Posts

Showing posts with the label 1733 October 01

कहानी 'कुछ न कहो' से पता चलती है दो प्रेमियों के दिल की बात, वहीं लघुकथा 'समिधा' बयां करती है कोरोना काल में एक बुढ़ी मां की लाचारी

Image
कहानी : कुछ न कहो लेखक : संगीता माथुर जीजाजी पर्व की शादी का कार्ड दे गए थे। ‘एकदम सादे समारोह में मात्र एक जोड़े में बहू ब्याहकर ला रहा है।’ सादे-से कार्ड के अंत में टंकित विशेष आग्रह- ‘कृपया कोई उपहार न लाएं। आपका आशीर्वाद ही उपहार है’ ने पर्व के प्रति मेरा प्यार और सम्मान द्विगुणित कर दिया! थम कर रह जाती है ज़िंदगी, जब जमकर बरसती हैं पुरानी यादें। दीदी के देवर पीयूष की शादी में मुलाक़ात हुई थी उनके चचेरे देवर पर्व से। पूरी शादी वह मेरे आसपास बना रहा। दीदी ने मुझे छेड़ा था, ‘दिल आ गया दिखता है तुझ पर। पूछ रहा था ये भगवा कपड़ों वाली लड़की कौन है?’ मेरा कैमल कलर का शरारा सूट उस चश्मिश को भगवा लगा? ‘यह भी कह रहा था कि शादी में भला कौन दाल-चावल खाता है?’ ‘तो क्या उसकी तरह हर वक़्त मिठाइयां भकोसूं?’ ‘हूं! मतलब मैडम की भी बराबर नज़र है उस पर! वैसे लड़का अच्छा है, इंजीनियरिंग करके अभी नौकरी पर लगा है। बात चलाऊं?’ दीदी गंभीर हो गई थीं। ‘बिल्कुल नहीं।’ बाहर क़दमों की आहट हुई तो हमारी वार्ता को विराम लग गया था। पीयूष और पर्व थे। ‘भाभी, ट्रायल में शेरवानी का बटन निकल आया है।’ अधखुली शेरवान...

खिले-खिले चावल बनाने के लिए कुकर ठंडा होने पर ही ढक्कन खोलें, हरी मिर्च ताजा रखने के लिए इसके डंठल तोड़कर एयर टाइट डिब्बे में रखें

Image
दाल पकाते समय कुकर से पानी निकलना, बर्तनों से कम्पनी का स्टिकर न निकलना, हरी मिर्चों का जल्दी ख़राब हो जाना जैसी कई छोटी दिखने वाली बड़ी समस्याएं हर घर में होती हैं। इनसे निजात पाने में ये तरक़ीबें आपके काम आ सकती हैं। हरी मिर्च कैसे रखें हरी मिर्च अक्सर गल जाती हैं या रखे-रखे सूखने लगती हैं। इन्हें लंबे समय तक चलाने के लिए इनके डंठल तोड़कर हवाबंद डिब्बे में रखें। चावल बनाएं खिले-खिले चावल बनाते समय ख़्याल रखें कि जिस बर्तन से चावल लिए हैं, उसी से पानी डालें। जैसे 1 कप चावल लिए हैं तो डेढ़ कप पानी डालें। मोटे चावल हैं तो 2 कप से थोड़ा कम पानी लें। चावल पकाते समय 1 सीटी आने पर गैस बंद कर दें और कुकर ठंडा होने पर ही खोलें। चावल खिले-खिले बनेंगे। दाल भूनकर रखें मूंगदाल में कीड़े नहीं पड़ें, इसके लिए इसे भूनकर स्टोर करें। छोटे बच्चों के लिए भुनी दाल का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये आसानी से पच जाती है। दाल बाहर नहीं आएगी कुकर में दाल बनाने रखते समय तेल की 2-4 बूंदें डालें। ढक्कन में अंदर सीटी वाले हिस्से पर भी 2-3 बूंद तेल की डालें। दाल बाहर नहीं आएगी। दुर्गंध भगाएं फ्रिज की दुर्गंध से निज...

केरल की कोरोना पॉजिटिव दुल्हन को अस्पताल में भर्ती पेशेंट्स ने दी सरप्राइज पार्टी, यहां पराए बने अपने और लौटा आई लड़की के चेहरे की मुस्कान

Image
शादी जिंदगी का एक ऐसा अवसर होता है जिसे हर लड़की पूरी धूमधाम के साथ और मेहमानों के बीच सेलिब्रेट करना चाहती है। लेकिन फिलहाल कोरोना काल की वजह से शादी-ब्याह और उससे जुड़ी रस्मों के दौरान होने वाली धूमधाम कम हो गई है। इसी बीच एर्नाकुलम के हॉस्पिटल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया कि एक कोरोना पॉजिटिव लड़की अस्पताल में भर्ती है। इस लड़की की उम्र 19 साल है। इसका नाम फाजिया है। फाजिया को अपनी शादी के एक दिन पहले यह पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। परिवार के लोगों ने फाजिया को एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती किया। अगले ही दिन उसका निकाह नियाज नाम के लड़के से होना था। फाजिया ने बताया कि उस दिन वह अपनी शादी के कपड़े खरीदने मार्केट गई थी। जब वह वापिस आई तो घर के लोगों ने बताया कि उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तब फाजिया के घर वालों ने यह तय किया कि निकाह के दौरान दुल्हन का घर में मौजूद होना जरूरी नहीं होता। इसलिए शादी टालने के बजाय फाजिया को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। फाजिया अस्पताल में रहते हुए शादी के दौरान होने वाली रस्मों को मिस कर रही थी। फाजिया के साथ एडमिट कुछ पेशेंट्स...

इंटरनेशनल वीमेंस कॉफी अलायेंस की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं अलिजा, अपने ब्रांड 'सिटी गर्ल कॉफी' से बनाई विदेशों में खास पहचान

Image
अलिजा ने पढ़ाई के दौरान 10 साल ईस्ट कोस्ट में बिताये। यहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया और स्कूल काउंसिलिंग में मास्टर्स डिग्री ली। उसके बाद वे 2015 में अपने फैमिली बिजनेस को संभालने के लिए मिनेसोटा आ गई। अलिजा के पिता का 'अलकैफ कॉफी रोस्टर्स' के नाम से कॉफी रोस्टिंग बिजनेस है। इस बिजनेस को संभालते हुए अलिजा ने कॉफी की दुनिया में अपनी खास पहचान भी बनाई। 32 साल की अलिजा इंटरनेशनल वीमेंस कॉफी एलायेंस की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। वे सारी दुनिया में महिला अधिकारों के प्रति आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं। अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाने के साथ ही अलिजा ने 1990 में खुद अपने कॉफी ब्रांड की शुरुआत की है जिसे 'सिटी गर्ल कॉफी' नाम दिया। अपनी कंपनी के लिए वे उन महिलाओं से कॉफी लेती हैं जो खुद कॉफी की खेती करती हैं। वे अपनी कमाई का एक तिहाई हिस्सा उन संस्थाओं को देती हैं जो कॉफी की खेती करने वाली महिलाओं की मदद करती हैं। वे कॉफी की दुनिया में छोटे-बड़े काम कर रही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी जानी जाती हैं। अलिजा के अनुसार ''क...

घर पर बनाएं 4 तरह की कॉफी, मसाला और चॉकलेट कॉफी डिप्रेशन दूर करके रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाएगी; शेफ अनस से जानिए इसकी रेसिपी

Image
कॉफी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, थकान भी उतनी जल्दी दूर करती है। कॉफी एक पौधे से निकलती है जिसमें लाल रंग की बेरी के आकार की फली लगती हैं। इसके बीज से कॉफी बीन्स बनाई जाती हैं। कॉफी का प्रकार सिर्फ़ उनमें मिलाई जाने वाली सामग्री और तैयार करने के तरीक़े से अलग हो जाता है। इसमें मिलाई जाने वाली सामग्री, कॉफी के फ्लेवर और अरोमा को बदल देती है। इसी स्वाद का मज़ा लेने के लिए हम कैफे या रेस्त्रां में जाते हैं। लेकिन अब इन्हें घर में भी बना सकते हैं। आज इंटरनेशनल कॉफी डे है, इस मौके पर शेफ अनस कुरैशी से जानिए घर पर कैसे बनाएं अलग-अलग तरह की कॉफी... एस्प्रेसो कॉफी एस्प्रेसो कॉफी क्या चाहिए : दूध - 1 कप, पानी- 1 बड़े चम्मच, कॉफी पावडर- 1 छोटे चम्मच, पिसी हुई शक्कर- 1 छोटा चम्मच, चॉकलेट गार्निश करने के लिए। कैसे बनाएं : एक कॉफी मग में कॉफी पाउडर, पिसी शक्कर और एक बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से फेंटें। इसे तब तक फेंटना है, जब तक पेस्ट हल्के भूरे रंग का न हो जाए। एक पैन में मध्यम आंच पर दूध गर्म करें। किनारों से बुलबुले आने तक इसे धीमी आंच पर गर्म करते रहें, लेकिन दूध को उबालना ...

केरल की अपर्णा कांच की बेकार बोतलों से बनाती हैं होम डेकोरेशन का सामान, यहां आने वाले टूरिस्टों को देती हैं पर्यावरण बचाने का संदेश

Image
केरल की रहने वाली 24 साल की अपर्णा इधर-उधर से कांच की बोतलें उठाकर लाती हैं और उससे होम डेकोरेट करने वाले बेहद खूबसूरत प्रोडक्ट बनाती हैं। बीएड कर चुकी यह छात्रा आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए वेस्टेज बोतलें ही इस्तेमाल करती हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूक अपर्णा मन्रोतुरुत्तु में रहती हैं। यह स्थान कोल्लम से कुछ दूर एक टूरिस्ट प्लेस हैं। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला 2017 में शुरू हुआ। मां को वेस्ट से बेस्ट बनाते देखकर इनकी रूचि भी इस क्षेत्र में बढ़ी। इनका गांव टूरिस्ट प्लेस होने के कारण उन्हें क्षेत्र में कूड़ा व कांच की बोतलें पड़ीं दिखती थीं। ये पढ़ने के लिए रोजाना कोल्लम जाती थीं और लौटते वक्त सड़क पर पड़ी बोतलें घर ले जाती थीं। यह देख लोग हंसा करते थे और चिढ़ाकर उनका काम कुप्पी रख दिया था। अपर्णा इन्हीं बोतलों को साफ करके कलात्मक बनातीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। कई लोगों ने इनकी तारीफ की। अपर्णा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और लोगों से अपने क्षेत्र की अष्टमुडी झील साफ करने के लिए मदद मांगी तो कई लोग आगे आए। इसी साल 17 से 21 मार्च तक उन्होंने सोशल मीडिया के दोस्तों के साथ मिलकर पूर...