Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:10PM

पुणे की नीला टेरेस गार्डन पर बिना मिट्‌टी के उगाती हैं फल, सब्जी और गन्ने, 30,000 लोगों को शेयर करती हैं गार्डनिंग टिप्स

Image
बगैर मिट्‌टी के सब्जियां उगाने के बारे में कभी सुना नहीं होगा। सुनकर ही हैरानी होती है कि ऐसा कैसे संभव है। लेकिन, पुणे की रहने वाली नीला रेनाविकर पिछले 10 वर्ष से घर पर ही बगैर मिट्‌टी के साग-भाजी और फल उगा रही हैं। मैराथन रनर रह चुकी नीला पेशे से अकाउंटेंट हैं। इन्होंने अपने 450 स्क्वेयर फीट के टैरेस को किसी खेत की तरह बना रखा है, जहां कई जाति के फूल, फल-सब्जियों के अलावा खीरा, आलू, गन्ना से लेकर बहुत कुछ उगता है। सूखे पत्ते, किचन वेस्ट व गोबर खाद इनके किसी गमले में मिट्‌टी नहीं है। सूखे पत्तों, किचन वेस्ट और गोबर से ये कम्पोस्ट तैयार करती हैं। इनका कहना है कि पत्तों के कारण इस बिना मिट्टी की खाद में लंबे समय तक नमी बनी रहती है। इससे पौधे ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। केंचुए के लिए भी अच्छा माहौल बनता है, जिससे केंचुए खाद में जान डाल देते हैं। इसके लिए सिर्फ समय निकाल कर मेहनत की जरूरत है। इंटरनेट की मदद ली बिना मिट्टी के पौधे उगाने की तकनीक सीखने के लिए नीला ने इंटरनेट की मदद ली। यूट्यूब पर कई वीडियो देखे कि कैसे एक पौधा बनाया जाए। कौन सी खाद जरूरी है। कब कितना पानी दिया जाए, कैसे ...