Posts

Showing posts with the label 2020 at 10:00AM

जैतून के तेल में थोड़ी-सी शक्कर मिलाकर अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से स्क्रब करें, संतरे के छिलकों के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाएं

Image
अमूमन महिलाओं की शिक़ायत रहती है कि उनकी आर्मपिट्स यानी बग़लें शरीर की बाक़ी त्वचा के मुक़ाबले गहरे रंग की होती हैं। यदि आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस मुश्किल को दूर किया जा सकता है। गहरे रंग या काले अंडरआर्म्स के कारण महिलाएं हर तरह की ड्रेसेस पहनने के अपने शौक़ को पूरा नहीं कर पातीं। वहीं साफ़ और बेदाग़ आर्मपिट आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। दुर्गंध युक्त व गहरी या काली दिखने वाली आर्मपिट कई बार शर्मिंदगी का कारण बनती हैं। क्या हैं कारण... क ई बार अधिक पसीने के कारण आर्मपिट का रंग गहरा हो जाता है और उनसे दुर्गंध आने लगती है। वहीं अन्य कारणों की बात करें तो बार-बार वैक्सिंग कराना, हेयर रिमूवल क्रीम का अधिक इस्तेमाल, डियोड्रेंट के कारण, टैलकम पाउडर का अधिक इस्तेमाल आदि। इन सभी कारणों की वजह से आर्मपिट का रंग सामान्य त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है। कैसे साफ़ कर सकते हैं... 1. नहाते समय लूफा का प्रयोग करें। इससे सफ़ाई बेहतर तरीक़े से होती है बिना अलग से साबुन का इस्तेमाल किए। 2. अंडरआर्म्स को हमेशा अच्छे मॉइश्चराइज़र से नम रखें। 3. बहुत चुस्त या कसे...

शादी के बाद झगड़े या नाराजगी से बचने की दोनों करें पहल, एक दूसरे को समझें ताकि शादीशुदा जिंदगी मजे से चलती रहे

Image
विवाह से पहले होने वाले पति-पत्नी एक-दूसरे से ढेरों वादे करते हैं। लेकिन परिस्थितियां बदलने पर जब ये वादे पूरे नहीं होते तो दोषारोपण का दौर शुरू हो जाता है। इस कारण रिश्ता कमज़ोर होने के साथ ही आने वाला कल भी बिगड़ने लगता है। ऐसा न हो इसके लिए कुछ बातों को गांठ बांध लेना ही बेहतर है। कमिटमेंट क्यों टूटते हैं दरअसल शादी के पहले सबकुछ अच्छा लगता है। ज़िम्मेदारियां नहीं होती, रोक-टोक नहीं होती, लेकिन शादी के बाद परिवार में रहना, रिश्ते निभाना, समय की कमी होना आदि सामान्य बातें होती हैं। कई बार नौकरी में दबाव, परिवार का प्रेशर, ख़र्च बढ़ना आदि कई मुश्किलें सामने आती हैं। इसलिए धीरे-धीरे कमिटमेंट कमज़ोर पड़ने लगते हैं और वास्तविकता से दो-चार होना पड़ता है। इसलिए झगड़े या नाराज़गी से पहले इस बात को समझें कि अब ज़िम्मेदारी दोनों की है। एक के निभाने से रिश्ता नहीं निभेगा, दोनों की साझेदारी ज़रूरी है। मामला बराबरी का है मान लीजिए कि पति ने शादी के पहले वादा किया कि वो शादी के पहले ही साल विदेश यात्रा पर ले जाएगा, लेकिन विवाह के बाद आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर ऐसा सम्भव नहीं हो पाया, तो ऐसे में वादा ख...

सर्दी, खांसी, सिरदर्द और गले की खराश दूर करने के लिए पिएं लेमन चाय, सांस की बीमारी में फायदेमंद है मुलेठी की चाय

Image
सुबह-सुबह चाय के प्याले से ही हम भारतीयों को ताज़गी मिलती है। यही चाय अगर तन-मन में स्फूर्ति लाने के साथ-साथ सेहत के लिए फ़ायदेमंद औषधीय गुणों से भरपूर भी हो, तो सोने पर सुहागा ही कहा जाएगा। चाय हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा है, इसलिए इसे स्वास्थ्यवर्धक बनाना ज़रूरी है। इसके लिए रोज़ाना की चाय में साधारण चाय पत्तियों की जगह या उनके साथ कई औषधियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी चाय का हर दिन संतुलित मात्रा में सेवन किया जाए, तो वह रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और रोगों से बचाती है। औषधीय गुणों से भरपूर कुछ ऐसी ही स्वाद और सेहत वाली चाय के बारे में बता रहे हैं। इन औषधीय तत्वों को अपने बाग़ीचे में भी लगा सकते हैं। लेमन चाय यह चाय नींबू के अलावा लेमन ग्रास की पत्तियों से भी बना सकते हैं। लेमन ग्रास को बीजों या तना कटिंग के माध्यम से लगा सकते हैं। सामान्य चाय बनाते वक़्त इसकी पत्तियां डाली जा सकती हैं या फिर सिर्फ़ इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। इसकी चाय सर्दी, खांसी, सिरदर्द और गले की खराश में बहुत फ़ायदेमंद है। इसी तरह लेमन बेसिल यानी नींबू तुलसी की पत्तियों से भी लेमन चाय...

यूके की आर्टिस्ट बेकेह स्टोनफॉक्स पेपर की कतरन से बनाती हैं पोर्ट्रेट, दिन की रोशनी के साथ रंग बदलती हैं इनकी बनाई कलाकृतियां

Image
यूके की 45 वर्षीय बेकेह स्टोनफॉक्स पेपर की रंगीन कतरनों द्वारा मुश्किल से मुश्किल आकृतियां बनाने में माहिर हैं। कागज के छोटे से छोटे टुकड़े का भी ये उपयोग कर लेती हैं। वैसे तो ये आर्ट वर्क लंबे समय से कर रही हैं, लेकिन बीते पांच वर्षों से ये दुनिया की नजरों में छा गई हैं। इनके आर्ट कलेक्शन में काल्पनिक ह्यूमन कैरेक्टर से लेकर विभिन्न प्राणी जैसे डॉगी, कैट, गोरिल्ला, हॉर्स आदि हैं, इनको देखकर लगेगा जैसे ये अब बोलने ही वाले हों। रंगीन कागज से बनी इनके पोर्ट्रेट की खासियत यह है कि ये दिन की कम-ज्यादा होती रोशनी के अनुसार रंग बदल लेते हैं। स्टोनफॉक्स कागज की कतरनों को चोटी जैसा गूंथकर किसी का भी चेहरा या पूरी आकृति बना देती हैं। इनका कहना है कि दुनिया में ऐसा कुछ नहीं, जिसे वे अपने आर्ट से न बना सकें। बेकेह स्टोनफॉक्स ने अभी तक केवल पुरुषों तथा प्राणियों की आकृतियां ही बनाई थीं। लेकिन अब वे महिलाओं के विभिन्न पोज पर काम कर रही हैं। इनके पोर्ट्रेट की खासियत यह भी है कि यह थी-डी तकनीक से प्रेरित हैं। जैसे-जैसे दिनभर में सूरज की रोशनी कम-ज्यादा होती है, पोर्ट्रेट के रंग अपने आप कम या ज्...

चेहरे पर अनार लगाने से दूर होगी टैनिंग, काबुली चने और हल्दी लगाने से दाग-धब्बे होंगे दूर और चमकेगा चेहरा

Image
त्वचा की सफ़ाई को लेकर अक्सर लोग लापरवाही बरत जाते हैं। चेहरा धोना ही काफ़ी समझते हैं या क्लींज़र लेते वक़्त कुछ भी ले आते हैं, यह सोचकर कि ज़रा-सा तो लगाना है। इस तरह की लापरवाही त्वचा से उसकी चमक छीन लेती है। इसलिए त्वचा की सफ़ाई का ख़्याल रखें। इसके लिए घर के बने क्लींज़र काफ़ी मददगार हैं। ये त्वचा को साफ़ रखने के साथ उसे ठंडक और चमक देते हैं। 1. अनार अनार का सेवन शरीर की सेहत के लिए जितना फ़ायदेमंद होता है, उतना ही इसका रस रूप को लाभ पहुंचाता है। अनार का रस टैनिंग को काफ़ी हद तक कम कर देता है। अनार का थोड़ा-सा रस ठंडे दूध में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते भर तक रोज़ करने से त्वचा खिल उठेगी और साफ़ होने के साथ ही टैनिंग भी दूर हो जाएगी। 2. तरबूज़ तरबूज़ त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ ही उसे मुलायम भी बनाता है। चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश की जगह तरबूज़ का मुलायम हिस्सा 20 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें और उसके बाद धो लें। इससे चेहरे की खोई हुई नमी वापस आ जाती है। 3. शक्कर शक्कर को दरदरा पीसकर पानी या तेल में मिलाकर चेहरे की मसाज ...