केरल की कोरोना पॉजिटिव दुल्हन को अस्पताल में भर्ती पेशेंट्स ने दी सरप्राइज पार्टी, यहां पराए बने अपने और लौटा आई लड़की के चेहरे की मुस्कान
शादी जिंदगी का एक ऐसा अवसर होता है जिसे हर लड़की पूरी धूमधाम के साथ और मेहमानों के बीच सेलिब्रेट करना चाहती है। लेकिन फिलहाल कोरोना काल की वजह से शादी-ब्याह और उससे जुड़ी रस्मों के दौरान होने वाली धूमधाम कम हो गई है। इसी बीच एर्नाकुलम के हॉस्पिटल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया कि एक कोरोना पॉजिटिव लड़की अस्पताल में भर्ती है। इस लड़की की उम्र 19 साल है। इसका नाम फाजिया है।
फाजिया को अपनी शादी के एक दिन पहले यह पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। परिवार के लोगों ने फाजिया को एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती किया। अगले ही दिन उसका निकाह नियाज नाम के लड़के से होना था। फाजिया ने बताया कि उस दिन वह अपनी शादी के कपड़े खरीदने मार्केट गई थी। जब वह वापिस आई तो घर के लोगों ने बताया कि उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

तब फाजिया के घर वालों ने यह तय किया कि निकाह के दौरान दुल्हन का घर में मौजूद होना जरूरी नहीं होता। इसलिए शादी टालने के बजाय फाजिया को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। फाजिया अस्पताल में रहते हुए शादी के दौरान होने वाली रस्मों को मिस कर रही थी। फाजिया के साथ एडमिट कुछ पेशेंट्स को जब उसकी शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने अस्पताल के वार्ड में ही कुछ पेशेंट्स के साथ मिलकर फाजिया के लिए एक सरप्राइजिंग पार्टी का इंतजाम किया।
एक जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर सुधीर के अनुसार, कोविड वार्ड में पेशेंट का इस बीमारी के प्रति डर दूर करने के लिए थोड़े इंटरटेनमेंट की परमिशन मिलती है। इसलिए हमने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया जिसमें सभी को मजा आया। इस वीडियो में फाजिया एक कुर्सी पर बैठी हुई है। उसके आसपास कुछ पेशेंट्स डांस कर रहे हैं।

इन सभी पेशेंट्स ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। दुल्हन के रूप में सजी हुई फाजिया के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। इस वीडियो के आखिर में सभी पेशेंट्स एक जगह जमा होकर सेल्फी ले रहे हैं। इस पार्टी को मजा तब और बढ़ा जब एक पेशेंट ने सभी के लिए खाने में बिरयानी भी अरैंज की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33jeMtC
https://ift.tt/3l1DGnB
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com