Posts

Showing posts with the label 1733 August 09

पुरानी होती साड़ियों की हो रही है फिक्र, तो बनारसी से लेकर प्लेन शिफॉन की साड़ी से करें घर की सजावट

Image
साड़ियों की शौकीन कौन सी स्त्री नहीं होती और पुरानी होती साड़ियों की फिक्र भी किसे नहीं सताती होगी। तो ऐसे में जिन्हें सिलाई का थोड़ा बहुत भी शौक है या कुछ तरकीबों को अपनाना आता है तो पुरानी साड़ियों से घर को नवेला लुक देना चुटकी बजाते ही हो जाएगा। शिफॉन के पर्दे शिफॉन की साड़ियां पहनने में जितनी खूबसूरत लगती है, इनके पर्दे भी उतने ही सुंदर दिखते हैं। अगर आपको थोड़ा बदलाव करना है, तो शिफॉन की प्लेन साड़ी को खिड़की का पर्दा बना दे। सामान्य पर्दों के साथ मिलाकर भी बीच में डाल सकती है और रिबन या लेस से बांध सकती हैं या फिर अलग-अलग रंग की प्लेन शिफॉन साड़ियों के पर्दे बनाकर लगाएं। प्रिंटेड से नया लुक यदि हमेशा प्लेन पर्दे डालती है, तो इस बार कुछ नया आजमाएं। प्लेन पर्दों के बीच में एक प्रिंटेड साड़ी का पर्दा लगाए। पर्दे के रंग से मिलते- जुलते रंग की साड़ी का चयन करें। ऐसा भी कर सकती है कि पूरे परदे प्रिंटेड ही रखें। यह तरीका भी काफी जंचेगा। इस तरह थोड़ा बदलाव भी होगा और साड़ियों का सही इस्तेमाल भी होगा। कुशन कवर आजमाएं अगर शादी की साड़ियां रखी है जो अब पहनने में नहीं आती तो इन हैवी स...

सौंदर्य निखारने और सलाद के अलावा भी है खीरे के फायदे, थकी आंखों को आराम देने के साथ ही शरीर को ऊर्जा से भर देता है खीरा

Image
खीरे का उपयोग अक्सर सलाद के रूप और सौंदर्य निखारने में किया जाता है। लेकिन खीरे के कुछ और भी इस्तेमाल है, जिन्हें जानकर आपको आश्चर्य जरूर होगा। खीरा ठंडक देने के साथ ही ताजगी से भरा होता है। यह थकी आंखों को आराम देने के अलावा शरीर को ऊर्जा से भर देता है। खीरा कई तरह की समस्याओं को भी दूर भगाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में- ऊर्जा देता है बहुत से लोग कॉफी, सोडा या अन्य कैफीन युक्त पेय पीते है, क्योंकि थकावट महसूस होने पर यह पेय ताजगी प्रदान करते हैं। हांलाकि कैफीन का अधिक सेवन अच्छा नहीं होता। आप इसकी जगह खीरे का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी और कार्बोहाइड्रेट, ऊर्जा और ताजगी का बड़ा स्त्रोत हैं। थकावट महसूस होने पर खीरा तरोताजा कर देता है। बर्तन चमकाएं स्टेनलेस स्टील के बर्तन और नल आदि को साफ करने के लिए रसायन युक्त क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, तो खीरे के एक मोटे टुकड़े से उन्हें रगड़ कर साफ़ करके देखें। इससे सफाई होने के साथ-साथ हाथों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। इसलिए इस आसान तरकीब को जरूर आजमाएं। चेहरा चमकाएं यदि आप एक त्वरित और आसान फेशियल लु...

मां और बेटी के संबंधों को दर्शाती कहानी बिछुए, कविता आखरी पड़ाव में उम्र के अंतिम दौर की भावनाओं को व्यक्त करती है

Image
कहानी : बिछुए लेखिका : प्रज्ञा तिवारी माहौल में ख़ुशी और ग़म दोनों की रंगत थी। आख़िर बेटी की विदाई का पल ही कुछ ऐसा होता है। मां चकरघिन्नी बनी हुई थी। ये लाओ, उसे रखो... इन सबके बीच घूमती मां ने एक नज़र दुल्हन बनी अपनी छोटी बेटी रानी पर डाली तो बरबस आंसू बह पड़े। तभी बड़ी बेटी राधिका मां के पास आकर दर्द से कराहती हुई बोली, ‘मां, देखो न, ये बिछुए चुभ रहे हैं, चल भी नहीं पा रही।’ रानी की बिदाई का सामान पैक करती मां को सांस लेने तक की फुर्सत नहीं थी, ‘जा जाकर कड़वा तेल लगा ले, क्या ज़रूरत थी नए बिछुए पहनने की, अभी मुझे तो बिल्कुल फुर्सत नहीं है।’ अपना काम करते-करते हुए मां ने कहा। राधिका भी लंगड़ाते हुए वहां से चुपचाप चली गई। जैसे-जैसे बेटी की विदाई का पल क़रीब आने लगा, मां के हाथ-पांव फूलने लगे, दिल की धड़कन अचानक थमती और अगले ही पल तेज़ी से दौड़ने लगती। रिश्तेदार समझा रहे थे, ‘बड़ी क़िस्मत वाली हो तुम जो इतनी जल्दी दोनों बेटियों के हाथ पीले करके गंगा नहा लीं, वरना आज के ज़माने में बेटियों को इतनी आसानी से अच्छे घर कहां मिल पाते हैं!’ ‘हां, अच्छे घर... यही सुकून की बात है। दोनों बेटियां अ...

लॉकडाउन में वीडियो कॉल बना कामकाजी महिलाओं की जरूरत, इन 4 उपायों को अपनाकर दूर करें अपनी झिझक

Image
इस समय घर से ही दफ्तर के काम, मीटिंग्स और क्लास करना मजबूरी है, फिर भी कुछ कामकाजी महिलाएं वीडियो कॉल को लेकर हिचकिचाती हैं। इस हिचकिचाहट को आत्मविश्वास में कैसे बदल सकते हैं, चलिए जानते हैं। 1. पसंद से आत्मविश्वास जगाएं जब भी वीडियो कॉल हो, ऐसे परिधान पहनें, बालों का स्टाइल या मेकअप करें जिससे आपको अच्छा महसूस हो, जो आप में आत्मविश्वास जगाए। कुछ लोग काले रंग के कपड़ों में अच्छा महसूस करते हैं, तो कुछ महिलाएं काजल में। इसी तरह आपको भी रंग, परिधान या मेकअप अपनाना है। 2. ख़ुद को पहले ही देख लें कई बार हिचकिचाहट ये सोचकर भी होती है कि हम कॉल पर मौजूद लोगों के सामने कैसे दिख रहे हैं। अगर वीडियो कॉल का दिन और समय पहले से तय है, तो ऑनलाइन होने से पहले एक फोन से दूसरे फोन पर वीडियो कॉल करके ख़ुद जांच लें कि आप कैसी लग रही हैं। कुछ कमी लगे तो उसे सही कर लें। 3. ख़ुद से नज़रें मिलाएं अगर मीटिंग में लोगों से नज़रें मिलाकर कहने में दिक़्क़त हो रही है, तो ख़ुद पर ध्यान केंद्रित करें। वीडियो कॉल के समय मीटिंग में मौजूद कई लोगों के साथ आपके चेहरे की विंडो भी होती है। ऐसे में अपनी विंडो मैक्सीमाइज़ क...

अमेरिका की सबसे सराही गई महिला मिशेल ओबामा ने डिप्रेशन में होने की बात कहीं है, ग्रैमी विजेता हैं ये, अब पॉडकास्ट शो कर रहींं

Image
मिशेल ओबामा बचपन में ‘द मैरी टाइलर मोर’ शो बहुत देखती थीं। वह बताती हैं कि मैरी टाइलर एक स्वतंत्र और खुशमिजाज महिला थी। मैरी के शो में बातचीत का विषय बच्चों और घर के अलावा भी होता था। मैरी की खोज सिर्फ पति तक सीमित नहीं थी, उसका अच्छा खासा वार्डरोब था। मैरी उन दिनों सिंगल वर्किंग वुमन की भी पहचान थी। मिशेल कहती हैं कि उस समय कोई महिला अगर पत्नी के अलावा भी अपनी पहचान बनाना चाहती थी, तो मैरी उसके लिए भगवान थीं। मिशेल ओबामा, अमेरिकी अभिनेत्री मैरी टाइलर से बहुत प्रेरित हैं। वह कहती हैं कि एक महिला को अपनी पहचान पर भी काम करना चाहिए। जनवरी 2009 से लेकर आठ साल व्हाइट हाउस में बतौर फर्स्ट लेडी (राष्ट्रपति की पत्नी) मिशेल ने अपनी अलग पहचान कायम रखी। ‘टीच हायर’ और ‘लेट गर्ल्स लर्न’ नाम से शिक्षा के अभियान चलाए। लोगों को खाने-पीने की अच्छी आदतें अपनाने के लिए जागरूकता फैलाई। इन दिनों वह म्यूज़िक स्ट्रीमिंग एप ‘स्पॉटिफाई’ पर सक्रिय हैं। 28 जुलाई से शुरू हुए ‘द मिशेल ओबामा पॉडकास्ट’ में वह रिश्ते-नातों पर अपनी सलाह और विचार साझा कर रही हैं। रिलेशनशिप के उतार-चढ़ावों को अपनी निजी अनुभवों के ...