Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:28PM

62 साल की मंजीत कौर पटियाला से जीप चलाकर पहुंची सिंधु बॉर्डर, सोशल मीडिया पर यूजर ने किया उनके साहस को सलाम

Image
62 साल की मंजीत कौर किसान आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए पटियाला से सिंधु बॉर्डर खुद जीप चलाकर पहुंची। उन्होंने पटियाला से दिल्ली तक खुद ड्राइविंग की। सोशल मीडिया पर मंजीत का फोटो वायरल हो रहा है। मंजीत जीप चला रही हैं और उनके साथ अन्य महिलाएं जीप में सवार हैं। सबसे पहले ये फोटो किसान एकता मोर्चा के ट्विटर पर शेयर किया। इसमें लिखा था - ''62 साल की मंजीत कौर पंजाब के पटियाला से खुद गाड़ी चलाकर आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए सिंधु बॉर्डर पहुंची हैं''। सोशल मीडिया पर कई लोग मंजीत की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मंजीत का फोटो शेयर करते हुए लिखा - ''चक दे फट्‌टे''। महिलाओं को प्रेरित करने वाली मंजीत का साहस सराहनीय है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 62-year-old Manjeet Kaur reached jewelery from Patiala by driving jeep, user salutes her courage on social media from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rwkvqe https://ift.tt/3rsd2IC

लड़कियां फ्लर्ट करने के लिए करती हैं फेशियल एक्सप्रेशन का इस्तेमाल, पुरुषों के प्रति अपनी रूचि दिखाने के इस तरीके को मानती हैं सबसे कारगर

Image
लड़का हो या लड़की, बात जब फ्लर्टिंग की आती है तो जरूरी नहीं कि वे एक दूसरे के इशारे को पूरी तरह से समझ ही जाएं। ऐसे में उनके लिए अपने दिन की बात बयां करना कई बार मुश्किल होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कांसास की रिसर्च के अनुसार लड़के लड़कियों के फेशियल एक्सप्रेशन देखकर उनके रोमांटिक होने का अंदाजा लगा लेते हैं। जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में प्रकाशित स्टडी की सीरिज के अनुसार कई एक्ट्रेस हों या आम महिलाएं, वे फ्लर्टिंग के लिए अलग-अलग तरह के एक्सप्रेशन देना पसंद करती हैं। टीम ने पाया कि कुछ महिलाएं अपने चेहरे के चुलबुले भावों का इस्तेमाल पुरुषों को आकर्षित करने के लिए करती हैं। वहीं कई पुरुष भी महिलाओं के इन भावों को एकदम पहचान लेते हैं। ऐसे फेशियल एक्सप्रेशन देने के लिए लड़कियां हो या महिलाएं वे अपने सिर को एक तरफ थोड़ा नीचे झुकाती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान होती है। वे पुरुषों की ओर लगातार देखती हैं। इससे पुरुषों को खुद में महिलाओं की रूचि समझ में आती है। इस तरह के एक्सप्रेशन उनके लिए पॉजिटिव साइन होते हैं। कांसास यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी के प्रोफेसर और इस स्टडी के को ऑथर ओमरी गिलेथ कहते ...