Posts

Showing posts with the label 1733 September 08

मौसम कुमारी के लिए पीरियड के दर्द से परेशान एक लड़की बनी प्रेरणा, वे महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटती है और पीरियड में हाइजीन का महत्व बताती हैं

Image
बिहार के नवादा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में रहने वाली 19 साल की लड़की ने अपने स्तर पर समाज में बदलाव लाने का एक ऐसा प्रयास किया है जिसकी खूब सराहना हो रही है। इस लड़की का नाम मौसम कुमारी है। मौसम जब 15 साल की थी तो उसने एक गरीब लड़की को पीरियड के दर्द से परेशान होते देखा। तभी से उसने अपनी पॉकेट मनी से गरीब परिवारों की लड़कियों को हर महीने सैनिटरी पैड बांटने की शुरुआत की। तब से अब तक मौसम लगभग 4000 पैड गरीब लड़कियों में बांट चुकी हैं। महज 19 साल की उम्र में वे नक्सली प्रभावित राजौली ब्लॉक की 16 पंचायतों में 27 सैनिटरी पैड बैंक की शुरुआत कर चुकी हैं। मौसम के पिता का नाम छोटे लाल सिंह है। वे एक ट्रक ड्राइवर हैं। मौसम ने जब इस काम की शुरुआत की थी तो उनके परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें इस काम को न करने की सलाह दी थी। लेकिन मौसम के समझाने पर उन्हें भी ये लगा कि समाज सेवा का इससे बेहतर कोई दूसरा तरीका नहीं हो सकता। फिलहाल मौसम हिस्ट्री में ग्रेजुएशन कर रही हैं। COVID-19 लॉकडाउन के दौरान मौसम ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ मिलकर 600 से अधिक पैड बांटे हैं। उनके सैनिटरी पैड बैंक में एक...

जोहन्ना मारिया का पेट लव हुआ वायरल, घर से यूनिवर्सिटी तक अपने पोनी को ले जाने के लिए पैदल चलकर तय किया 1500 किमी का सफर

Image
जोहन्ना मारिया स्कॉटिश यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर की स्टूडेंट हैं। उनके पोनी का नाम हेचिजो है जिसकी उम्र 14 साल है। जोहन्ना पोनी को अपने साथ यूनिवर्सिटी ले जाना चाहती हैं। लेकिन उसे अपने घर से यूनिवर्सिटी तक ले जाने का खर्च तकरीबन डेढ़ करोड़ है। पैसों की कमी के चलते जोहन्ना के लिए पोनी को ले जाने का इतना खर्च उठाना भी मुश्किल है। जोहन्ना को जब कोई और रास्ता नहीं सूझा तो उसने यूनिवर्सिटी तक लगभग 1500 किमी की दूरी अपने पोनी के साथ मिलकर अकेले ही पैदल तय करने का फैसला किया। पिछले सात महीनों के दौरान जोहन्ना ने हर दिन 13 से 20 किलोमीटर का सफर पोनी के साथ तय किया। पोनी के साथ जोहन्ना ने एक छोटा सा कार्ट भी अटैच किया। इसके ऊपर उसने अपना सारा सामान रखा। जोहन्ना ने अपने मजेदार सफर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने ये भी बताया कि जब रात को वे काफी थक जातीं तो पोनी के साथ किसी खेत में सो जातीं। जोहन्ना कहती हैं - ''जब पोनी के साथ अपने सफर को मैंने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने मुझे उनके घर में रात रूकने का ऑफर दिया। लेकिन मेरे लिए पोनी के साथ किसी के घर ठह...

निसारी महेश ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया भारत का पहला वन स्टॉप फायनेंशियल प्लेटफॉर्म, वे औरतों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाना चाहती हैं

Image
निसारी महेश एक बैंकर हैं जिन्हें बैकिंग के क्षेत्र में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वे हमेशा से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती थीं। आज वह महिलाओं और स्टार्टअप प्लेटफार्म को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने का प्रयास कर रही हैं। निसारी अपनी दो फर्म के तहत काम करती हैं। उनकी एक फर्म का नाम 'हब वर्ड्स मीडिया' है जो कंटेंट सर्विस और ऑनलाइन ब्रांडिंग फर्म है। उनकी दूसरी फर्म 'हर मनी टॉक्स' है। यह महिलाओं के लिए बना भारत का पहला वन स्टॉप फायनेंशियल प्लेटफॉर्म है जो उन्हें वित्त की सही योजना बनाने में मदद करता है। निसारी कहती हैं - ''हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें छोटे निवेश, स्वास्थ्य बीमा, बचत खाते और यहां तक ​​कि माइक्रो- क्रेडिट लोन जैसे बुनियादी वित्तीय उत्पादों की भी जानकारी नहीं है''। निसारी ने महसूस किया कि हमारे देश में ऐसे मुद्दों के बारे में महिलाओं को जानकारी देना महत्वपूर्ण है और इस विचार ने उन्होंने हर मनी टाक की शुरुआत की। यह एक वन-स्टॉप डिजिटल फायनेंशियल प्लेटफॉर्म है जो महिलाओं को फायनेंशियल प्राेडक्ट खरीदने में मदद करत...

सरकारी स्कूल टीचर भैरवी 16 गरीब बच्चों के घर-घर जाकर मिलीं, अपने सेविंग के पैसों से स्मार्टफोन गिफ्ट किए ताकि वे ऑनलाइन पढ़ सकें

Image
तमिलनाडु के एक गवर्नमेंट स्कूल की टीचर ने अपनी सेविंग से 16 स्मार्टफोन खरीदे और गरीब विद्यार्थियों को बांट दिए, ताकि वे ऑनलाइन क्लास अटैंड कर सकें। इतना ही नहीं, टीचर ने इन बच्चों से कहा है कि स्कूल खुलने तक वे उनके मोबाइल में रिचार्ज भी करवाती रहेंगी। सभी बच्चे 10वीं कक्षा के हैं। एलामबेलुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टीचर के. भैरवी चाहती हैं कि प्राइवेट स्कूलों की तरह उनके विद्यार्थी भी ऑनलाइन पढ़ सकें। उनके विद्यार्थी कक्षा 10वीं के हैं और उनकी बोर्ड परीक्षा होगी। स्टूडेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए पहले वे अलग-अलग गांवों में गईं और अपने स्टूडेंट्स के पैरेंट्स से मिलीं। उन्होंने देखा कुछ बच्चे तो इतने गरीब हैं कि उनके घर में मामूली सुविधाएं भी नहीं हैं। यह सब देख वे बहुत उदास हुईं। उन्होंने पैरेंट्स से कहा कि आप बच्चे को लेकर स्कूल आएं, वहां बात करते हैं। लॉकडाउन के चलते भैरवी वाट्सएप के जरिए अनेक बच्चों को पढ़ा रही हैं। उन्हें पता चला कि कुछ बच्चे स्मार्टफोन न होने से क्लास अटैंड नहीं कर पा रहे। ऐसे में भैरवी की बेटी ने आइडिया दिया कि मम्मी आप इन्हें फोन खरीदकर दे दी...