Posts

Showing posts with the label 1733 December 31

दिल्ली की विभा तोमर ने पुराने टायरों से डॉग्स के लिए बिस्तर बनाया, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखकर आया उन्हें मदद का नेक ख्याल

Image
इस वक्त सारा देश ठंड की चपेट में हैं। दिल्ली की कपकपा देने वाली ठंडक से डॉग्स को बचाने के लिए एक वेटरनरी स्टूडेंट विभा तोमर ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए टायर बेड बनाए हैं। उन्हें ये आइडिया सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखने के बाद आया। विभा ने बताया कि जब से ठंड का मौसम शुरू हुआ है, तब से वे डॉग्स की मदद के बारे में सोच रही थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने एक व्यक्ति को अपने पेट के लिए टायर से खूबसूरत बिस्तर बनाते हुए देखा। वे कहती हैं - ''इस कपकपा देने वाली ठंडक के बीच डॉग्स की सुरक्षा के लिए ये बिस्तर एक अच्छा विकल्प है। जल्दी ही मैंने टायर इकट्‌ठा करना शुरू किया। टायरों से बना कोजी बेड डॉग्स को ठंड से बचाने में मदद कर रहा है। विभा अब तक 100 डॉग्स को टायर बेड उपलब्ध करा चुकी हैं। वह घूम-घूमकर सड़कों पर सो रहे डॉग्स को टायर बेड की सुविधा दे रही हैं। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी विभा ने लगभग 300 स्ट्रीट डॉग्स को रोज खाना खिलाया था। विभा कहती है कि उन्हें बचपन से ही जानवरों से प्यार है और वह एक पशु चिकित्सक भी है, ऐसे में डॉग्स की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है। Download Dainik B...

शादी का खाना जरूरतमंदों में बांटा, जीरो वेस्ट विवाह किया और ब्राइडल ड्रेस के तौर पर पैंटसूट पहनकर दिया पॉवरफुल होने का संदेश

Image
महामारी के बीच जहां कई लोग मिसाल बनें, वहीं कई ऐसे विवाह समारोह का आयोजन भी हुआ जिससे सीखने को मिला। देश-विदेश में संपन्न ये शादियां हमें बहुत कुछ सीखा गईं। कहीं जीरो वेस्ट थीम का आयोजन लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे गया तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शादी के दौरान भी बखूबी हुआ। शादी का खाना जरूरतमंदों में बांटा महामारी के बीच अमेरिका के इलिनॉइस में रहने वाले एक कपल ने अपनी शादी कैंसिल कर दी। इस कपल ने शादी के लिए आलीशान इंतजाम पहले ही कर रखे थे। उन्होंने अपनी कैटरिंग के लिए दिए पैसों को वापिस लेने के बजाय इससे 200 जरूरतमंदों को खाना खिलाया। उन्होंने जो फूड पैकेट बांटे, उसमें टर्की, मैश्ड पोटैटोज, स्टफिंग, ग्रीन बींस, क्रेनबेरी सॉस, सलाद और कुकीज रखी गई। इंदौर के कपल का जीरो वेस्ट विवाह फिलहाल जो शादी चर्चा में है, वो है इंदौर में आयोजित जीरो वेस्ट विवाह। इंदौर आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियर रोहित अग्रवाल और इंटीरियर डिजाइनर पूजा गुप्ता ने जीरो वेस्ट विवाह किया। यहां कागज के बजाय ई- कार्ड बांटे गए। दो दिन चलने वाले इस विवाह समारोह में 40 किलो गीला कचरा निकला जिसे विवाह समारो...

ग्लिटर से लेकर एंब्रॉयडरी वाले मास्क बने फैशन का हिस्सा, कंफर्ट वियर और पेस्टल कलर्स रहे वार्डरोब की शान

Image
फैशनेबल कपड़ों का क्रेज कभी कम नहीं होता। फिर चाहे इस साल लॉकडाउन के बीच कंफर्ट वियर और मैचिंग मास्क की बात करें या लॉकडाउन के बाद शादियों के मौसम में छाए फ्रिंजेस और शियर ब्लाउज की। एक नजर इस साल के टॉप फैशन ट्रेंड पर जिन्हें खूब पसंद किया गया। 1# मास्क महामारी के बीच मास्क की एक से बढ़कर एक वैरायटी मार्केट में देखने को मिली। इको फ्रेंडली फैब्रिक पसंद करने वालों के लिए जहां कॉटन या अन्य ऑर्गेनिक कपडों से बने मास्क पसंद किए, वहीं लिनेन, सिल्क और वेल्वेट से बने मास्क को देश-विदेश के टॉप फैशन शोज में भी जगह मिली। ग्लिटर युक्त ऐसे डिजाइनर मास्क भी डिजाइन किए गए जिन्हें पार्टी वियर के साथ पहनकर आपके लिए स्टाइल फ्लॉन्ट करना आसान रहा। वहीं हाइजीन और सेफ्टी स्टेंडर्ड का पूरा ध्यान रखते हुए आसानी से धोने और दोबारा इस्तेमाल करने वाले मास्क ऑन डिमांड रहे। 2# कंफर्ट वियर लॉकडाउन के बाद से अब तक जारी वर्क फ्रॉम होम ने इंडिया में कंफर्ट वियर और होजियरी मार्केट को तेजी से बढ़ाया। ओवरसाइज्ड ड्रेस, ट्रेक पैंट्स, टी शर्ट, लोअर को अपने वार्डरोब में लगभग हर उम्र के लोगों ने शामिल किया। ट्रैक पैंट के ...

पटना की भावना शेखर ने तोड़ी शादी की रूढ़ीवादी परंपराएं, गुरहथी की रस्म पुरुष के बजाय पहली बार एक बेटी ने निभाई

Image
शादी की रस्मों से जुड़े जो सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं, उनमें एक यह भी है कि जिन रस्मों को निभाने का अधिकार सदियों से सिर्फ पुरुषों का माना जाता था, उन्हें अब महिलाएं भी निभा रही हैं। पटना की रहने वाली भावना शेखर के बेटे सात्विक की शादी में भावना ने उस रस्म को निभाने से मना कर दिया जो लगभग हर बिहारी शादी में अदा की जाती है। शादी की अगली सुबह दूल्हे के नहाने का पानी दुल्हन पर छींटा जाता है। भावना ने इस रस्म को ये कहकर निभाने से मना कर दिया कि दुल्हन के नहाने का पानी दूल्हे पर क्यों नहीं छींटा जाता? भावना एक लेखिका हैं और मानती है कि शादी के दौरान जो रस्में समाज के पैरों में बेड़ियां डालती हैं, उन्हें काटना जरूरी है। ऐसी ही एक नई परंपरा शुरू करने का साहस उन्होंने सात्विक की शादी में किया। बिहार की मशहूर गुरहथी रस्म के अंतर्गत दूल्हे का बड़ा भाई दुल्हन के हाथों में गहने और कपड़े देता है। अगर बड़ा भाई मौजूद न हो तो यह रस्म परिवार के किसी पुरुष द्वारा निभाई जाती है। कई घरों में पुरुष न होने पर पड़ोस में रहने वाले किसी पुरुष से ये रस्म निभाने को कहा जाता है। लेकिन इस रस्म को कभी कोई महिला अदा...

सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगा चटपटा रायता, ये है इसे बनाने की आसान रेसिपी

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Chopped raita will be ready in just 10 minutes, this is an easy recipe to make from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37YvJf8 https://ift.tt/3o3sOHR