक रहे हैं, और घर पर लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। लेकिन अगर प्राकृतिक इम्‍युनिटी बूस्टर की बात करें तो वो है मॉं का दूध। जी हां, मॉं के दूध में पाये जाने वाले पोषक तत्व बच्‍चे को केवल बचपन में ही नहीं बल्कि जीवन भर इम्‍युनिटी देते हैं। ऐसे में विश्व स्तनपान सप्ताह के मौके पर जानते हैं स्‍तनपान के फायदे और इस पर एक्सपर्ट की राय। हर साल मनाया जाता है विश्व स्तनपान सप्ताह हर साल अगस्त माह के पहले सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्‍व स्तन पान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का महत्व इसी बात से समझ सकते हैं, कि आम तौर पर डॉक्‍टर्स डे, मदर्स डे, फादर्स डे, आदि केवल एक दिन मनाया जाता है, लेकिन स्तन पान दिवस को पूरी दुनिया में सात दिन तक सेलेब्रेट किया जाता है। इस सप्‍ताह को मनाने का मुख्‍य उद्देश्‍य स्तनपान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 1991 से हुई शुरूआत इसकी शुरुआत 1991 में महिलाओं के बीच स्तनपान को लेकर जागरूकता फैलाने से हुई थी। हर साल इसे एक नए विषय के साथ मनाया जा...